फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russia shuts down Moscow airports amid 3rd night of Ukrainian drone strikes Amid indian Delegation Visit

Russia: यूक्रेनी ड्रोन हमले के बीच मॉस्को में हवाई अड्डे बंद, आसमान में घूमता रहा भारतीय सांसदों का विमान

Fri, 23 May 2025 01:03 PM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 23 May 2025 01:03 PM IST
सार

मॉस्को में हवाई अड्डों के बंद करने की खबर ऐसे वक्त आई है, जब भारतीय सांसदों का एक प्रतिनिधमंडल बीती रात ही मॉस्को पहुंचा है। प्रतिनिधमंडल डोमोडेडोवो अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लैंड हुआ था। इस हवाई अड्डे को भी फिलहाल बंद कर दिया गया है।

विज्ञापन
Russia shuts down Moscow airports amid 3rd night of Ukrainian drone strikes Amid indian Delegation Visit
व्लादिमीर पुतिन, रूसी राष्ट्रपति - फोटो : ANI

विस्तार

रूस में यूक्रेन के ड्रोन हमलों के बीच मॉस्को के हवाई अड्डों को बंद कर दिया गया है। इस दौरान डीएमके नेता कनिमोझी के नेतृत्व में भारतीय सांसदों के प्रतिनिधिमंडल को लेकर पहुंचे विमान को लैंडिंग से पहले काफी मशक्कत करनी पड़ी। रूसी अधिकारियों और सरकारी मीडिया ने बताया कि रात भर यूक्रेनी ड्रोन हमलों के कारण मॉस्को में हवाई अड्डों को बंद करने का फैसला किया गया है।

विज्ञापन


मॉस्को के वनुकोवो, डोमोडेडोवो और जुकोवस्की हवाई अड्डों पर परिचालन निलंबित कर दिया गया है। इस दौरान भारतीय सांसदों के प्रतिनिधिमंडल को लेकर एक विमान मॉस्को पहुंचा। ड्रोन हमले के कारण विमान को कुछ देर तक आसमान में चक्कर लगाना पड़ा, लेकिन बाद में विमान सुरक्षित उतर गया। कनिमोझी के करीबी सूत्रों ने बताया कि विमान को बीच हवा में चक्कर लगाना पड़ा। यह हवा में चक्कर लगाता रहा और बाद में उतरा और इसमें 45 मिनट की देरी हुई। कनिमोझी सुरक्षित उतर गईं।
विज्ञापन


किसी के हताहत होने की सूचना नहीं
मॉस्को के मेयर सर्गेई सोबयानिन के मुताबिक, रूसी वायु रक्षा ने कथित तौर पर छह ड्रोन को मार गिराए हैं, जो मॉस्को की ओर उड़ रहे थे। स्थानीय समयानुसार सुबह 2:41 बजे सोबयानिन ने बताया कि कथित तौर पर तीन और ड्रोन को मार गिराया गया है। आपातकालीन सेवाएं मौके पर काम कर रही हैं। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


485 ड्रोन को मार गिराने का दावा
लगातार तीन रातों से यूक्रेन ने रूसी क्षेत्र में ड्रोन हमले जारी रखे हैं। 20 मई की शाम से 22 मई की सुबह के बीच रूस ने अपने क्षेत्र में 485 ड्रोन को मार गिराने का दावा किया है। रूस में हवाई यात्रा को बाधित करने के लिए यूक्रेनी ड्रोन का इस्तेमाल किया जा रहा है। बताया गया कि यूक्रेन ने सैकड़ों ड्रोन लॉन्च किए, जिसके कारण 1 जनवरी से रूस भर में कम से कम 217 हवाई अड्डों को अस्थायी रूप से बंद करना पड़ा है।


सांसदों का प्रतिनिधिमंडल मॉस्को पहुंचा
कनिमोझी करुणानिधि के नेतृत्व में सांसदों का एक बहुदलीय प्रतिनिधिमंडल गुरुवार रात को पांच देशों की यात्रा के पहले चरण में मॉस्को पहुंचा। यात्रा का मकसद पाकिस्तान प्रायोजित सीमा पार आतंकवाद के बारे में अंतरराष्ट्रीय समुदाय को जागरूक करना है। डोमोडेडोवो अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर करुणानिधि और उनकी टीम के सदस्यों का भारतीय राजदूत विनय कुमार और अन्य अधिकारियों ने स्वागत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed