फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russia-Ukraine War: Putin ready to negotiate with Ukraine unconditionally on May 15 News In Hindi

Russia-Ukraine War: 15 मई को बिना शर्त यूक्रेन से बातचीत के लिए तैयार पुतिन; जेलेंस्की पर लगाया बड़ा आरोप

Sun, 11 May 2025 05:38 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव Published by: शुभम कुमार Updated Sun, 11 May 2025 05:38 AM IST
सार

रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने कहा कि वे 15 मई को इस्तांबुल में होने वाले वार्ता में बिना शर्त संघर्ष विराम को लेकर यूक्रेन से बातचीत करने के लिए तैयार है। हालांकि दूसरी ओर उन्होंने यूक्रेन पर कई सारे आरोप भी लगाए हैं। 

विज्ञापन
Russia-Ukraine War: Putin ready to negotiate with Ukraine unconditionally on May 15 News In Hindi
व्लादिमीर पुतिन, वोलोदिमीर जेलेंस्की - फोटो : ANI/PTI

विस्तार

रूस और यूक्रेन के बीच युद्धविराम को लेकर अटकलें तेज हो गई है। जहां अब रूस और यूक्रेन के बीच लंबे समय से चल रहे युद्ध के बीच अब बिना शर्त सीधी बातचीत की संभावना एक बार फिर से सामने आई है। इसको लेकर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने रविवार को कहा कि वे 15 मई को तुर्की के इस्तांबुल में यूक्रेन से बिना किसी शर्त के बातचीत करने को तैयार हैं। हालांकि उन्होंने आरोप भी लगाया कि 2022 में वार्ता यूक्रेन ने रोकी, न कि रूस ने।

विज्ञापन


रूस ने बार-बार दिया संघर्षविराम का प्रस्ताव
व्लादिमीर पुतिन ने रूस ने संधर्षविराम पर रूस का रुख स्पष्ट करते हुए कहा कि रूस ने बार-बार संघर्षविराम का प्रस्ताव दिया, लेकिन यूक्रेन और पश्चिमी देशों ने उनकी बातों को नजरअंदाज कर दिया। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि एक बार तो दोनों देशों ने एक संयुक्त मसौदा भी तैयार किया था, जिसे कीव ने पश्चिमी दबाव में खारिज कर दिया। इस बीच रूस द्वारा घोषित 72 घंटे के एकतरफा युद्धविराम की अवधि रविवार को समाप्त हो गई, जिसके बाद पुतिन ने यूक्रेन पर आरोप लगाया कि इस दौरान कीव ने पांच बार रूस की सीमा पर हमला करने की कोशिश की।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Iran-US: 'परमाणु अधिकारों से पीछे नहीं हटेगा ईरान', ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची का अमेरिका को दो टूक

विज्ञापन
विज्ञापन

जेलेंस्की की चेतावनी: 30 दिन का युद्धविराम वरना प्रतिबंध
वहीं इस मामले में यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने सोमवार से 30 दिन का बिना शर्त युद्धविराम लागू करने की अपील की है ताकि शांति वार्ता की राह खोली जा सके। उन्होंने कहा कि यदि रूस नहीं मानता है तो ऊर्जा और वित्तीय क्षेत्रों में कड़े प्रतिबंध लगाए जाएंगे।


ये भी पढ़ें:- AGI: एजीआई के लिए पुरानी दुश्मनी भुलाने को तैयार सैम ऑल्टमैन; एलन मस्क की तरफ बढ़ाया दोस्ती का हाथ

गौरतलब है कि जेलेंस्की ने यह प्रस्ताव फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों, जर्मन चांसलर मर्ज, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीयर स्टारमर, पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क और अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से चर्चा के बाद रखा। सूत्रों की माने तो ट्रंप ने इस प्रस्ताव का समर्थन किया है, हालांकि व्हाइट हाउस की ओर से अभी कोई पुष्टि नहीं हुई है। अब सबकी निगाहें 15 मई पर टिकी हैं कि क्या यह बैठक शांति की ओर कोई ठोस कदम साबित हो पाएगी या फिर एक और मौका गवां दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed