फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russia Ukraine Crisis : UN team reaches Kyiv, attacks on Russian army intensify in south

Russia Ukraine Crisis : कीव पहुंची यूएन टीम, रूसी सेना पर दक्षिण में हमले तेज, खेरसान पर यूक्रेन का बड़ा दावा

Wed, 31 Aug 2022 05:19 AM IST
योगेश साहू न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, कीव।
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, कीव। Published by: योगेश साहू Updated Wed, 31 Aug 2022 05:19 AM IST
सार

यूक्रेन के दक्षिणी ऑपरेशनल कमांड के एक प्रवक्ता ने कहा कि मंगलवार को हमारी सेना ने 13 रूसी कमांड पोस्ट को नष्ट कर दिया है। साथ ही तीन गोला-बारूद डिपो और दिनिप्रो नदी पर एक क्रॉसिंग को भी नष्ट कर दिया गया है।

विज्ञापन
Russia Ukraine Crisis : UN team reaches Kyiv, attacks on Russian army intensify in south
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : ANI

विस्तार

यूक्रेनी यूक्रेन के जपोरिझिया एटमी संयंत्र के निरीक्षण के लिए अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) की टीम कीव पहुंच गई है। वह बुधवार को संयंत्र जा सकती है। इस बीच यूक्रेनी सेना ने दावा किया कि उसने खेरसान क्षेत्र में रूसी सेना की पहली पंक्ति को तोड़ दिया है। हाल ही में रूस ने इस क्षेत्र पर कब्जा किया है और इसे फिर हासिल करने के प्रयास में यह एक बड़ी उपलब्धि है। रूसी सेना ने इसे विफल हमला बताया है।

विज्ञापन


यूक्रेन ने दावा किया है कि उसने रूसी सेना के मुख्य आपूर्ति मार्गों को काट दिया है। हालांकि रूसी सेना का दावा है कि यूक्रेनी सैनिकों को अपने इस प्रयास में भारी नुकसान उठाना पड़ा है। क्रीमिया को अलग करने के बाद खेरसान पर कब्जे को रूस अपनी सबसे बड़ी विजय मान रहा है। 
विज्ञापन


ऐसे में यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की कार्यालय के सलाहकार ओलेक्सी एरेस्तोविच ने कहा, हमारी सशस्त्र सेना कई जगह रूसी सेना पर कहर ढा रही है। जेलेंस्की ने कहा कि रूसी सेना जीवित रहना चाहती है तो उनके भागने का समय आ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


13 रूसी कमांड पोस्ट नष्ट
यूक्रेन के दक्षिणी ऑपरेशनल कमांड के एक प्रवक्ता ने कहा कि मंगलवार को हमारी सेना ने 13 रूसी कमांड पोस्ट को नष्ट कर दिया है। साथ ही तीन गोला-बारूद डिपो और दिनिप्रो नदी पर एक क्रॉसिंग को भी नष्ट कर दिया गया है।


रूस के लिए मुसीबत बने ईरान निर्मित ड्रोन
अमेरिका वाशिंगटन। बाइडन प्रशासन ने दावा किया कि यूक्रेन युद्ध में इस्तेमाल के लिए रूस को तेहरान से मिले ईरान निर्मित ड्रोन में तकनीकी समस्या आ रही है। हालांकि उन्होंने ईरानी ड्रोन की ‘विफलताएं’ नहीं बताईं। तेहरान ने सैकड़ों ड्रोन हासिल करने की योजना के तहत मॉस्को को मोहाजर-6 यूएवी दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed