फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russia-Ukraine War: Ukrainian negotiators and Russian oligarch Roman Abramovich targets of poison attack

रूस-यूक्रेन युद्ध: समझौता कराने वाले नेताओं को दिया गया था जहर? हाथ व चेहरे से अलग होने लगी थी खाल 

Tue, 29 Mar 2022 10:04 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मास्को
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मास्को Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Tue, 29 Mar 2022 10:04 AM IST
सार

रूसी अरबपति रोमन अब्रमोविच ने सबसे पहले रूस और यूक्रेन के बीच शांति वार्ता में भूमिका अदा की थी। वार्ता के बात उनकी आंखे लाल थीं। शरीर में तेज दर्द और लगातार आंसू बह रहे थे। इसके अलावा उनके हाथों और चेहरे से खाल भी हटने लगी थी।

विज्ञापन
Russia-Ukraine War: Ukrainian negotiators and Russian oligarch Roman Abramovich targets of poison attack
रूस और यूक्रेन के बीच वार्ता - फोटो : Twitter : @Podolyak_M

विस्तार

रूस और यूक्रेन के बीच चल रही जंग न रुके और ऐसे ही तबाही होती रहे, इसके लिए एक खतरनाक साजिश रची जा रही है। इस साजिश के तहत उन शांति वार्ताकारों को निशाना बनाया जा रहा है, जो दोनों देशों के बीच सुलह की कोशिशों में जुटे हैं। वाल स्ट्रीट जनरल की रिपोर्ट के मुताबिक, रूस के अरबपति रोमन अब्रमोविच और यूक्रेन के शांति वार्ताकारों को बातचीत के दौरान जहर दिया गया था। दोनों के शरीर से जहर के लक्षण मिले हैं। हालांकि, क्रेमिलन की ओर से इस घटनाक्रम पर कोई टिप्पणी नहीं की गई है। 

विज्ञापन


शरीर से अलग होने लगी थी खाल
रिपोर्ट के मुताबिक, अब्रमोविच और अन्य वार्ताकारों में जो लक्षण दिखाई दिए हैं, वह जहर के ही हैं। वार्ता के बात उनकी आंखे लाल थीं। शरीर में तेज दर्द और लगातार आंसू बह रहे थे। इसके अलावा उनके हाथों और चेहरे से खाल भी हटने लगी थी। हालांकि, अब सभी खतरे से बाहर हैं। इस घटना का शिकार होने वालों में क्रीमिया के सांसद उमेरोव भी शामिल हैं। 
विज्ञापन

इस कारण रची गई जहर देने की साजिश
क्रेमलिन के मुताबिक, रूसी अरबपति अब्रमोविच ने सबसे पहले रूस और यूक्रेन के बीच शांति वार्ता में भूमिका अदा की थी। इसके बाद यह प्रक्रिया दोनों देशों के प्रतिनिधिमंडल के हाथ में है। दरअसल, अब्रमोविच ने रूसी आक्रमण रुकवाने में मदद के लिए यूक्रेन के अनुरोध को स्वीकार कर लिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन




कौन रच रहा है साजिश?
वाल स्ट्रीट की रिपोर्ट के मुताबिक, रूस में युद्ध समर्थकों ने शांति वार्ता को सफल न होने देने के लिए इस तरह की साजिश को अंजमा दिया था। यूक्रेन की टीम के दो वरिष्ठ सदस्य भी इस घटना का शिकार हुए थे। हालांकि, यह भी कहा जा रहा है कि, जहर देने का उद्देश्य किसी की जान न लेकर बल्कि उन्हें चेतावनी जारी करना था। 


आज होने वाली है फिर बातचीत 
जंग रोकने के लिए दोनों देशों के नेता आज फिर से तुर्की के इस्तांबुल में मिलने वाले हैं। इस बीच यूक्रेन ने शांति वार्ता की पेशकश की है। हालांकि, पुतिन की ओर से साफ जवाब दिया गया है कि, शर्तें मानने तक वह नहीं रुकेंगे। यह भी कहा जा रहा है कि दोनों देश के नेता इस वार्ता में न ही कुछ खाएंगे और न पिएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed