फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   russia ukraine war: Russia scared of Ukraine drone attack on Moscow

Russia: मॉस्को पर यूक्रेन के ड्रोन हमले से हिला रूस; युद्ध के बीच शांति वार्ता की मेजबानी करेगा सऊदी अरब

Mon, 31 Jul 2023 03:55 AM IST
शिव शरण शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Mon, 31 Jul 2023 03:55 AM IST
सार

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि तीन ड्रोन ने शहर को निशाना बनाया। इनमें से एक को मॉस्को क्षेत्र में रक्षा प्रणाली ने मार गिराया, जबकि दो अन्य को जाम कर दिया गया और वे दोनों मॉस्को सिटी बिजनेस डिस्ट्रिक्ट में क्रैश हो गए।

विज्ञापन
russia ukraine war: Russia scared of Ukraine drone attack on Moscow
रूस और यूक्रेन युद्ध - फोटो : Social Media

विस्तार

राजधानी मॉस्को पर रविवार भोर में हुए लगातार ड्रोन हमलों ने रूस को हिला दिया है। आलम यह रहा कि रूस को आनन-फानन में चार में से एक हवाईअड्डे को अस्थायी रूप से बंद करना पड़ा। इन हमलों में एक व्यक्ति भी घायल हुआ है। रूसी रक्षा मंत्रालय ने इसे यूक्रेन की तरफ से किया गया आतंकी हमला करार दिया है। 

विज्ञापन


मंत्रालय ने कहा कि तीन ड्रोन ने शहर को निशाना बनाया। इनमें से एक को मॉस्को क्षेत्र में रक्षा प्रणाली ने मार गिराया, जबकि दो अन्य को जाम कर दिया गया और वे दोनों मॉस्को सिटी बिजनेस डिस्ट्रिक्ट में क्रैश हो गए। इस हमले की कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं। इन तस्वीरों में क्षतिग्रस्त एक गगनचुंबी इमारत  दिखाई दे रही  है। इन हमलों में मॉस्को सिटी जिले के दो भवनों को नुकसान पहुंचा है, जबकि एक सुरक्षाकर्मी घायल हो गया। ताश एजेंसी के अनुसार, इसके चलते वनुकोवो हवाईअड्डे पर करीब एक घंटे तक विमानों की आवाजाही बंद रही।  
विज्ञापन


यूक्रेन के हमलों के बीच युद्धविराम नहीं कर सकती रूस की सेना
यूक्रेन भले ही रूस के खिलाफ काउंटर अटैक कर रहा हो लेकिन उसने अपनी तरफ से कभी भी इन हमलों की पुष्टि नहीं की है। उधर पुतिन ने सेंट पीटर्सबर्ग में अफ्रीकी समिट को लेकर पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि वे कभी भी शांति पहल के खिलाफ नहीं रहे हैं, लेकिन जब यूक्रेन की सेना बड़े पैमाने पर हमले कर रही हो, तो रूस की सेना युद्धविराम नहीं कर सकती। पुतिन ने कहा, कोई भी पहल शांति का आधार बन सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच शांति वार्ता की मेजबानी करेगा सऊदी अरब 
रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच सऊदी अरब अगले महीने की शुरुआत में कीव की तरफ से आयोजित एक शांति वार्ता की मेजबानी करेगा। इसमें भारत भी शामिल हो सकता है। हालांकि, सऊदी अरब व यूक्रेन ने फिलहाल इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। यह शिखर वार्ता लाल सागर के बंदरगाह शहर जेद्दा में होगी। इसमें यूक्रेन के साथ भारत, ब्राजील, दक्षिण अफ्रीका व कई अन्य देश हिस्सा लेंगे। वहीं, बाइडन के प्रशासन के एक उच्चाधिकारी के भी बैठक में शामिल होने की संभावना है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed