फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russia Ukraine Crisis : Russian forces in eastern Ukraine large parts of Severodonesk are occupied, pressure on European countries to stop Russian President Vladimir Putin

Russia Ukraine Crisis : पूर्वी यूक्रेन में रूसी सेनाओं को बढ़त से सेवेरोदोनेस्क के बड़े हिस्से कब्जे में, यूरोपीय देशों पर बढ़ा रूसी राष्ट्रपति को रोकने का दबाव

Wed, 15 Jun 2022 01:16 AM IST
योगेश साहू न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, कीव/मॉस्को।
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, कीव/मॉस्को। Published by: योगेश साहू Updated Wed, 15 Jun 2022 01:16 AM IST
सार

युद्ध ने यूक्रेन की कृषि उपज पर गंभीर असर डाला है। रूसी सेना के हमलों से बचकर की गई खेती से इस बार 4.85 करोड़ टन खाद्यान्न पैदा होने का अनुमान है। इसमें गेहूं की मात्रा दो करोड़ टन है। जबकि पिछले वर्ष शांति काल में देश में खाद्यान्न उपज 8.6 करोड़ टन हुई थी।

विज्ञापन
Russia Ukraine Crisis : Russian forces in eastern Ukraine large parts of Severodonesk are occupied, pressure on European countries to stop Russian President Vladimir Putin
यूक्रेन संकट - फोटो : Agency

विस्तार

रूस-यूक्रेन युद्ध के 111वें दिन रूसी सेना को पूर्वी यूक्रेनी क्षेत्रों में बढ़त मिलती दिखाई दी। जबकि पश्चिमी देशों से आने वाली हथियारों की खेप को रूसी सैनिक बीच में ही नष्ट कर रहे हैं। इस कारण यूक्रेनी सेना के पास हथियारों की कमी आ रही है। उधर, यूक्रेनी शहर सेवेरोदोनेस्क को जाने वाले तीनों पुल नष्ट करने के चलते क्षेत्र में जीवन दूभर हो गया है। माना जा रहा है कि सेवेरोदोनेस्क शहर के 70 फीसदी हिस्से पर अब रूसी नियंत्रण में हैं।

विज्ञापन


जबकि रूस की सेना यूक्रेन के पूर्वी हिस्स में बहुत तेजी से आगे बढ़ रही है। रूसी सेना की बढ़त को देखते हुए यूरोपीय देशों पर भी रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को रोकने का दबाव बढ़ गया है। रूसी सेना लिसिचांस्क की तरफ तेजी से बढ़ रही है जो यूक्रेन का संवेदनशील हिस्सा है। उधर, कुछ यूरोपीय नेताओं ने बातचीत का रास्ता अपनाने का सुझाव अपने वरिष्ठ पदाधिकारियों को दिया है।
विज्ञापन


सेवेरोदोनेस्क में नागरिक निकासी असंभव
सेवेरोदोनेस्क और पास के शहर लिसिचांस्क पर कब्जा जमाने के बाद मॉस्को को पूरे लुहांस्क क्षेत्र का नियंत्रण मिल जाएगा। इसमें से अधिकांश पर पहले से ही रूस समर्थित अलगाववादियों का नियंत्रण है। लुहांस्क के गवर्नर ने बताया कि क्षेत्र में आपूर्ति पहुंचाना और नागरिकों को निकालना अब असंभव है क्योंकि शहर का संपर्क अन्य इलाकों से टूट गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बुका के जंगलों में एक और सामूहिक कब्र
राजधानी कीव के बाहरी क्षेत्र में बुका शहर के पास जंगल से एक और सामूहिक कब्र मिली है। इसमें कई मृतकों के हाथ पीछे बंधे मिले हैं। इन कब्रों को खोदने का काम ऐसे वक्त में हो रहा है जब यूक्रेनी पुलिस प्रमुख ने कहा है कि प्राधिकारियों ने 24 फरवरी को रूसी हमले की शुरुआत के बाद से 12,000 से अधिक लोगों की हत्याओं की आपराधिक जांच शुरू की है। कीव क्षेत्रीय पुलिस के प्रमुख आंद्रे नेबीतोव ने बताया कि घुटनों पर गोलियों के निशान बताते हैं कि लोगों को कितना प्रताड़ित किया गया।
 




यूक्रेनी हमले में 5 की मौत
रूस समर्थित अलगाववादियों ने दावा किया कि यूक्रेन के दोनेस्क क्षेत्र में यूक्रेनी सेना द्वारा किए गए हमले में पांच लोगों की मौत हो गई और 22 जख्मी हो गए। यूक्रेन की ओर से एक हवाई हमला दोनेस्क स्थित प्रसूति अस्पताल पर हुआ जिसके बाद वहां आग लग गई। अफरातफरी मचने पर मरीजों को बेसमेंट में भेजा गया। कीव की तरफ से इस संबंध में कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है।

यूक्रेन की घटी कृषि उपज
युद्ध ने यूक्रेन की कृषि उपज पर गंभीर असर डाला है। रूसी सेना के हमलों से बचकर की गई खेती से इस बार 4.85 करोड़ टन खाद्यान्न पैदा होने का अनुमान है। इसमें गेहूं की मात्रा दो करोड़ टन है। जबकि पिछले वर्ष शांति काल में देश में खाद्यान्न उपज 8.6 करोड़ टन हुई थी। हालांकि यूक्रेनी जहाजों से विदेशों की तरफ जाने वाले मार्ग पर रूसी नियंत्रण होने के कारण यह अनाज भी बाहर नहीं भेजा जा सका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed