{"_id":"615ed1cd8ebc3e09d672696b","slug":"russia-to-invite-taliban-to-international-talks-in-moscow-october-20-reports-afp","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफगानिस्तान: तालिबान को बातचीत के लिए मॉस्को बुलाने की तैयारी में रूस ","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अफगानिस्तान: तालिबान को बातचीत के लिए मॉस्को बुलाने की तैयारी में रूस
Thu, 07 Oct 2021 04:31 PM IST
Amit Mandal
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: Amit Mandal
Updated Thu, 07 Oct 2021 04:31 PM IST
सार
समाचार एजेंसी एएफपी की मानें तो रूस तालिबान को अंतर्राष्ट्रीय वार्ता के लिए 20 अक्तूबर को मॉस्को में आमंत्रित करने जा रहा है। रूस पहले से ही तालिबान सरकार के संपर्क में है।
विज्ञापन
तालिबान (file photo)
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अफगानिस्तान में तालिबान सरकार को भले ही मान्यता नहीं मिल पाई हो, लेकिन रूस लगातार उसके संपर्क में है और उससे चर्चा कर रहा है। ऐसे ही एक घटनाक्रम में रूस तालिबान को अंतर्राष्ट्रीय वार्ता के लिए 20 अक्तूबर को मॉस्को में आमंत्रित करने जा रहा है। समाचार एजेंसी एएफपी के हवाले से ये खबर आई है।
सितंबर में तीन देशों के दूतों ने की थी तालिबान से मुलाकात
दरअसल, रूस, चीन और पाकिस्तान तालिबान सरकार को वैश्विक मान्यता के लिए कवायद में लगे गैं। पिछले महीने सितंबर में तीनों देशों के दूतों ने तालिबान के साथ बैठक कर इस दिशा में रणनीति बनाई थी। साथ ही हामिद करजई व अब्दुल्ला अब्दुल्ला से भी इस बारे में बातचीत की थी।
तीनों दूतों ने तालिबान से समावेशी सरकार पर जोर देने के साथ ही आतंकवाद से लड़ने और मानवीय हालात सुधारने पर चर्चा की। समझा जाता है कि तालिबान को मान्यता दिलाने की कोशिशों के तहत ही तीनों देशों के दूतों ने ये बैठकें की थीं। एक चीनी अधिकारी ने बताया था कि तीनों दूतों ने तालिबानी पीएम मोहम्मद हसन अखुंद, विदेश मंत्री आमिर खान मुत्तकी से मुलाकात की। साथ ही पहली बार विदेशी दूतों ने करजई और अब्दुल्ला से बात की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Russia to invite Taliban to international talks in Moscow October 20, reports AFP News Agency quoting agencies
— ANI (@ANI) October 7, 2021