फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Narendra Modi Birthday Wishes Putin Trump and other global leaders wish Indian PM see messages and greetings

पीएम मोदी को पुतिन का खास संदेश: प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर क्या बोले रूस के राष्ट्रपति? विदेश से भी बधाइयां

Thu, 17 Sep 2026 01:47 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Thu, 17 Sep 2026 01:47 PM IST
सार

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पीएम मोदी को 76वें जन्मदिन पर बधाई दी। उन्होंने भारत-रूस रणनीतिक साझेदारी मजबूत करने में मोदी के योगदान की सराहना की। पुतिन ने भारत यात्रा के दौरान मिले स्वागत के लिए आभार जताया। 

विज्ञापन
Narendra Modi Birthday Wishes Putin Trump and other global leaders wish Indian PM see messages and greetings
राष्ट्रपति पुतिन और पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके 76वें जन्मदिन पर बधाई देते हुए शुभकामनाएं भेजीं। उन्होंने दोनों देशों के बीच आपसी संबंधों और हाल ही में दोनों नेताओं के बीच हुई उच्च-स्तरीय मुलाकातों का भी जिक्र किया। इस संदेश में आपसी संबंधों को आगे बढ़ाने में प्रधानमंत्री की सीधी भूमिका का जिक्र किया गया। इसके साथ ही  नई दिल्ली और मॉस्को के बीच औपचारिक संबंधों की गहराई को रेखांकित किया गया।

विज्ञापन


राष्ट्रपति पुतिन ने क्या कहा? 
राष्ट्रपति पुतिन ने कहा, 'आपको अपने देशवासियों से गहरा सम्मान और वैश्विक मंच पर बड़ा रुतबा हासिल है। यह बिल्कुल सही भी है। भारत और रूस के बीच खास और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने में आपके व्यक्तिगत योगदान को जितना भी सराहा जाए, कम है।'
विज्ञापन


राष्ट्रपति पुतिन ने भारत का क्यों आभार जताया? 
राष्ट्रपति पुतिन ने दोनों सरकारों के प्रतिनिधियों के बीच हुई बातचीत का जिक्र किया। इसके साथ ही भारत की अपनी कूटनीतिक यात्रा के दौरान किए गए स्वागत-सत्कार के लिए भी आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रूसी राष्ट्रपति ने लिखा, 'पिछले हफ्ते नई दिल्ली की मेरी यात्रा के दौरान मुझे और रूसी प्रतिनिधिमंडल को मिले गर्मजोशी भरे और स्नेहपूर्ण स्वागत और मेहमाननवाजी के लिए मैं अपना आभार व्यक्त करना चाहता हूं।'

पीएम मोदी की तारीफ
राष्ट्रपति पुतिन ने संदेश में कहा, 'हमारी बातचीत निस्संदेह ठोस, खुलकर और फायदेमंद रही। हमेशा की तरह, आपसे बात करके बहुत खुशी हुई और हमारी चर्चाओं ने एक बार फिर आपकी असाधारण राजनीतिक समझ और दूरदर्शिता को दिखाया।' रूसी नेता ने भविष्य में अंतरराष्ट्रीय मंचों और द्विपक्षीय माध्यमों पर सक्रिय कूटनीतिक तालमेल बनाए रखने के लिए दोनों देशों की प्रतिबद्धता को दोहराया।

पुतिन ने आगे कहा, 'हम निश्चित रूप से अपने मित्र देशों के फायदे के लिए जरूरी द्विपक्षीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर अपना रचनात्मक सहयोग जारी रखेंगे।' रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन रविवार को भारत की अध्यक्षता में हुए दो दिवसीय ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होने के बाद नई दिल्ली से रवाना हो गए।


सम्मेलन के दौरान, पुतिन ने ब्रिक्स के दो सत्रों में हिस्सा लिया और भारत मंडपम में 'भारत इनोवेट्स' प्रदर्शनी देखी। प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति पुतिन ने शिखर सम्मेलन के दौरान एक द्विपक्षीय बैठक भी की और व्यापारिक संबंधों को और मजबूत करने पर चर्चा की। इसमें 'आर्थिक सहयोग कार्यक्रम 2030' को लागू करने के साथ-साथ बुनियादी ढांचे, ऊर्जा, तकनीक, रक्षा और संस्कृति के क्षेत्रों में सहयोग पर भी बातचीत हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed