फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russia Ukraine War Zelensky Claims Russia become Weak No Weapons Left to Decorate in Victory Day Parade

वार-पलटवार: जेलेंस्की का दावा- कमजोर हो गया रूस, विक्ट्री डे परेड में सजाने के लिए भी नहीं बचे हथियार

Sun, 01 May 2022 01:49 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव/मास्को/ वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव/मास्को/ वाशिंगटन Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sun, 01 May 2022 01:49 PM IST
सार

युद्ध का आज 67वां दिन है, इसके बावजूद रूस की ओर से हमले बंद नहीं किए गए हैं। उधर, यूक्रेनी सेना भी रूसी सैनिकों को दक्षिण और पूर्व में दाखिल होने से रोकने के लिए लगातार हमले कर रही है।

विज्ञापन
Russia Ukraine War Zelensky Claims Russia become Weak No Weapons Left to Decorate in Victory Day Parade
रूस-यूक्रेन युद्ध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रूस और यूक्रेन के बीच 24 फरवरी को शुरू हुई जंग अभी भी जारी है। इस युद्ध का आज 67वां दिन है, इसके बावजूद रूस की ओर से हमले बंद नहीं किए गए हैं। उधर, यूक्रेनी सेना भी रूसी सैनिकों को दक्षिण और पूर्व में दाखिल होने से रोकने के लिए लगातार हमले कर रही है। इस बीच करीब 15 लाख यूक्रेनी किसी न किसी कारण से यूक्रेन छोड़कर जा चुके हैं। एक दिन पहले यूक्रेनी राष्ट्रपति ने आरोप लगाया था कि पांच लाख यूक्रेनी नागरिकों को जबरन रूस ले जाया गया है। 

विज्ञापन


24 घंटे में यूक्रेन ने रूस के कई फाइटर जेट किए तबाह
यूक्रेनी सेना की ओर से दावा किया गया है कि उन्होंने रूस के नौ से ज्यादा हवाई हमलों को रोक दिया है। कहा गया है कि पिछले 24 घंटे में यूक्रेनी सेना ने रूस के करीब नौ फाइटर जेट नेस्तनाबूद कर दिए। इसमें दो SU-25s और सात यूएवी थे। 
विज्ञापन


रूस को उम्मीद से ज्यादा हुआ सैन्य नुकसान- जेलेंस्की
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा, रूस और यूक्रेन के बीच जंग 24 फरवरी को शुरू हुई थी। तब से लेकर अब तक रूस को 1000 से अधिक टैंक, 200 विमान और 2500 मिलिट्री वाहनों का नुकसान हुआ है। जेलेंस्की ने कहा, रूस को यूक्रेन के खिलाफ और अधिक मिसाइलों और रॉकेट का इस्तेमाल करना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विक्ट्री डे परेड के लिए भी नहीं बचे हथियार
यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा कि, यूक्रेनी सेना ने रूस को करारा जवाब दिया है। उनका बहुत अधिक सैन्य नुकसान किया है, जिससे रूस कमजोर पड़ गया है। उन्होंने कहा- बेशक रूस के पास हमारी सीमा में हमला करने के लिए और अधिक हथियार होंगे, लेकिन मास्को में नौ मई को होने वाली विक्ट्री डे परेड में सजाने के लिए उनके पास हथियार नहीं बचे हैं। 

रूस ने नाजियों की तरह मचाया कत्लेआम
यूक्रेन के मैरियूपोल शहर के मेयर ने कहा, रूस ने ठीक बिल्कुल वैसा ही किया है, जैसा नाजियों ने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान किया था। उन्होंने कहा जर्मनी के कब्जे के दौरान 10 हजार लोगों को मार दिया गया था। वहीं रूसी सेना ने यहां 20 हजार से ज्यादा लोगों को मौत की नींद सुला दिया। 


अमेरिकी हाउस स्पीकर ने किया कीव का दौरा
अमेरिकी हाउस स्पीकर नैंसी पेलोसी ने रविवार को कीव का दौरा किया। इस दौरान उनके साथ अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल भी मौजूद रहा। नैंसी पेलोसी ने अपनी यात्रा के दौरान यूक्रेन के राष्ट्रपति वेलोदिमीर जेलेंस्की से मुलाकात की। इस दौरान रूस द्वारा किए गए हमले पर दोनों नेताओं की चर्चा हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed