फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russia-Ukraine on brink of nuclear war, know all about

Russia Ukraine War: परमाणु युद्ध की कगार पर पहुंची रूस-यूक्रेन लड़ाई, चंद घंटों में लाखों मौतों का खतरा

Sat, 03 Dec 2022 10:32 AM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sat, 03 Dec 2022 10:32 AM IST
सार

यूक्रेन के रक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि जंग के मैदान में ऐसी पूर्व सोवियत मिसाइलें मिली हैं, जिनका इस्तेमाल परमाणु हमलों के लिए किया जाता है। इन विशेषज्ञों ने इन मिसाइलों के टुकड़े भी मीडिया को दिखाए।

विज्ञापन
Russia-Ukraine on brink of nuclear war, know all about
रूस और यूक्रेन युद्ध - फोटो : Social Media

विस्तार

पिछले 10 माह से जारी रूस-यूक्रेन जंग में अब परमाणु हथियारों के इस्तेमाल का खतरा बढ़ गया है। यूक्रेन की सेना का दावा है कि रूस अब परमाणु मिसाइलों के इस्तेमाल की तैयारी में है। जानकारों का कहना है कि यदि परमाणु हमला हुआ तो चंद घंटों में लाखों लोग मारे जाएंगे। 

विज्ञापन

यूक्रेन के रक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि जंग के मैदान में ऐसी पूर्व सोवियत मिसाइलें मिली हैं, जिनका इस्तेमाल परमाणु हमलों के लिए किया जाता है। इन विशेषज्ञों ने इन मिसाइलों के टुकड़े भी मीडिया को दिखाए। 
विज्ञापन


यूक्रेन के दावे से यूरोप की नींद उड़ी
यूक्रेन के दावे की अभी रूस ने पुष्टि नहीं की है, लेकिन यूरोपीय देशों की नींद उड़ गई है। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार यूक्रेन ने गुरुवार को दावा किया कि रूस ने यूक्रेन पर परमाणु हथियारों में सक्षम मिसाइलों से हमला शुरू कर दिया है। ये हमले यूक्रेन के पश्चिमी हिस्से में किए गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक्स 55 क्रूज मिसाइलों का इस्तेमाल
यूक्रेन के सैन्य अधिकारी माइकोला डेनिल्यिुक ने पत्रकारों को बताया कि रूस ने लविवि और खमेलनित्स्की इलाकों में परमाणु मिसाइलों का इस्तेमाल किया। उन्होंने मीडिया को एक्स-55 क्रूज मिसाइलों के हिस्से भी दिखाए। उन्होंने कहा कि ये हमले देश की वायु रक्षा प्रणाली को खत्म करने के इरादे से किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन मिसाइलों के टुकड़ों की जांच में रेडियोधर्मिता के परीक्षण में असामान्य स्तर नहीं दिखा। 


बता दें, रूस और यूक्रेन के युद्ध में दोनों ही पक्ष पिछले कई महीने से ड्रोन विमानों से हमले कर रहे हैं। यूक्रेन को अमेरिका और तुर्की से बेहद घातक कहे जाने वाले ड्रोन विमान मिले हैं। इन ड्रोन विमानों ने रूस को भी भारी नुकसान पहुंचाया है। इसके बाद रूस ने भी जोरदार पलटवार करने के लिए ईरान की मदद ली है। ईरानी ड्रोन विमानों की मदद से अब रूस ने यूक्रेन के खिलाफ कारगर बढ़त बना ली है। रक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि यदि रूस ने परमाणु हमला किया तो अनुमान है कि मात्र पांच घंटे में यूक्रेन के 3.4 करोड़ लोग मारे जाएंगे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed