फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russia sending children of jihadis to their country

आईएस जिहादियों के बच्चों को अपने देश भेज रहा है रूस

Mon, 18 Feb 2019 07:05 PM IST
संदीप भट्ट भाषा, मास्को
भाषा, मास्को Published by: संदीप भट्ट Updated Mon, 18 Feb 2019 07:05 PM IST
विज्ञापन
Russia sending children of jihadis to their country
isis - फोटो : amar ujala

सीरिया में आईएस के गढ़ का अंत तो करीब दिखता प्रतीत हो रहा है लेकिन ‘जिहादियों’ के परिजन का भविष्य एक मुद्दा बन गया है। ऐसे में रूस को इन लड़ाकों के बच्चों को व्यवस्थित ढंग से अपने देश भेजने में पथ-प्रदर्शक की भूमिका निभाते देखा जा सकता है।

विज्ञापन


आईएस की खिलाफत में रह रहीं कई विदेशी महिलाओं और उनके बच्चों की संभावित घर वापसी रूस में चर्चा का विषय बन गयी है, क्योंकि कुछ सुरक्षा प्रमुख इसे संभावित खतरे के तौर पर देख रहे हैं। इनमें से अधिकतर बच्चों का जन्म वहीं हुआ है।
विज्ञापन


इस महीने चार से 13 साल की उम्र के 27 बच्चों को विमान के जरिये इराक से मास्को क्षेत्र भेजा गया। खिलौना थामे और जैकेट पहने ये मासूम बच्चे मरुभूमि में बिताये समय के बाद अब रूस की सर्दी का सामना करने के लिये मालवाहक विमान से आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चिकित्सकीय जांच के बाद उन्हें रूस के उत्तर कॉकेशिया में रहने वाले उनके चाचा, चाची और दादा-दादी या नाना-नानी की देखरेख में भेज दिया जायेगा। दक्षिणी रूस का उत्तर कॉकेशिया क्षेत्र मुस्लिम बहुल इलाका है। यह क्षेत्र उन अधिकतर रूसी नागरिकों का घर बन गया है जो इस्लामिक स्टेट संगठन में शामिल हुए थे।

दिसंबर अंत में 30 अन्य बच्चों को वापस लाया गया था। चेचन्या नेता रमजान कादिरोव के सलाहकार खेड़ा सारातोवा ने कहा कि इन बच्चों को स्कूल भेजा जायेगा। कार्यकर्ता उनके साथ काम करेंगे तथा वहां रहने के दौरान वे किन परिस्थितियों से गुजरे और उन्हें कैसी शिक्षा दी गयी इस बारे में उनसे बात करेंगे।


समझा जाता है कि चेचन्या के नेताओं ने इनकी घर वापसी की प्रक्रिया में अहम भूमिका निभायी। सारातोवा ने बताया कि करीब 200 बच्चों को रूस लाया गया है लेकिन 1,400 बच्चे अब भी इराक और सीरिया में फंसे हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed