{"_id":"63fa3a9729575c770707a608","slug":"russia-says-thank-you-to-bangladesh-after-abstain-from-un-general-assembly-voting-on-ukraine-2023-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Russia: यूक्रेन मामले पर यूएन आमसभा से अनुपस्थित रहा बांग्लादेश, रूस ने कहा धन्यवाद","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Russia: यूक्रेन मामले पर यूएन आमसभा से अनुपस्थित रहा बांग्लादेश, रूस ने कहा धन्यवाद
Sat, 25 Feb 2023 10:13 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ढाका
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ढाका
Published by: नितिन गौतम
Updated Sat, 25 Feb 2023 10:13 PM IST
सार
193 सदस्यों वाली आम सभा में से 141 वोट इस प्रस्ताव के समर्थन में पड़े और सात वोट प्रस्ताव के विरोध में गिरे। 32 सदस्य देश इस वोटिंग से गैर हाजिर रहे।
विज्ञापन
बांग्लादेश की पीएम, रूस के राष्ट्रपति के साथ
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संयुक्त राष्ट्र आम सभा में हाल ही में यूक्रेन में शांति के मुद्दे पर एक प्रस्ताव पेश किया गया, जिससे बांग्लादेश अनुपस्थित रहा। शनिवार को रूस ने बांग्लादेश की सरकार को उसके इस फैसले के लिए धन्यवाद दिया है। गौरतलब है कि हाल ही में बांग्लादेश ने रूस के जहाजों को पश्चिमी प्रतिबंधों के चलते अपने तटों पर रुकने से इनकार कर दिया था, जिससे रूस नाराज भी हुआ था। अब माना जा रहा है कि बांग्लादेश ने रूस को मनाने और संतुलन बनाने के लिए संयुक्त राष्ट्र की आम सभा से अनुपस्थित रहने का फैसला किया।
विज्ञापन
बता दें कि संयुक्त राष्ट्र की आम सभा में यूक्रेन में शांति स्थापित करने के मुद्दे पर एक प्रस्ताव लाया गया। इस प्रस्ताव को यूक्रेन और इसके समर्थक देशों ने आम सभा में रखा। 193 सदस्यों वाली आम सभा में से 141 वोट इस प्रस्ताव के समर्थन में पड़े और सात वोट प्रस्ताव के विरोध में गिरे। 32 सदस्य देश इस वोटिंग से गैर हाजिर रहे। गैर हाजिर रहे देशों में भारत, बांग्लादेश आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
बांग्लादेश में रूस के राजदूत वेसेली नेबेनजिया ने संयुक्त राष्ट्र की आम सभा में बांग्लादेश को समर्थन देने के लिए धन्यवाद दिया। यूक्रेन पर हमले के चलते पश्चिमी दुनिया ने रूस पर कई प्रतिबंध लगा दिए हैं। इन्हीं प्रतिबंधों के चलते बीते दिनों बांग्लादेश ने रूस के जहाजों को बांग्लादेश के तटों पर रुकने पर प्रतिबंध लगा दिया था। इससे रूस ने बांग्लादेश के राजदूत को तलब कर अपनी नाराजगी भी जाहिर की थी। अब बांग्लादेश ने आम सभा में रूस के खिलाफ वोटिंग से अनुपस्थित रहकर रूस को साधने की कोशिश की है।
विज्ञापन