फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russia Ukraine War: 53 prisoner killed in Ukrainian shelling

Russia Ukraine War : रूस का दावा- यूक्रेनी गोलाबारी में मारे गए 53 युद्धबंदी, क्षेत्र में तनाव

Sat, 30 Jul 2022 02:34 AM IST
योगेश साहू एजेंसी, कीव/बेरूत।
एजेंसी, कीव/बेरूत। Published by: योगेश साहू Updated Sat, 30 Jul 2022 02:34 AM IST
सार

Russia Ukraine War : यूक्रेनी सेना (Ukrainian Force) ने 36 रूसी आक्रमणकारियों (Russian Invaders) का खात्मा कर दक्षिण में दुश्मन बलों और उपकरणों के गढ़ों-समूहों पर हमले किए। ऑपरेशनल कमांड दक्षिण (Operational Command South) ने कहा दुश्मन के कब्जे वाली रक्षा लाइनों (Defense Lines) पर हमले जारी रहेंगे।

विज्ञापन
Russia Ukraine War: 53 prisoner killed in Ukrainian shelling
Russia Ukraine War - फोटो : twitter/kyivpost

विस्तार

Russia Ukraine War : पूर्वी यूक्रेन (Eastern Ukraine) में रूस के समर्थन वाले अलगाववादियों (Russian Backed Separatists) ने दावा किया है कि मैरियूपोल (Mariupol) पर कब्जे की जंग के दौरान बंधक बनाए गए कम से कम 53 यूक्रेनी युद्धबंदी (Ukrainian Prisoners) यूक्रेन की गोलाबारी (Ukrainian Shelling) में मारे गए हैं। रूसी रक्षा मंत्रालय (Russian Defense Ministry) के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जनरल इगोर कोनाशेंकोव (Spokesman Lieutenant General Igor Konashenkov) ने भी कहा कि यूक्रेन की ओर से रूसी नियत्रंण वाले दोनेस्क क्षेत्र में ओलेनिवका कस्बे की एक जेल पर रॉकेट दागे गए, जिसमें 75 यूक्रेनी युद्धबंदी घायल हुए। इससे क्षेत्र में तनाव है।

विज्ञापन


इससे पहले दोनेस्क क्षेत्र (Donetsk Region) में रूस समर्थित अलगाववादियों के प्रवक्ता दानिल बेजसोनोव (Danil Bezsonov) ने जेल पर हुए रॉकेट हमले (Rocket Attacks) में 40 यूक्रेनी युद्धबंदियों के मारे जाने की जानकारी दी थी। इन दावों के संबंध में यूक्रेनी अधिकारियों (Ukrainian Authorities) की तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है। कोनाशेंकोव का दावा है कि यूक्रेनी सैनिकों को आत्मसमर्पण करने से हतोत्साहित करने के लिए ये हमला किया गया। उन्होंने कहा कि जेल पर हुए हमले में आठ सुरक्षाकर्मी (Security Personnel) भी घायल हुए हैं। वहीं, दोनेस्क क्षेत्र में यूक्रेनी प्रशासन ने कहा कि रूसी सेना यूक्रेन के नियंत्रण वाले इलाकों में आम जनता को निशाना बना रही है।

विज्ञापन

आम नागरिकों से क्षेत्र छोड़ने की अपील
युद्ध तेज होने का हवाला देकर दोनेस्क के गवर्नर पाव्लो किरिलेंकों ने आम लोगों को जल्द से जल्द क्षेत्र से हटने का अनुरोध किया है। उन्होने कहा, रूसी बलों को आम लोगों के मारे जाने से कोई फर्क नहीं पड़ता। वे क्षेत्र के शहरों और गांवों को निशाना बना रहे हैं। इसलिए आम लोग इस क्षेत्र से चले जाएं। 

मई में किया था आत्मसमर्पण
यूक्रेन में मैरियूपोल के अजोव सागर बंदरगाह पर कब्जे के लिए हुए भीषण संघर्ष के बाद यूक्रेनी सैनिक बंदी बना लिए गए थे। वे कई महीने तक विशाल अजोवस्त्ल इस्पात कारखाने की सुरंगों में छिपे हुए थे। उन्होंने रूस के तेज हमलों के बीच मई में आत्मसमर्पण कर दिया था। इसके बाद बड़ी संख्या में उन्हें रूस नियंत्रित इलाकों की जेलों में ले जाया गया।

यूक्रेनी सशस्त्र बलों ने 36 आक्रमणकारियों को मारा, दक्षिण में शत्रु पर 7 हवाई हमले
यूक्रेनी सेना ने 36 रूसी आक्रमणकारियों को खत्म करने के साथ ही दक्षिण में दुश्मन बलों और उपकरणों के गढ़ों व समूहों पर 7 हमले किए। ऑपरेशनल कमांड दक्षिण ने कहा, दुश्मन के कब्जे वाली रक्षा लाइनों पर ये हमले जारी रहेंगे। रूस के पास अब नए हमले समूह बनाने का कोई अवसर नहीं है। हवाई हमले रात के वक्त किए गए। इस बीच रूस की तरफ से भी हवाई हमले हुए। उसने दो मिसाइल हमले भी किए।

चोरी के अनाज के साथ सीरियाई जहाज का लेबनान में डेरा : यूक्रेन
अमेरिका द्वारा प्रतिबंधित एक सीरियाई मालवाहक जहाज लेबनान में डेरा डाले हुए है। यूक्रेन का कहना है कि इसमें चोरी का अनाज है। लेबनान में यूक्रेन के राजनयिक मिशन ने बताया कि यह पोत लाओडिसिया लेबनान के दूसरे सबसे बड़े शहर त्रिपोली बंदरगाह में था। इसमें 5,000 टन आटा, 5,000 टन जौ था। अमेरिकी वित्त मंत्रालय ने राष्ट्रपति बशर असद के नेतृत्व वाली सीरियाई सरकार से जुड़े होने के कारण 2015 में इसे प्रतिबंधित किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed