फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russia Pretext of War with Ukraine and Putin plan of agreements with Rebels in Luhansk and Donetsk news and updates

रूस कैसे करेगा यूक्रेन से जंग की शुरुआत?: अलगाववादियों के साथ वह समझौता, जिससे सामने आ गई पुतिन की पूरी योजना

Tue, 22 Feb 2022 06:25 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव/मॉस्को
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव/मॉस्को Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Tue, 22 Feb 2022 06:25 AM IST
सार

रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने सोमवार को अपने एलान के साथ ही साफ कर दिया कि वे यूक्रेन पर हमला करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं और इसके लिए वे यूक्रेन को तोड़ने की कोशिश में जुटे अलगाववादियों का सहारा लेंगे।

विज्ञापन
Russia Pretext of War with Ukraine and Putin plan of agreements with Rebels in Luhansk and Donetsk news and updates
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन यूक्रेन में सेना भेजकर करेंगे अलगाववादियों की मदद। - फोटो : Social Media

विस्तार

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सोमवार को राष्ट्र के नाम संबोधन के बाद यूक्रेन के दो शहरों- डोनेत्स्क और लुहांस्क को स्वतंत्र क्षेत्र घोषित कर दिया। इसके ठीक बाद पुतिन ने रक्षा मंत्रालय को निर्देश दिया कि सैनिकों की टुकड़ियां इन दोनों शहर भेजी जाएं और इन्हें यूक्रेन से अलग कराने के लिए संघर्ष कर रहे अलगाववादियों की मदद की जाए। पुतिन ने इस एलान के साथ ही साफ कर दिया कि वे यूक्रेन पर हमला करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं और इसके लिए वे यूक्रेन को तोड़ने की कोशिश में जुटे अलगाववादियों का सहारा लेंगे। ताजा खुलासे के मुताबिक, पुतिन ने इसके लिए बागियों से एक समझौता भी किया है, जिस पर सोमवार को हस्ताक्षर हुए। 
विज्ञापन


क्या है पुतिन का बागियों से हुआ समझौता?
गौरतलब है कि यूक्रेन के सीमाई शहर डोनेत्स्क और लुहांस्क में सेना और बागियों के बीच पिछले आठ साल से जंग जारी है। रूस समर्थित अलगाववादियों ने इन दोनों शहरों के बड़े हिस्से पर कब्जा किया है और वे यहां अपना शासन भी चला रहे हैं। अब पुतिन ने सोमवार को बागियों से जो समझौता किया है, उसके मुताबिक रूस के पास अब यूक्रेन के अंदर डोनेत्स्क और लुहांस्क में सैन्य ठिकाने तैयार करने की आजादी होगी।
विज्ञापन


संयुक्त राष्ट्र और पूरी दुनिया फिलहाल डोनेत्स्क और लुहांस्क को यूक्रेन का हिस्सा ही करार देती है। इस लिहाज से इन दोनों क्षेत्रों में रूस की किसी भी तरह की सैन्य गतिविधि पूरी तरह अवैध होगी। इसके बावजूद अगर रूसी सैनिक डोनेत्स्क और लुहांस्क में अलगाववादियों की मदद करते हैं और जंग का हिस्सा बनते हैं, तो यूक्रेन उन पर कार्रवाई के लिए स्वतंत्र होगा। हालांकि, यही रूसी राष्ट्रपति के पास जंग शुरू करने का मौका भी बन सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डोनेत्स्क और लुहांस्क पर कब्जे की क्या है तैयारी?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, रूस अभी अलगाववादियों से इन शहरों के लिए और भी कई समझौते करने पर विचार कर रहे हैं। इनमें एक समझौता सैन्य सहयोग और दोनों शहरों की सीमाओं की सुरक्षा से जुड़ा है। यानी यूक्रेन अगर रूसी सेना को डोनेत्स्क और लुहांस्क में घुसने से नहीं रोक सका तो रूस इन दोनों शहरों को यूक्रेन से अलग करने और इनमें अलगाववादियों का शासन स्थापित करने के लिए इनकी सीमाओं को यूक्रेन से काट सकता है। इसके लिए रूसी सैनिक खुद यूक्रेन की तरफ सीमा पर पहरे के लिए तैनात हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed