फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russia: Russia claims - Nord Stream was attacked at the behest of Biden, Britain dismissed the allegations

Russia : रूस का दावा- बाइडन के इशारे पर किया गया नॉर्ड स्ट्रीम पर हमला, ब्रिटेन ने खारिज किए आरोप

Thu, 03 Nov 2022 07:54 PM IST
योगेश साहू एजेंसी, मास्को।
एजेंसी, मास्को। Published by: योगेश साहू Updated Thu, 03 Nov 2022 07:54 PM IST
सार

ब्रिटिश सरकार ने बुधवार को रूस के चार स्टील और पेट्रोकैमिकल कारोबारियों पर प्रतिबंध लगाया। प्रतिबंधित कारोबारियों में एलेक्जेंडर अब्रामोव, एलेक्जेंडर फ्रोलोव शामिल हैं, जो पहले से प्रतिबंधित रोमन अब्रामोविक के सहयोगी हैं।

विज्ञापन
Russia: Russia claims - Nord Stream was attacked at the behest of Biden, Britain dismissed the allegations
यूक्रेन में मची तबाही का मंजर। - फोटो : PTI

विस्तार

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने दावा किया है कि सितंबर में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के इशारे पर ब्रिटेन ने नॉर्ड स्ट्रीम गैस पाइपलाइन पर हमला कराया था। पेस्कोव ने कहा कि रूसी खुफिया एजेंसी के अधिकारियों के पास ब्रिटेन की पूर्व प्रधानमंत्री लिज ट्रस के मोबाइल फोन का डाटा हाथ लगा है। 

विज्ञापन


पेस्कोव के मुताबिक, रूस पहले से ही जर्मनी के पास सितंबर में हुए इस हमले में ब्रिटिश सैन्य विशेषज्ञों का हाथ होने की बात कहता आ रहा है, लेकिन ट्रस के फोन के डाटा से यह साफ हो जाता है कि अमेरिका और ब्रिटेन ने मिलकर इस हमले को अंजाम दिया है। उन्होंने कहा, हमले के तुरंत बाद ब्रिटेन की तत्कालीन प्रधानमंत्री लिज ट्रस ने अमेरिका के रक्षा मंत्री एंटनी ब्लिंकन को मैसेज किया, ‘इट्स डन’।
विज्ञापन


हालांकि, ब्रिटेन और अमेरिका दोनों ने रूस के आरोप को खारिज किया है। ब्रिटिश विदेश मंत्री जेम्स क्लेवरली ने कहा, रूस हार नहीं पचा पा रहा है। ब्रिटेन अब रूस की इन पैंतरेबाजियों में नहीं फंसने वाला। रूस इस तरह के प्रयास अपने लोगों को भ्रमित करने के लिए करता रहा है, ताकि युद्ध में हो रही हार से ध्यान भटकाया जा सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, एक ब्रिटिश अधिकारी ने ट्रस का फोन हैक होने की बात स्वीकारते हुए कहा कि यह ट्रस के प्रधानमंत्री बनने से पहले का मामला है। उस समय तक ट्रस ब्रिटेन की विदेश मंत्री थीं और नॉर्ड स्ट्रीम पर हमला नहीं हुआ था।

चार रूसी कारोबारियों पर ब्रिटेन में प्रतिबंध
ब्रिटिश सरकार ने बुधवार को रूस के चार स्टील और पेट्रोकैमिकल कारोबारियों पर प्रतिबंध लगाया। प्रतिबंधित कारोबारियों में एलेक्जेंडर अब्रामोव, एलेक्जेंडर फ्रोलोव शामिल हैं, जो पहले से प्रतिबंधित रोमन अब्रामोविक के सहयोगी हैं। जेम्स क्लेवरली ने बताया कि यह प्रतिबंध रूस पर आर्थिक दबाव बनाने के प्रयासों के तहत लगाए गए हैं। प्रतिबंधित कारोबारी अब ब्रिटेन नहीं आ सकेंगे। इसके अलावा ब्रिटेन में मौजूद उनकी सभी तरह की संपत्तियों को फ्रीज कर दिया गया है।


रूस ने ब्रिटिश राजदूत को तलब किया
इस बीच रूस ने गुरुवार को ब्रिटिश राजदूत को तलब किया। मॉस्को ने दावा किया है कि क्रीमिया में रूस के ब्लैक सी बेड़े पर यूक्रेनी ड्रोन हमले में ब्रिटिश नौसेना के कर्मी शामिल थे। रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जखारोवा ने बुधवार को कहा था कि क्रीमिया पर शनिवार के ड्रोन हमले पर राजदूत को तलब किया जाना है। राजदूत डेबोरा ब्रोनर्ट करीब आधे घंटे तक विदेश मंत्रालय में रहीं। इस दौरान कुछ लोगों ने ब्रिटिश विरोधी नारे भी लगाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed