फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russia: President Vladimir Putin got a booster shot of corona vaccine against Covid19

रूस : राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने लगवाया कोविड-19 के खिलाफ बूस्टर डोज, जून में लगवाई थी वैक्सीन

Mon, 22 Nov 2021 03:43 AM IST
Kuldeep Singh वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को Published by: Kuldeep Singh Updated Mon, 22 Nov 2021 03:43 AM IST
सार

रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने गामालेया अनुसंधान केंद्र के उपनिदेशक डेनिस लोगुनोव के साथ एक बैठक में बूस्टर डोज लगाए जाने की पुष्टि की।

विज्ञापन
Russia: President Vladimir Putin got a booster shot of corona vaccine against Covid19
व्लादिमीर पुतिन - फोटो : पीटीआई

विस्तार

दुनियाभर में कोरोना वायरस की तीसरी लहर के खतरे के बीच वैक्सीन और बूस्टर डोज राहत लेकर आ रही है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने रविवार को घोषणा की कि उन्होंने कोरोना के खिलाफ स्पुतनिक लाइट वैक्सीन की बूस्टर डोज लगवाई है।

विज्ञापन


रूसी समाचार एजेंसियों ने रविवार को कहा कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को कोविड-19 के खिलाफ स्पुतनिक लाइट का बूस्टर डोज लगाया गया है। रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने गामालेया अनुसंधान केंद्र के उपनिदेशक डेनिस लोगुनोव के साथ एक बैठक में कहा, "आज आपकी और आपके सहयोगियों की सिफारिशों के आधार पर मुझे स्पुतनिक लाइट की एक और वैक्सीन बूस्टर शॉट मिली।"
विज्ञापन

राष्ट्रपति ने कहा कि वह तीसरे शॉट के बाद अच्छा महसूस कर रहे हैं। जवाब में लोगुनोव ने कहा कि टीकाकरण की प्रभावशीलता खुराक लेने के छह से आठ महीने बाद कम हो जाती है और लोगों को वायरस के खिलाफ उच्च स्तर की सुरक्षा बनाए रखने के लिए बूस्टर खुराक लेनी जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन


भारत में भी जल्द ही कोविड वैक्सीन की बूस्टर डोज को लेकर एक नीति का एलान हो सकता है। राष्ट्रीय टास्क फोर्स के एक वरिष्ठ सदस्य ने कहा है कि प्राथमिकता सबसे पहले वयस्क टीकाकरण कार्यक्रम को पूरा करने की होगी। टीकाकरण पर बना राष्ट्रीय तकनीकी सलाहकार समूह नीतियों को अंतिम रूप देगा। हालांकि टीम के सदस्यों का कहना है कि फोकस इस बात पर रहेगा कि 31 दिसंबर तक सभी वयस्क लाभार्थियों को कम से कम पहली डोज लग जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed