फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russia-Ukraine came face to face again amid Trump-Putin talks, carried out drone attacks on each other

Russia-Ukraine War: रूस-यूक्रेन ने एक-दूसरे पर किए ड्रोन हमले; पुतिन के बाद ट्रंप ने जेलेंस्की से की बात

Wed, 19 Mar 2025 07:35 PM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव/मॉस्को
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव/मॉस्को Published by: बशु जैन Updated Wed, 19 Mar 2025 07:35 PM IST
सार

यूक्रेन युद्ध विराम को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की युद्ध विराम वार्ता के बीच रूस-यूक्रेन एक बार फिर आमने-सामने आए। यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा कि सहमति बनने के बाद भी पूरे देश में रातभर रूसी ड्रोन ने हमले किए। वहीं रूस ने यूक्रेन पर तेल संयंत्र पर ड्रोन हमले करने का आरोप लगाया।

विज्ञापन
Russia-Ukraine came face to face again amid Trump-Putin talks, carried out drone attacks on each other
व्लादिमीर पुतिन, वोलोदिमीर जेलेंस्की - फोटो : ANI/PTI

विस्तार

यूक्रेन युद्ध विराम को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की युद्ध विराम वार्ता के बीच रूस-यूक्रेन एक बार फिर आमने-सामने आए। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा कि सहमति बनने के बाद भी पूरे देश में रातभर रूसी ड्रोन ने हमले किए। वहीं रूस ने यूक्रेन पर तेल संयंत्र पर ड्रोन हमले करने का आरोप लगाया। वहीं पुतिन के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध विराम को लेकर यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से बात की। 
विज्ञापन


यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा कि रूस के राष्ट्रपति ने अमेरिकी राष्ट्रपति के सामने ऊर्जा संयंत्रों पर हमला न करने का एलान किया था। लेकिन पुतिन ने जो कहा, वह वास्तविक नहीं था। जेलेंस्की ने कहा कि मैं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से बात करूंगा और युद्ध विराम के बारे में पुतिन के साथ अमेरिकी नेता के फोन कॉल के बारे में जानकारी लूंगा। साथ ही अगले कदम उठाने पर चर्चा करूंगा। 
विज्ञापन


हेलसिंकी में फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब के साथ एक कार्यक्रम में जेलेंस्की ने कहा कि पिछली रात पुतिन की ट्रंप के साथ बातचीत हुई। इसमें पुतिन ने कहा कि वह पर यूक्रेनी ऊर्जा संयंत्रों पर हमले रोकने के आदेश दे रहे हैं। इसके बाद भी रात भर में 150 ड्रोन लॉन्च किए गए। जेलेंस्की ने कहा कि युद्ध विराम के शब्द पर्याप्त नहीं थे। अगर रूसी हमारी सुविधाओं पर हमला नहीं करते हैं, तो हम निश्चित रूप से उनकी सुविधाओं पर हमला नहीं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 1900°C तापमान...सात मिनट के लिए टूटा संपर्क; जब सुनीता की वापसी के दौरान मंडराया कल्पना चावला जैसा खतरा!

यूक्रेन ने कहा कि मंगलवार को ट्रंप और पुतिन के बीच लंबी फोन कॉल के तुरंत बाद कीव में हवाई हमले के सायरन बजने लगे। इसके बाद धमाके हुए। हमलों में बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचा। सुमी के एक अस्पताल पर सीधा ड्रोन हमला हुआ। साथ ही कीव, ज़ाइटॉमिर, सुमी, चेर्निहिव, पोल्टावा, खार्किव, किरोवोग्राद, निप्रोपेट्रोव्स्क और चेर्कासी क्षेत्रों में भी रूसी ड्रोन देखे गए।
  
रूस ने यूक्रेन पर लगाया आरोप
यूक्रेन के आरोपों के बाद रूस ने कहा कि उसने यूक्रेन के ऊर्जा संयंत्रों को निशाना नहीं बनाया है। रूस ने यूक्रेन पर अपनी एक पाइपलाइन के पास उपकरणों पर हमला करने का आरोप लगाया है। रूस ने कहा कि यूक्रेन ने क्रीमिया प्रायद्वीप की सीमा पर स्थित क्रास्नोडार क्षेत्र में रूसी ऊर्जा सुविधा को निशाना बनाया। रूसी मंत्रालय ने कहा कि तीन ड्रोन ने कैस्पियन पाइपलाइन कंसोर्टियम के तेल हस्तांतरण उपकरणों को निशाना बनाया। इससे आग लग गई और एक तेल टैंक का दबाव कम हो गया।

ये भी पढ़ें: सीमित शांति समझौते पर सहमति, 30 दिनों तक यूक्रेन के ऊर्जा संयंत्रों पर हमला नहीं करेगा रूस


रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा कि सेना ने ऊर्जा संयंत्रों पर हमलों को रोकने के पुतिन के आदेश का पालन किया। साथ ही यूक्रेन के दक्षिणी माइकोलाइव क्षेत्र में सैन्य-औद्योगिक परिसर से संबंधित बिजली सुविधाओं पर आदेश से पहले रूसी बलों द्वारा दागे गए सात ड्रोन को मार गिराया। यह बिल्कुल स्पष्ट है कि हम कीव शासन द्वारा जानबूझकर गढ़े गए एक और उकसावे के बारे में बात कर रहे हैं। इसका उद्देश्य अमेरिकी राष्ट्रपति की शांति पहल को पटरी से उतारना है। रूस ने कहा कि उसके हवाई सुरक्षा बलों ने आजोव सागर और कई रूसी क्षेत्रों कुर्स्क और ब्रायंस्क के सीमावर्ती प्रांतों और ओर्योल, तुला के आस-पास के क्षेत्रों में 57 यूक्रेनी ड्रोन को रोका। क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने कहा कि कीव शासन की ओर से कोई पारस्परिकता नहीं है।

रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध विराम कराना चाहता हूं: ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के साथ युद्ध विराम को लेकर यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से बात की ही। दोनों नेताओं के बीच फोन पर करीब एक घंटे तक बातचीत हुई। एक दिन पहले ही ट्रंप ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बात की थी और उन्हें 30 जिनों तक यूक्रेन के ऊर्जा संयंत्रों और बुनियादी ढांचों पर हमला नहीं करने के लिए मना भी लिया था। सोशल मीडिया पोस्ट में ट्रंप ने कहा कि वह रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध विराम कराना चाहते हैं और इसलिए उन्होंने दोनों नेताओं के साथ बातचीत की है। ट्रंप ने कहा कि हम सही रास्ते पर हैं।

फिनलैंड के राष्ट्रपति बोले- अपनी आक्रामकता को रोके रूस
फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब ने पुतिन और ट्रंप के बीच चर्चा को सही कदम बताया। उन्होंने कहा कि रूस को अपनी आक्रामकता समाप्त करने की जरूरत है। संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति के प्रस्ताव पर प्रतिक्रिया देने के केवल दो तरीके हैं- हां या नहीं। यूक्रेन ने बिना किसी शर्त के युद्ध विराम स्वीकार कर लिया। यदि रूस सहमत होने से इनकार करता है, तो हमें यूक्रेन को मजबूत करने के लिए अपने प्रयासों को बढ़ाने और रूस पर दबाव बढ़ाने की आवश्यकता है ताकि वे बातचीत की मेज पर आ सकें। 

संबंधित वीडियो

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed