फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russia Ukraine Crisis : UN warns nuclear plant out of control

Russia Ukraine Crisis : यूक्रेन के परमाणु संयंत्र नियंत्रण से बाहर, संयुक्त राष्ट्र ने दी चेतावनी

Thu, 04 Aug 2022 03:00 AM IST
योगेश साहू एजेंसी, संयुक्त राष्ट्र/कीव/बेंकॉक/वाशिंगटन।
एजेंसी, संयुक्त राष्ट्र/कीव/बेंकॉक/वाशिंगटन। Published by: योगेश साहू Updated Thu, 04 Aug 2022 03:00 AM IST
सार

Russia Ukraine Crisis : रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव एक आधिकारिक यात्रा पर बुधवार को म्यांमार गए हैं। रूसी समाचार एजेंसी ‘तास’ के अनुसार, इस यात्रा के दौरान लावरोव सैन्य सरकार के साथ सुरक्षा एवं आर्थिक मामलों पर वार्ता करेंगे।

विज्ञापन
Russia Ukraine Crisis : UN warns nuclear plant out of control
न्यूक्लियर पावर प्लांट - फोटो : Social media

विस्तार

यूएन के परमाणु प्रमुख ने चेताया है कि यूक्रेन में यूरोप का सबसे बड़ा परमाणु ऊर्जा संयंत्र पूरी तरह से नियंत्रण से बाहर है। उन्होंने हालात स्थिर करने व एटमी हादसे से बचाव के लिए विशेषज्ञों को जल्द से जल्द परिसर का दौरा करने की अनुमति देने के लिए रूस-यूक्रेन से अनुरोध किया है। अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी के महानिदेशक राफेल ग्रासी ने कहा कि दक्षिणपूर्वी शहर एनरहोदर में जपोरिज्जिया संयंत्र में स्थिति हर दिन खतरनाक हो रही है।

विज्ञापन


इस पर रूसी सैनिकों ने 24 फरवरी को यूक्रेन पर हमले के बाद मार्च की शुरुआत में कब्जा कर लिया था। उन्होंने कहा, परमाणु सुरक्षा के हर सिद्धांत का उल्लंघन किया गया है और जो दांव पर लगा है, वह बेहद गंभीर और खतरनाक है। ग्रासी ने संयंत्र की सुरक्षा के कई उल्लंघनों का जिक्र करते हुए कहा कि यह रूस-नियंत्रित क्षेत्र के पास ऐसी जगह पर है जहां भीषण जंग चल रही है। संयंत्र की भौतिक अखंडता का सम्मान नहीं किया गया है। आईएईए प्रमुख ने कहा कि परमाणु संयंत्र तक पहुंचने के लिए उन्हें और उनकी टीम को सुरक्षा और रूस और यूक्रेन के तत्काल सहयोग की जरूरत है। 
विज्ञापन


चेर्नोबिल जैसे हादसे की आशंका
आईएईए प्रमुख राफेल ग्रासी ने कहा, यहां उपकरण-स्पेयर पार्ट्स की आपूर्ति शृंखला बाधित हो गई है, इसलिए हमें भरोसा नहीं कि संयंत्र सुरक्षित है। इसके लिए निरीक्षण करने की जरूरत है कि परमाणु सामग्री की सुरक्षा की जा रही है या नहीं। यदि इसकी सुरक्षा का ध्यान नहीं दिया तो इस संयंत्र में 1986 में हुई चेर्नोबिल जैसे दुर्घटना घट सकती है। यह बेहद खतरनाक होगा क्योंकि यह संयंत्र कीव से करीब 110 किमी दूर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिका ने पुतिन की कथित प्रेमिका पर लगाई नई पाबंदी
अमेरिका ने रूस के अभिजात वर्ग के कुछ चुनिंदा लोगों पर नए सिरे से प्रतिबंध लगाए हैं। इनके दायरे में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की कथित प्रेमिका अलीना काबेवा भी शामिल हैं। अमेरिकी वित्त मंत्रालय ने बताया कि बाइडन प्रशासन ने पूर्व ओलंपिक जिमनास्ट  अलीना का वीजा फ्रीज कर दिया है और उनकी संपत्तियों पर भी पाबंदी लगा दी है। काबेवा रूस की एक मीडिया कंपनी की प्रमुख भी हैं जो यूक्रेन पर रूसी हमले का समर्थन करती है। यूरोपीय संघ ने जून में उन पर यात्रा और संपत्ति संबंधी प्रतिबंध लगाने की घोषणा की थी।

दक्षिण-पूर्वी यूक्रेन में रूसी हमले जारी
रूस-यूक्रेन युद्ध को छह माह हो चुके हैं लेकिन रूसी सेना हमले रोकने का नाम नहीं ले रही। उसने दोनेस्क क्षेत्र के कई गांवों और कस्बों पर बुधवार को हमले किए। हालांकि खेरसॉन के खोए इलाकों को दोबारा पाने के मकसद से यूक्रेनी सेना भी जबरदस्त जोर लगा रही है। उसने रूसी सैनिकों पर हमले जारी रखे हैं। 

रूस के विदेश मंत्री लावरोव आधिकारिक यात्रा पर म्यांमार गए
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव एक आधिकारिक यात्रा पर बुधवार को म्यांमार गए हैं। रूसी समाचार एजेंसी ‘तास’ के अनुसार, इस यात्रा के दौरान लावरोव सैन्य सरकार के साथ सुरक्षा एवं आर्थिक मामलों पर वार्ता करेंगे। रूस आंग सान सूकी की निर्वाचित सरकार को पिछले साल फरवरी में अपदस्थ करके सत्ता पर काबिज हुई म्यांमार की सैन्य सरकार का बड़ा समर्थक है। लावरोव ने यहां अपने समकक्ष वुन्ना माउंग ल्वान और अन्य शीर्ष अधिकारियों से भी मुलाकात की। लावरोव यहां रूस-म्यांमार रिश्तों की संभावनाओं और सहयोग पर चर्चा करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed