फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russia Ukraine News Update: Amidst the growing financial crisis in the world regarding Ukraine, the value of China currency Yuan is increasing continuously

Russia Ukraine News Update: यूक्रेन संकट से चीन की हो गई है चांदी, लगातार बढ़ रहा है युवान का भाव

Thu, 03 Mar 2022 03:42 PM IST
Harendra Chaudhary वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, हांग कांग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, हांग कांग Published by: Harendra Chaudhary Updated Thu, 03 Mar 2022 03:42 PM IST
सार

विश्लेषकों का कहना है कि ईयू की सदस्यता मिलने से मौजूदा संकट के समाधान की राह निकल सकती है। युद्धविराम के लिए रूस ने शर्त रखी है कि यूक्रेन अपनी सैन्य क्षमता खत्म करे और यह एलान करे कि वह नाटो (उत्तरी अटालांटिक संधि संगठन) का सदस्य नहीं बनेगा। कूटनीति विशेषज्ञों के मुताबिक अगर ईयू की सदस्यता मिल जाए, तो इन शर्तों पर बातचीत में जेलेंस्की के लिए अनुकूल स्थिति बनेगी...

विज्ञापन
Russia Ukraine News Update: Amidst the growing financial crisis in the world regarding Ukraine, the value of China currency Yuan is increasing continuously
युआन चीनी मुद्रा - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

यूक्रेन को लेकर दुनिया में बढ़ रहे वित्तीय संकट के बीच चीन की मुद्रा युवान के भाव में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। बुधवार को युवान का भाव चार साल के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गया। बुधवार को एक डॉलर की कीमत 6.30 युवान रही। इसे देखते हुए कई विशेषज्ञों ने राय जताई है कि मौजूदा संकट के बीच दुनिया में लेन-देन के लिए युवान का इस्तेमाल बढ़ सकता है।

विज्ञापन


इस ट्रेंड के बारे में विदेशी मुद्रा के कारोबार से जुड़े एक डीलर ने वेबसाइट निक्कईएशिया.कॉम से कहा- ‘अमेरिका में ब्याज दर बढ़ने की संभावना के कारण मुझे अपेक्षा थी कि युवान कमजोर होगा। लेकिन यूक्रेन संकट के बीच लोगों में युवान खरीदने की होड़ लग गई है।’ आम तौर पर अमेरिकी मुद्रा पर मिलने वाले ब्याज दर से डॉलर और युवान का भाव तय होता रहा है। सामान्य नियम यह रहा है कि डॉलर में निवेश पर अधिक लाभ की संभावना हो, तो युवान कमजोर होता है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

चीनी बॉन्ड खरीदारों की संख्या बढ़ी

लेकिन हाल में यह रुझान पलटा हुआ दिखा है। अमेरिका में ब्जाय दर बढ़ने की संभावना बनने के बाद अमेरिका के दो वर्ष के ट्रेजरी बॉन्ड में निवेश बढ़ा है। लेकिन उससे युवान का भाव नहीं गिरा है। विशेषज्ञों के मुताबिक इस ट्रेंड के कारण मुद्रा विनिमय के बारे आम समझ भ्रामक हो गई है। ग्रेटर चीन क्षेत्र के लिए आईएनजी बैंक प्रमुख अर्थशास्त्री इरिस पैंग ने कहा है- ‘युवान की कीमत चीन में पूंजी निवेश की आवक के कारण बढ़ रही है। ऐसा चीनी संपत्तियों के वैश्विक निवेश इंडेक्स में शामिल होने के बाद से होना शुरू हुआ है।’


पिछले साल ब्रिटिश इंडेक्स निर्माता एफटीएसई रसेल ने चीन सरकार के कर्ज को भी अपने बेंचमार्क ग्लोबल बॉन्ड इंडेक्स में शामिल कर लिया था। उसके बाद से दो साल पहले की तुलना में चीन सरकार का बॉन्ड खरीदने वालों की संख्या में 80 फीसदी इजाफा हुआ है। विश्लेषकों का कहना है कि चीन के निर्यात में लगातार हो रही वृद्धि के कारण युवान की कीमत चढ़ रही है। चीन को 2021 में रिकॉर्ड व्यापार मुनाफा हुआ। उसे देखते हुए अब ऐसे निर्यातकों की संख्या बढ़ी है, जो निर्यात के बदले डॉलर के बजाय युवान को स्वीकार करने लगे हैं।

रूसी मुद्रा रुबल धराशायी

बैंक बीएनपी परिबास के अनुमान के मुताबिक इस पूरे महीने युवान के भाव में चढ़ाव का रुख रहेगा। यूक्रेन युद्ध से इस पर फर्क पड़ने की आशंका नहीं है। जबकि आम तौर पर युद्ध जैसी स्थितियों में निवेशक उभरती अर्थव्यवस्था वाले देशों की मुद्राओं में निवेश घटा कर अमेरिकी डॉलर या स्विस फ्रैंक जैसी मुद्राओं में निवेश करने लगते हैं। यूक्रेन संकट के बीच रूसी मुद्रा रुबल धराशायी हो गई है। लेकिन युवान का भाव बढ़ना जारी है। पैंग ने कहा- मौजूदा यूक्रेन संकट से जाहिर हुआ है कि युवान को एशिया में सुरक्षित निवेश का माध्यम समझा जा रहा है।

जापान के जाने-माने मार्केट एनालिस्ट डेविड चाओ ने राय जताई है कि रूस पर लगे प्रतिबंधों से युवान के लिए अनुकूल स्थिति बनी है। उन्होंने निक्कई एशिया से कहा- ‘प्रतिबंधों की अमेरिकी नीति के कारण लंबे समय में वैश्विक भुगतान और धन को सुरक्षित रखने के माध्यम के रूप में अमेरिकी डॉलर में भी निवेशकों का भरोसा घटेगा। उससे युवान के अंतरराष्ट्रीय मुद्रा का रूप लेने का रास्ता खुल जाएगा।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed