{"_id":"629e30cf98ff4d3d3e1ddc7a","slug":"russia-ukraine-conflict-russia-destroys-43-religious-buildings-in-ukraine-airstrikes-on-kyiv","type":"story","status":"publish","title_hn":"Russia-Ukraine Conflict : रूस ने यूक्रेन में नष्ट कीं 43 धार्मिक इमारतें, कीव पर किए हवाई हमले","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Russia-Ukraine Conflict : रूस ने यूक्रेन में नष्ट कीं 43 धार्मिक इमारतें, कीव पर किए हवाई हमले
Mon, 06 Jun 2022 10:22 PM IST
निर्मल कांत
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव/मास्को
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव/मास्को
Published by: निर्मल कांत
Updated Mon, 06 Jun 2022 10:22 PM IST
सार
रूस ने यूक्रेन के लिए पश्चिमी सैन्य आपूर्ति पर निशाना साधते हुए कीव पर हवाई हमले किए। रूस का दावा है कि यहां विदेशों से दान किए गए टैंक थे जिन्हें नष्ट कर दिया गया है। यूक्रेन ने कहा, रूस ने कीव स्थित एक ट्रेन मरम्मत यार्ड पर भी बमबारी की।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रूस द्वारा यूक्रेन की मदद करने वाले पश्चिमी देशों को चेतावनी देने के तुरंत बाद कीव पर हमले कर दिए। रूसी सेना ने कई दिनों बाद कीव पर मिसाइल हमले किए जिनमें रेलवे का बुनियादी ढांचा भी शामिल था। उधर, यूक्रेन के शीर्ष अधिकारी ने कहा है कि रूसी सेना ने दोनेस्क क्षेत्र में अब तक 43 धार्मिक इमारतों को नष्ट कर दिया है। इनमें अधिकांश इमारतें मॉस्को के यूक्रेनी ऑर्थोडक्स (रूढ़िवादी) चर्च से संबंधित हैं।
‘कीव इंडिपेंडेंट’ अखबार ने दोनेस्क ओब्लास्ट सैन्य प्रशासन के प्रमुख पावलो किरिलेंको के हवाले से बताया कि स्वियातोहिर्स्क लावरा नामक धार्मिक इमारत का आल-होली स्केट (आश्रय स्थल) गोलाबारी में नष्ट हो गया। यह पहली धार्मिक इमारत नहीं जिसे रूसियों ने नष्ट किया। बल्कि यहीं तीन विरासत स्मारकों समेत स्थापत्य संग्रहालय, चर्च और दो आश्रमों समेत दो सेल भवन भी नष्ट कर दिए गए। इस गोलाबारी में चार मौतें हो गईं। रूस ने अब तक क्षेत्र की 43 धार्मिक इमारतें नष्ट की हैं। रविवार देर रात दोनेस्क में हाली डार्मिशन को भी अपनी चपेट में ले लिया।
विदेशों से कीव आए टैंक नष्ट
रूस ने यूक्रेन के लिए पश्चिमी सैन्य आपूर्ति पर निशाना साधते हुए कीव पर हवाई हमले किए। रूस का दावा है कि यहां विदेशों से दान किए गए टैंक थे जिन्हें नष्ट कर दिया गया है। यूक्रेन ने कहा, रूस ने कीव स्थित एक ट्रेन मरम्मत यार्ड पर भी बमबारी की। इन हमलों में पूर्वी शहर दुरुज्किवका में कुछ इमारतें नष्ट हुईं और एक शख्स की मौत हो गई। यहां चारों तरफ मलबा और कांच के टुकड़े देखे जा सकते हैं।
विज्ञापन
रूसी धमकी के बावजूद यूक्रेन को ब्रिटेन देगा मिसाइल प्रणाली
लंदन। रूसी राष्ट्रपति की पश्चिमी देशों को दी गई धमकी के बावजूद ब्रिटेन ने कहा है कि वह यूक्रेन को लंबी दूरी की मिसाइल प्रणाली भेजेगा। ब्रिटिश रक्षा मंत्रालय ने पुतिन की चेतावनी को दरकिनार कर यूक्रेन को एम-270 लांचर देने का ऐलान किया है जो 80 किमी तक निशाना साध सकते हैं। ब्रिटिश रक्षामंत्री बेन वॉलेस ने जोर देकर कहा, इस लड़ाई में हम यूक्रेन के साथ पूरी तरह से हैं। रूस की बदलती रणनीति के बीच यूक्रेन को हमारा समर्थन होना ही चाहिए। ब्रिटेन सरकार ने कहा, वह यूक्रेन को जो मल्टी-लॉन्च रॉकेट प्रणाली दे रही है उससे रूसी हमले का विरोध करने की क्षमता बढ़ जाएगी।
एक और रूसी जनरल की मौत
मॉस्को। यूक्रेन से युद्ध में रूसी सेना को भी भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि पूर्वी यूक्रेन में हाल ही में रूसी सेना के एक और जनरल की मौत हो गई है। मारे गए सैन्य अधिकारी की पहचान मेजर जनरल रोमन कुतुजोव के रूप में की गई है। इसी के साथ युद्ध में रूसी सेना के जनरलों की मौत का आंकड़ा 9 तक पहुंच गया है। टेलीग्राम मैसेजिंग एप पर स्टेट टेलीविजन रिपोर्टर अलेक्जेंडर स्लैडकोव ने कुतुजोव के मौत की पुष्टि की। हालांकि, इसमें मौत की जगह और तारीख का जिक्र नहीं है। रूसी रक्षा मंत्रालय ने भी मेजर जनरल की मौत पर चुप्पी साधी हुई है।
रूस के एक और जनरल की मौत
यूक्रेन के पूर्वी दोनबास इलाके में भीषण लड़ाई के दौरान रूस के एक और जनरल मेजर जनरल रोमन कुटुजोव की मौत हो गई। रूस के राजकीय मीडिया रोसिया1 के रिपोर्टर एलेक्जेंडर स्लादकोव ने भी इसकी पुष्टि की है। यूक्रेनी सेना का दावा यूद्ध के दौरान रूस के 12वें बड़े अधिकारी को मार गिराने का है। पश्चिमी खुफिया अधिकारी इनकी संख्या सात बताते हैं।
जनरल कुटुजोव स्वयंभू दोनेस्क पीपुल्स गणराज्य की ओर से हमले का नेतृत्व कर रहे थे। दोनेस्क की सेना ने दोनबास में यूक्रेन के एक सैन्य ठिकाने पर हमला किया। सोशल मीडिया पर आई खबरों के मुताबिक, रूसी सेना के पास कर्नल रैंक के अधिकारियों की कमी के कारण जनरल रैंक के कुटुजोव को सेना का नेतृत्व करना पड़ रहा था। रूस ने इस पर टिप्पणी से इनकार कर दिया। यूक्रेनी सेना ने जनरल कुटुजोव के मारे जाने की पष्टि की, लेकिन ज्यादा जानकारी नहीं दी।
सोशल मीडिया के मुताबिक, कुटुजोव गत सप्ताहांत मारे गए लेफ्टिनेंट जनरल रोमन बेर्डनिकोव के बाद इस युद्ध में जान गंवाने वाले रूसी सेना के दूसरे सर्वोच्च अधिकारी हैं। रूसी सेना को आगे बढ़ाने के लिए उसके सर्वोच्च अधिकारी अग्रिम मोर्चों पर जा रहे हैं। मॉस्को अब तक तीन वरिष्ठ जनरलों की मौत की पुष्टि कर चुका है।