{"_id":"69fbbdecd3a78c1abb06a778","slug":"russia-ukraine-war-ceasefire-drone-attacks-putin-zelenskyy-crimea-europe-response-2026-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Russia Ukraine War: रूस-यूक्रेन में फिर बढ़ा तनाव, एकतरफा संघर्ष विराम के बीच रातभर हुए हमलों में कई मौतें","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Russia Ukraine War: रूस-यूक्रेन में फिर बढ़ा तनाव, एकतरफा संघर्ष विराम के बीच रातभर हुए हमलों में कई मौतें
Thu, 07 May 2026 03:47 AM IST
अमन तिवारी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव
Published by: अमन तिवारी
Updated Thu, 07 May 2026 03:47 AM IST
सार
यूक्रेन के एकतरफा युद्धविराम के बावजूद रूस ने रातभर ड्रोन और मिसाइल हमले जारी रखे, जिससे संघर्ष और तेज हो गया। यूक्रेनी अधिकारियों के अनुसार हमलों में कई नागरिकों की मौत और दर्जनों घायल हुए। वहीं, रूसी रक्षा मंत्रालय ने दावा किया कि यूक्रेन ने खुद अपने युद्धविराम का पालन नहीं किया।
विज्ञापन
रूस-यूक्रेन युद्ध (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : एएनआई / रॉयटर्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रूस ने यूक्रेन द्वारा घोषित एकतरफा संघर्ष विराम की अनदेखी करते हुए रातभर दर्जनों ड्रोन हमले किए। यूक्रेनी अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि यूक्रेन द्वारा आधी रात से लागू किए गए युद्धविराम के बावजूद हमले जारी रहे। वहीं, रूसी रक्षा मंत्रालय ने दावा किया कि यूक्रेन ने स्वयं अपने युद्धविराम का पालन नहीं किया। रूस की वायु रक्षा प्रणालियों ने मंगलवार शाम से बुधवार सुबह तक रूसी क्षेत्रों, क्रीमिया प्रायद्वीप और काला सागर के ऊपर 53 यूक्रेनी ड्रोन मार गिराए।
रूस द्वारा नियुक्त गवर्नर सर्गेई अक्स्योनोव ने कहा, क्रीमिया के झानकोय शहर पर यूक्रेन के ड्रोन हमले में पांच लोगों की मौत हो गई। उन्होंने आधी रात के बाद हताहतों की जानकारी दी, जबकि हमले के बारे में उन्होंने करीब 90 मिनट पहले पोस्ट किया था। मॉस्को की ओर से यूक्रेन के युद्धविराम का पालन करने का कोई संकेत नहीं मिला था और युद्धविराम की उम्मीद भी कम ही थी, क्योंकि रूस द्वारा यूक्रेन पर आक्रमण के बाद यह युद्ध का पांचवा साल है।
रूसी हमलों में 27 मौतें, 120 घायल: यूक्रेन के गृह मंत्री इहोर क्लीमेंको ने कहा, मंगलवार को रूस के ड्रोन और मिसाइल हमलों में 27 लोगों की मौत हुई और 120 अन्य घायल हुए, जिनमें सभी नागरिक थे। संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, इस युद्ध में अब तक 15,000 से अधिक नागरिकों की मौत हो चुकी है। दोनों पक्ष लंबी दूरी के हमले जारी रखे हुए हैं। लगभग 1,250 किमी लंबी अग्रिम पंक्ति पर रूस की बड़ी सेना यूक्रेन की ड्रोन-आधारित रक्षा के खिलाफ धीमी और महंगी लड़ाई में उलझी हुई है।
विज्ञापन
दोनों पक्षों में गहरा अविश्वास...युद्धविराम मुश्किल
यूक्रेन के विदेश मंत्री आंद्री सिबिहा ने कहा कि रूसी बलों ने रातभर में 108 ड्रोन और तीन मिसाइलें दागीं और हमले बुधवार सुबह तक जारी रहे। उन्होंने एक्स पर कहा, मॉस्को ने एक बार फिर संघर्ष समाप्त करने की यथार्थवादी और न्यायसंगत अपील को नजरअंदाज किया, जिसे अन्य देशों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों का समर्थन प्राप्त था। रूस द्वारा शुक्रवार और शनिवार को युद्धविराम का प्रस्ताव ऐसे समय आया है, जब वह विभिन्न मौकों, विशेषकर हाल में ईस्टर जैसे पर्व पर अल्पकालिक युद्धविराम घोषित करता रहा है। हालांकि, दोनों पक्षों के बीच गहरे अविश्वास के कारण ऐसे युद्धविराम का कोई ठोस परिणाम नहीं निकल पाया है।
यूरोप ने यूक्रेनी कदम का किया स्वागत
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने एकतरफा युद्धविराम की घोषणा उस समय की थी, जब रूस ने इस सप्ताह के अंत में द्वितीय विश्व युद्ध में नाजी जर्मनी की हार की 81वीं वर्षगांठ के अवसर पर दो दिनों के युद्धविराम का प्रस्ताव दिया था। जेलेंस्की ने कहा था कि युद्धविराम के किसी भी उल्लंघन पर सैन्य जवाब दिया जाएगा। यूरोपीय अधिकारियों ने यूक्रेन के इस कदम का स्वागत किया है।
सिबिहा ने कहा कि रूसी कार्रवाई से यह स्पष्ट होता है कि नौ मई के आसपास युद्धविराम की उसकी अपील ईमानदार नहीं है। उन्होंने कहा, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को केवल सैन्य परेड की चिंता है, मानव जीवन की नहीं। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से मॉस्को पर दबाव बढ़ाने की अपील की।
अन्य वीडियो-

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन