फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russia Ukraine Conflict day 80th : Threat of nuclear attack, Russia can blow up Britain in two minutes and Finland in 10 seconds

युद्ध का 80वां दिन : एटमी हमले की धमकी, ब्रिटेन को तीन मिनट और फिनलैंड को 10 सेकंड में उड़ा सकता है रूस

Sun, 15 May 2022 02:52 AM IST
योगेश साहू एजेंसी, कीव/मॉस्को।
एजेंसी, कीव/मॉस्को। Published by: योगेश साहू Updated Sun, 15 May 2022 02:52 AM IST
सार

यूक्रेनी सेना ने शनिवार को दावा किया कि रूस उसके दूसरे सबसे बड़े शहर खारकीव से अपने सैनिकों को हटा रहा है। वह अब पूर्वी क्षेत्र पर कब्जे की लड़ाई में जुट गया है। यूक्रेन के जनरल स्टाफ ने कहा, रूसी सैनिक उत्तर-पूर्वी शहर खारकीव से पीछे हटते हुए अपना पूरा ध्यान आपूर्ति मार्ग की सुरक्षा पर लगा रहे हैं। उन्होंने कहा, रूसी सेना ने दोनेस्क में मोर्टार, तोपों के साथ-साथ हवाई हमले शुरू किए हैं ताकि यूक्रेनी सैनिकों को निशाना बनाया जा सके और उनकी मोर्चाबंदी को नष्ट किया जा सके।

विज्ञापन
Russia Ukraine Conflict day 80th : Threat of nuclear attack, Russia can blow up Britain in two minutes and Finland in 10 seconds
रूस की खतरनाक मिसाइल - फोटो : ani

विस्तार

रूस-यूक्रेन युद्ध के 80वें दिन रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के वरिष्ठ सहयोगी और ड्यूमा रक्षा समिति के उपाध्यक्ष अलेक्सी जुरावलेव ने ब्रिटेन पर परमाणु हथियार दागने की धमकी दी है। उन्होंने दावा किया कि इस काम में रूसी सरमत मिसाइल को ब्रिटेन को उड़ाने में सिर्फ तीन मिनट और फिनलैंड को उड़ाने में महज 10 सेकंड लगेंगे। इस बीच, यूक्रेन ने कहा कि रूस ने खारकीव से सेना हटाकर पूर्वी क्षेत्रों में मोर्चाबंदी मजबूत कर ली है।

विज्ञापन


फिनलैंड के राष्ट्रपति शाउली निनिस्टो ने शनिवार को नाटो में शामिल होने की योजना का खुलासा पुतिन को फोन पर बताया। इसके बाद रूस ने ब्रिटेन और फिनलैंड को यह धमकी दी। इस धमकी पर फिनलैंड ने कहा कि जुरावलेव की धमकियां यूक्रेन पर पुतिन के लड़खड़ाते हमले की निराशा का संकेत देती हैं। उधर, फिनलैंड के नाटो में शामिल होने के फैसले से गुस्साए रूस ने शनिवार की सुबह से इस देश की बिजली आपूर्ति बंद कर दी। इस देश को बिजली का दस फीसदी हिस्सा रूस से मिलता है। निनिस्टो ने कहा, उन्होंने 2012 में ही अपनी पहली बैठक में राष्ट्रपति पुतिन को अपनी मंशा जाहिर की थी।
विज्ञापन


हम साइबेरिया से छोड़ सकते हैं मिसाइल
जब पुतिन के सहयोगी जुरावलेव से पूछा गया कि क्या रूस फिनलैंड के साथ अपनी सीमा पर एटमी हथियारों को स्थापित करेगा? उन्होंने कहा, नहीं। उन्होंने कहा, हम साइबेरिया से सरमत मिसाइल छोड़ सकते हैं और ब्रिटेन तक भी इसकी पहुंच है। उन्होंने कहा, हम कैलिनग्राद से भी हमला कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्वी यूक्रेन में रूस ने मजबूत की मोर्चाबंदी
यूक्रेनी सेना ने शनिवार को दावा किया कि रूस उसके दूसरे सबसे बड़े शहर खारकीव से अपने सैनिकों को हटा रहा है। वह अब पूर्वी क्षेत्र पर कब्जे की लड़ाई में जुट गया है। यूक्रेन के जनरल स्टाफ ने कहा, रूसी सैनिक उत्तर-पूर्वी शहर खारकीव से पीछे हटते हुए अपना पूरा ध्यान आपूर्ति मार्ग की सुरक्षा पर लगा रहे हैं। उन्होंने कहा, रूसी सेना ने दोनेस्क में मोर्टार, तोपों के साथ-साथ हवाई हमले शुरू किए हैं ताकि यूक्रेनी सैनिकों को निशाना बनाया जा सके और उनकी मोर्चाबंदी को नष्ट किया जा सके। यूक्रेन के रक्षामंत्री ओलेक्सी रेजनिकोव ने कहा, यूक्रेन दीर्घकालिक युद्ध के नए दौर में प्रवेश कर रहा है।


यूक्रेन हमले के बाद पहली बार रूस और अमेरिकी रक्षामंत्रियों ने की फोन पर चर्चा
यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद अमेरिका ने पहली बार रूस से आधिकारिक वार्ता की है। अमेरिकी रक्षामंत्री लॉयड ऑस्टिन ने फोन पर रूसी रक्षामंत्री सर्गेई शोइगू से बात की। अमेरिकी रक्षा मंत्रालय के मुताबिक ऑस्टिन ने दोनों देशों के बीच संवाद बने रहने पर जोर दिया। दोनों के बीच करीब एक घंटे तक हुई वार्ता के बावजूद यूक्रेन युद्ध को लेकर कोई सहमति नहीं बन सकी। पेंटागन प्रवक्ता जॉन किर्बी के अनुसार वार्ता के दौरान दोनों ही नेताओं का लहजा पेशेवर रहा। उधर, रूसी रक्षा मंत्रालय ने भी दोनों नेताओं में हॉटलाइन पर इस वार्ता की पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed