फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russia Ukraine war: Stinking bastards, Zelensky called Russians over the missile attack on Odesa

रूस-यूक्रेन जंग: मिसाइल हमले में तीन महीने की बच्ची की मौत के बाद भड़के जेलेंस्की, रूसी सैनिकों को बताया 'घिनौने दरिंदे'

Sun, 24 Apr 2022 09:20 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sun, 24 Apr 2022 09:20 AM IST
सार

जेलेंस्की ने कहा, आगे की जंग पश्चिमी समर्थन और हथियारों की आपूर्ति पर निर्भर करती है। उन्होंने कहा, अगर हमें हथियार मिलेंगे तो हम रूस से अपनी जमीन वापस ले लेंगे।

विज्ञापन
Russia Ukraine war: Stinking bastards, Zelensky called Russians over the missile attack on Odesa
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रूस-यूक्रेन के बीच छिड़ी जंग को आज दो महीने पूरे हो गए हैं। इन दो महीनों में रूस की ओर से यूक्रेन पर जो तबाही बरसाई गई है, उसका अंदाजा लगाना भी मुश्किल है। इस बीच रूसी सैनिकों ने यूक्रेन के ओडेसा शहर पर मिसाइल हमले किए, जिसमें तीन महीने की बच्ची समेत आठ लोगों की मौत हो गई। वहीं 18 लोग घायल हो गए। 

विज्ञापन


इस हमले के बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने मीडिया से बातचीत करते हुए रूसी सैनिकों को 'घिनौने दरिंदे' कहा। दरअसल, रूसी सैनिकों की ओर से यहां क्रूज मिसाइलों से हमला किया गया था। इसके बाद रूस ने दावा किया कि उन्होंने पूर्वी डोनाबास क्षेत्र के कई गांवों पर अपना कब्जा जमा लिया है। 
विज्ञापन


हम अपनी जमीन वापस लेंगे
मीडिया को संबोधित करते हुए जेलेंस्की ने कहा, आगे की जंग पश्चिमी समर्थन और हथियारों की आपूर्ति पर निर्भर करती है। उन्होंने कहा कि, अगर हमें हथियार मिलेंगे तो हम रूस से अपनी जमीन वापस ले लेंगे। इस दौरान उन्होंने इस बात को भी स्वीकार किया कि पश्चिमी देशों ने हथियारों की सप्लाई में वृद्धि की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आज कीव पहुंचेंगे अमेरिकी रक्षा व विदेश मंत्री
अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन और रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन यूक्रेन दौरे पर जाने वाले हैं। दोनों आज यूक्रेन का दौरा करेंगे। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने शनिवार को एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान यह जानकारी दी। जेलेंस्की ने कहा कि वह रविवार को कीव में अमेरिका के रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन और विदेश मंत्री एंटोनी ब्लिंकन से मुलाकात करेंगे। हालांकि उन्होंने ब्लिंकन और ऑस्टिन के दौरे के बारे में और विवरण साझा नहीं किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed