फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russia Ukraine Crisis: Ukraine claims major attack on Russian base, 200 people feared dead

Russia Ukraine Crisis : यूक्रेन का रूसी ठिकाने पर बड़े हमले का दावा, 200 सैनिकों की मौत

Sun, 28 Aug 2022 08:43 PM IST
योगेश साहू न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, कीव।
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, कीव। Published by: योगेश साहू Updated Sun, 28 Aug 2022 08:43 PM IST
सार

Russia Ukraine Crisis : अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) के अधिकारी अस्थायी रूप से बंद हो चुके जपोरिझिया परमाणु ऊर्जा संयंत्र का जल्द ही दौरा कर सकते हैं। बीती रात इस इलाके में और गोलाबारी हुई थी। जपोरिझिया में रूसी अफसरों ने इस आग के लिए यूक्रेन को जिम्मेदार ठहराया है।

विज्ञापन
Russia Ukraine Crisis: Ukraine claims major attack on Russian base, 200 people feared dead
रूस यूक्रेन युद्ध - फोटो : Social media

विस्तार

Russia Ukraine Crisis : यूक्रेन के लुहांस्क क्षेत्र के गवर्नर सेरही हैदाई ने एक टेलीग्राम पोस्ट में दावा किया कि हमारे सैनिकों ने रूसी कब्जे वाले कादिवका शहर में एक होटल में स्थापित ठिकाने पर हमला किया है। उन्होंने यूक्रेन के पूर्वी क्षेत्र (जहां रूस का कब्जा है) में एक बेस को तबाह करके 200 रूसी हवाई पेराट्रूपर्स को मार दिया है। हैदाई का यह दावा ऐसे वक्त में आया है जब यूक्रेन के पूर्वी क्षेत्रों में रूस की प्रगति कथित रूप से ठप हो गई है।

विज्ञापन


बता दें कि यूक्रेनी सेना 2014 के बाद से ही लुहांस्क और पास स्थित दोनेस्क प्रशासित जिले में रूस समर्थित अलगाववादियों से संघर्ष कर रही है। यह संघर्ष रूस के क्रीमिया पर कब्जे के साथ शुरू हुआ था। लुहांस्क के गवर्नर सेरही हैदाई ने अपनी पोस्ट में उन इमारतों की तस्वीरें भी दिखाई जिसमें कई तबाह इमारतें दिख रही हैं। उन्होंने बताया कि यूक्रेनी सैनिकों ने 19 जुलाई को पूर्वी यूक्रेन के दोनबास क्षेत्र में बीएम-21 मल्टीपल रॉकेट लॉन्चर दागा था। तब भी रूस को काफी क्षति हुई थी। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि शुक्रवार को यूक्रेनी सेना ने एक रूसी बेस पर हमला कर 200 एयरमैन मार दिए हैं। बता दें कि जुलाई में रूसी सेना द्वारा पूर्वी यूक्रेन के कई क्षेत्रों को कब्जे में लेने के बाद यूक्रेनी सेना उन्हें दोबारा अपने नियंत्रण में लेने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रूस ने कहा, यूक्रेनी गोलाबारी जारी
रूसी मुख्यालय (क्रैमलिन) ने यूक्रेन के खिलाफ उन आरोपों को दोहराया कि उसने क्षेत्र में कई नागरिकों को निशाना बनाया है। बृहस्पतिवार को यूएन में रूसी राजदूत वसीली नेबेंजिया ने कहा कि दोनबास में यूक्रेन की आपराधिक गोलाबारी जारी है जिसमें पिछले महीने करीब 100 नागरिक मारे जा चुके हैं। उधर, रूस के राष्ट्रीय रक्षा प्रबंधन केंद्र के प्रमुख मिखाइल मिजन्त्सिेव ने कहा कि लुहांस्क-दोनेस्क से 24,000 से ज्यादा लोगों को निकाला गया है।

आईएईए अफसर जल्द करेंगे एटमी ऊर्जा संयंत्र का दौरा
अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) के अधिकारी अस्थायी रूप से बंद हो चुके जपोरिझिया परमाणु ऊर्जा संयंत्र का जल्द ही दौरा कर सकते हैं। बीती रात इस इलाके में और गोलाबारी हुई थी। जपोरिझिया में रूसी अफसरों ने इस आग के लिए यूक्रेन को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि संयंत्र सामान्य रूप से काम कर रहा था, लेकिन इस समस्या के कारण यह संयंत्र केवल रूस के कब्जे वाले इलाकों में बिजली की आपूर्ति कर रहा है न कि बाकी के यूक्रेन में। बहरहाल, यूक्रेन ने कहा है कि संयंत्र को बिजली आपूर्ति कर रही दो लाइनों को बहाल कर लिया गया है। ये रूसी बमबारी में क्षतिग्रस्त हुई थीं।


भारत की आलोचना करना पश्चिमी देशों का दोहरा मापदंड: रूस
रूस के राजदूत डेनिस अलीपोव ने रविवार को पश्चिमी देशों के रवैये पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि उनके देश से कच्चा तेल आयात करने पर भारत की आलोचना करना, लेकिन खुद को छूट देना पश्चिमी देशों के दोहरे मापदंड को दिखाता है। रूस के राजदूत ने कहा कि भारत और रूस के बीच व्यापार बढ़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed