फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Mass Russian drone and missile attack kills 8, injures 45 in Ukraine's capital

Russia Ukraine War: यूक्रेन की राजधानी में रूसी हमले; तीन बच्चों समेत 12 लोगों की मौत, 48 घायल

Thu, 28 Aug 2025 09:40 AM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 28 Aug 2025 09:40 AM IST
सार

यूक्रेन की राजधानी कीव पर रूसी हमले में कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई और 45 घायल हो गए। कीव के नगर प्रशासन प्रमुख तैमूर तकाचेंको ने बताया कि मृतकों में बच्चे भी शामिल हैं। मृत बच्चों की उम्र दो, 14 और 17 साल थी।

विज्ञापन
Mass Russian drone and missile attack kills 8, injures 45 in Ukraine's capital
रूस-यूक्रेन जंग - फोटो : PTI

विस्तार

यूक्रेन की राजधानी पर गुरुवार तड़के रूस के ड्रोन और मिसाइलों के एक बड़े हमले में कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई। इस दौरान करीब 45 अन्य लोग घायल हो गए। स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि हमला एक जगह शहर के बीचों-बीच भी किया गया।

विज्ञापन


अमेरिका के नेतृत्व में शांति प्रयास के बीच बड़ा हमला
हमला ऐसे वक्त किया गया, जब तीन साल से चल रहे युद्ध को समाप्त करने के लिए अमेरिका के नेतृत्व में शांति प्रयास चल रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने रूसी समकक्ष व्लादिमीर पुतिन और यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से मुलाकात भी की थी। यह कीव पर पिछले कुछ हफ्तों में रूस का पहला बड़ा संयुक्त हमला था।
विज्ञापन


मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका
आंतरिक मंत्री इहोर क्लिमेंको ने प्रारंभिक जानकारी का हवाला देते हुए बताया कि मृतकों में दो बच्चे भी शामिल हैं। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। मलबे में फंसे लोगों को निकालने के लिए बचाव दल मौके पर मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने क्या कहा?
हमले के बाद यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, 'रूस बातचीत की मेज के बजाय बैलिस्टिक मिसाइलों को चुनता है। हम दुनिया के उन सभी लोगों से प्रतिक्रिया की उम्मीद करते हैं, जिन्होंने शांति का आह्वान किया है, लेकिन अब सैद्धांतिक रुख अपनाने के बजाय अक्सर चुप रहते हैं।'


रूस ने ड्रोन, क्रूज मिसाइल और बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं
कीव के नगर प्रशासन के प्रमुख तैमूर तकाचेंको ने बताया कि रूस ने ड्रोन, क्रूज मिसाइल और बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं। कीव के सात जिलों में कम से कम 20 जगहों पर इसका असर पड़ा। उन्होंने बताया कि शहर के केंद्र में स्थित एक शॉपिंग मॉल समेत लगभग 100 इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं और हजारों खिड़कियां टूट गईं। रूसी हमलों ने कीव के मध्य भाग को प्रभावित किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed