{"_id":"6474e7d9526929b9980df845","slug":"russia-targeted-ukraine-capital-kiev-for-the-16th-time-in-may-update-news-in-hindi-2023-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ukraine: रूस ने लगातार दो रात कीव पर बम बरसाने के साथ दागी मिसाइलें; मई में 16 बार राजधानी को बनाया निशाना","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Ukraine: रूस ने लगातार दो रात कीव पर बम बरसाने के साथ दागी मिसाइलें; मई में 16 बार राजधानी को बनाया निशाना
Mon, 29 May 2023 11:28 PM IST
शिव शरण शुक्ला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Mon, 29 May 2023 11:28 PM IST
सार
कीव डे से पहले रूस ने शनिवार-रविवार की रात और रविवार को दिनभर राजधानी में हमले किए। हालांकि इन हमलों में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। इससे पहले, कीव के सैन्य प्रशासन के प्रमुख सेरही पोपको ने इन हमलों के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
रूस और यूक्रेन युद्ध
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एक साल से भी ज्यादा समय से जारी रूस और यूक्रेन की जंग हर बीतते दिन के साथ और भी खतरनाक होती जा रही है। कीव डे से पहले रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव पर अब तक का सबसे बड़ा ड्रोन हमला किया। हालांकि कीव में हमले के कुछ घंटो बाद सोमवार को हवाई हमले की चेतावनी को खत्म किया था। सीएनएन ने अपनी रिपोर्ट में इसकी जानकारी दी। रिपोर्ट में कहा गया है कि यूक्रेन का कहना है कि उसने आखिरी दिन में 89 में से 77 रूसी ड्रोन और मिसाइलों को इंटरसेप्ट किया है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि कीव डे से पहले रूस ने शनिवार-रविवार की रात और रविवार को दिनभर राजधानी में हमले किए। हालांकि इन हमलों में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। इससे पहले, कीव के सैन्य प्रशासन के प्रमुख सेरही पोपको ने इन हमलों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रात के हमले के 6 घंटे बाद रूस ने कीव पर एक और मिसाइल हमला किया। उन्होंने यह भी बताया कि दुश्मन ने बैलिस्टिक मिसाइलों का भी इस्तेमाल किया।
विज्ञापन
पोपको ने यह भी बताया कि मुख्य रूप से वायु रक्षा बलों द्वारा सभी हवाई लक्ष्यों को सफलतापूर्वक मार गिराया गया था। उन्होंने बताया कि इस महीने की शुरुआत के बाद से राजधानी पर यह 16वां हमला था। उन्होंने बताया कि इस बार दुश्मन ने अपनी रणनीति बदलते हुए रात के हमलों के बाद दिन के दौरान शांतिपूर्ण शहर पर हमला किया। मई में अब तक राजधानी पर अन्य सभी हवाई हमले रात में हुए हैं और शहर के बाहरी हिस्सों में महत्वपूर्ण राष्ट्रीय बुनियादी ढांचे और वायु रक्षा को निशाना बनाते किए गए थे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इंटरसेप्ट की गई मिसाइलों का मलबा शहर के तीन हिस्सों ओबोलोन्स्की जिला, डेसनियनस्की और निप्रोवस्की में गिरा था। इससे पहले सीएनएन ने बताया था कि उसकी टीम ने मध्य कीव में छह जोरदार विस्फोटों की आवाज सुनी थी।