{"_id":"68d975ef568f2ac52904899b","slug":"russia-ukraine-conflict-attacks-intense-over-500-drones-and-missiles-hit-multiple-targets-many-killed-injured-2025-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Russia-Ukraine War: यूक्रेन पर एकसाथ 595 ड्रोन-48 मिसाइलों से ताबड़तोड़ हमला; पोलैंड को बंद करना पड़ा एयरस्पेस","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Russia-Ukraine War: यूक्रेन पर एकसाथ 595 ड्रोन-48 मिसाइलों से ताबड़तोड़ हमला; पोलैंड को बंद करना पड़ा एयरस्पेस
Sun, 28 Sep 2025 11:22 PM IST
ज्योति भास्कर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव।
Published by: ज्योति भास्कर
Updated Sun, 28 Sep 2025 11:22 PM IST
सार
रूस ने यूक्रेन पर हमले और तेज कर दिए हैं। रूसी सेना ने 595 ड्रोन और 48 मिसाइलों से कई ठिकानों पर एक साथ निशाना साधा। इस सैन्य कार्रवाई में चार लोगों की मौत हुई है, जबकि 10 लोग घायल हुए हैं। हमले कितने घातक थे इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पोलैंड को अपना एयरस्पेस बंद करने पर मजबूर होना पड़ा।
विज्ञापन
रूस के हमलों के बाद यूक्रेन में तबाही का मंजर (फाइल)
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रूस ने शनिवार रात यूकेन पर 595 ड्रोन व 48 मिसाइलें दागीं। इस भीषण हमले में चार लोगों की मौत हो गई और कम से कम 10 लोग घायल हो गए। सबसे ज्यादा नुकसान राजधानी कीव में हुआ। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने इन हमलों पर आक्रोश जताते हुए कहा कि रूस युद्ध जारी रखना चाहता है। पूरी दुनिया को उस पर सख्त दबाव बनाना चाहिए। इन हमलों के कारण पोलैंड को उसकी राजधानी वारसॉ के दक्षिण में वायुक्षेत्र को बंद करना पड़ा।
विज्ञापन
विस्फोट के बाद घने काले धुएं का गुबार, नागरिक इलाकों पर हमले
कीव शहर प्रशासन के प्रमुख ताइमुर तकाचेंको ने रविवार को सोशल मीडिया के जरिये हताहतों की संख्या की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि शहर भर के नागरिक इलाकों को निशाना बनाकर हमले किए गए। शहर के केंद्र के पास हुए विस्फोट से घना काला धुआं उठते देखा जा सकता था।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- MEA Replies NATO: रूटे को भारत की दो टूक- PM मोदी-पुतिन की बात का दावा आधारहीन; भविष्य में सतर्क रहें नाटो चीफ
विज्ञापन
राजधानी कीव में 20 से ज्यादा जगहों पर नुकसान
कीव की महापौर विटाली क्लिट्स्को के अनुसार, रात को शुरू हुए व भोर तक जारी रहे हमलों में आवासीय इमारतों, नागरिक बुनियादी ढांचे, एक चिकित्सा सुविधा व एक किंडरगार्टन को भी निशाना बनाया गया। उन्होंने बताया कि राजधानी में 20 से ज्यादा जगहों पर नुकसान पहुंचा है।
ये भी पढ़ें- Conflict: विवादित समुद्री सीमा में घुसा उत्तर कोरियाई जहाज, दक्षिण कोरिया ने की गोलियों की बौछार तो लौटा वापस
रूस ने 500 से अधिक ड्रोन से हमले किए, यूक्रेन का दावा- अधिकांश हमले नाकाम
यूक्रेनी सेना ने कहा कि रूस की तरफ से 595 ड्रोन व 48 मिसाइलें दागी गईं। इनमें से 568 ड्रोन व 43 मिसाइलों को वायु रक्षा प्रणाली ने मार गिराया। सेना ने कहा कि रूसी हमले का मुख्य निशाना राजधानी कीव था। रूसी सेना ने बताया उसने लंबी दूरी की मिसाइलों व समुद्री हथियारों से यूक्रेन पर हमले किए।