फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russia's warning, will see every incoming missile as a nuclear weapon

रूस की खुली चेतावनी, हर आने वाले प्रक्षेपास्त्र को परमाणु हथियार की तरह देखेंगे

Sat, 08 Aug 2020 07:29 PM IST
Rajeev Rai पीटीआई, मास्को
पीटीआई, मास्को Published by: Rajeev Rai Updated Sat, 08 Aug 2020 07:29 PM IST
विज्ञापन
Russia's warning, will see every incoming missile as a nuclear weapon
सांकेतिक तस्वीर

रूस की सेना ने चेतावनी दी है कि उसका देश अपने क्षेत्र में आने वाले किसी भी बैलेस्टिक प्रक्षेपास्त्र को परमाणु हमले के तौर पर देखेगा और उसके हिसाब से जवाब देगा। शुक्रवार को प्रकाशित एक लेख में सेना ने कहा कि रूस किसी भी प्रक्षेपास्त्र का जवाब परमाणु हथियार से देगा।

विज्ञापन


आधिकारिक सैन्य अखबार क्रसनाया ज्वेज्डा (रेड स्टार) में प्रकाशित यह सख्त चेतावनी अमेरिका को निर्देशित थी जो लंबी दूरी के गैर परमाणु हथियार विकसित करने की दिशा में काम कर रहा है। यह लेख जून में रूस की परमाणु प्रतिरोध नीति के प्रकाशन के बाद आया है जिसमें राष्ट्र के महत्वपूर्ण सरकारी और सैन्य ढांचों पर पारंपरिक हमले के जवाब में परमाणु हथियारों के उपयोग की बात कही गयी है।
विज्ञापन


क्रसनाया ज्वेज्डा में प्रकाशित लेख में रूसी सेना के जनरल स्टाफ के वरिष्ठ अधिकारी, मेजर जनरल एंड्रेई स्टर्लिन और कर्नल एलेक्जेंडर क्रयापिन ने कहा कि यह तय करने का कोई तरीका नहीं है कि आने वाला बैलेस्टिक प्रक्षेपास्त्र परमाणु आयुध वाला है या परंपरागत आयुध वाला, इसलिए सेना इसे परमाणु हमले के तौर पर देखेगी। लेख में कहा गया, 'किसी भी हमलावर प्रक्षेपास्त्र के संदर्भ में माना जाएगा कि वह परमाणु आयुध से लैस है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें कहा गया, 'प्रक्षेपास्त्र दागे जाने की जानकारी स्वत: ही रूसी सैन्य और राजनीतिक नेतृत्व को प्रसारित हो जाएगी। जो बनने वाली परिस्थितियों के मद्देनजर परमाणु बलों द्वारा जवाबी कार्रवाई की गुंजाइश तय करेंगे।'


यह दलील लंबे समय से रूस की परेशानी का सबब लंबी दूरी तक मार करने वाले उन हथियारों के विकास से जुड़ी है जिसके तहत अमेरिका बिना परमाणु हथियारों के इस्तेमाल के प्रमुख सैन्य व सरकारी प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने की क्षमता प्राप्त कर सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed