फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russia: Russia's elite looking for a way to escape Putin's sinking ship, claims former US ambassador

Russia: पुतिन के डूबते जहाज से बचने का तरीका ढूंढ रहा रूस का कुलीन वर्ग, अमेरिका के पूर्व राजदूत का दावा

Sun, 21 May 2023 09:38 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Sun, 21 May 2023 09:38 AM IST
सार

अमेरिकी पूर्व दूत ने कहा कि शासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने खुद को पुतिन के आंशिक लामबंदी से दूर कर लिया। उन्होंने कहा- "ये डुबते जाहाज का एक संकेत है। वे फिलहाल ये सोच रहे हैं कि इससे उतरना कैसे हैं।"

विज्ञापन
Russia: Russia's elite looking for a way to escape Putin's sinking ship, claims former US ambassador
Vladimir Putin - फोटो : Twitter @MissJacque_line

विस्तार

यूक्रेन में अमेरिका के एक पूर्व राजदूत ने रूस पर प्रतिक्रिया देते हुए बताया कि रूस के कुलीन वर्ग व्लादीमीर पुतिन से दूरी बनाने की कोशिश कर रहा है। 
विज्ञापन


उन्होंने पुतिन की तुलना डूबते जाहाज से की है। अटलांटिक काउंसिल यूरेशिया सेंटर के वरिष्ठ निदेशक जॉन हर्बस्ट ने वैगनर प्रमुख येवगेनी प्रिगोझिन और रूस के रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु के बीच झड़पों का जिक्र करते हुए कहा- "पिछले सितंबर से रूसी सामाज में दरारे स्पष्ट तौर पर दिखाई देने लगी है।"

हर्बस्ट ने कहा- "अधिनायकवादी शासन देखने में स्थिर लगती है, लेकिन वह वास्तव में अस्थिर होती है।" 

पूर्व दूत ने कहा कि शासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने खुद को पुतिन के आंशिक लामबंदी से दूर कर लिया। उन्होंने कहा- "ये डूबते जाहाज का एक संकेत है। रूस के कुलीन वर्ग फिलहाल ये सोच रहे हैं कि इससे उतरना कैसे हैं। हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि सत्ता हाथ से चली जाएगी लेकिन यूक्रेन में विफलता पुतिन सरकार पर बड़ा दबाव डाल रही है।" 
विज्ञापन


उन्होंने कहा- "एक साल पहले ही पुतिन को कीव और खार्गिव के लिए जंग में हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि, अप्रैल 2022 में पुतिन की सेना ने डोनबास में तेजी से प्रगति की थी। इस साल फिलहाल रूस की तरफ से कोई वास्तविक जवाबी हमला नहीं हुआ था, लेकिन यूक्रेन जवाबी हमले की तैयारी कर रहा है।" 
विज्ञापन
विज्ञापन


हर्बस्ट का मानना है कि एक साल पहले विश्लेषकों ने रूसी ताकत को बहुत अधिक ताकत दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed