फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   russia president vladimir putin arrives in mangolia defies world court icc order of arrest him

Russia: अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय के आदेश को दरकिनार कर मंगोलिया पहुंचे पुतिन, मिला गार्ड ऑफ ऑनर

Tue, 03 Sep 2024 08:49 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 03 Sep 2024 08:49 AM IST
सार

मंगोलिया पहुंचने पर राष्ट्रपति पुतिन को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। मंगोलिया के इस कदम को अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय के आदेश के उल्लंघन के रूप में देखा जा रहा है।

विज्ञापन
russia president vladimir putin arrives in mangolia defies world court icc order of arrest him
व्लादिमीर पुतिन - फोटो : एएनआई

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय के आदेश को दरकिनार कर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन मंगलवार को मंगोलिया के दो दिवसीय दौरे पर राजधानी उलानबटार पहुंच गए। मंगोलिया पहुंचने पर राष्ट्रपति पुतिन को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। मंगोलिया के इस कदम को अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय के आदेश के उल्लंघन के रूप में देखा जा रहा है। 
विज्ञापन


आईसीसी ने पुतिन के खिलाफ जारी किया था गिरफ्तारी वारंट
यूक्रेन पर हमले और यूक्रेन के सैकड़ों बच्चों को अनाथालयों और बाल गृहों से रूस लाने, जिससे रूस में रह रहे परिवार उन्हें गोद ले सकें। हालांकि, रूस ने इन आरोपों को खारिज किया है और आईसीसी की वैधानिकता पर ही सवाल उठा दिया है। इन आरोपों में अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय ने पुतिन के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। इसके तहत आईसीसी (अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय) के सभी सदस्य देशों को इस गिरफ्तारी वारंट का पालन करना था और रूसी राष्ट्रपति के उनके देश पहुंचने पर उन्हें गिरफ्तार करना था। यूक्रेन और कई मानवाधिकार संगठनों ने भी मंगोलिया की सरकार से आईसीसी के आदेश का पालन करने और पुतिन को हिरासत में लेने की अपील की थी। हालांकि राष्ट्रपति पुतिन के मंगोलिया में स्वागत को देखते हुए साफ लगता है कि मंगोलिया ने आईसीसी के आदेश को दरकिनार कर दिया है। 
विज्ञापन


रूस और चीन के साथ मंगोलिया के हैं अच्छे संबंध
पुतिन को हालांकि मंगोलिया पहुंचने पर कुछ मानवाधिकार समर्थकों के विरोध का भी सामना करना पड़ा। हालांकि मंगोलिया की सरकार ने पुतिन को पूरा सम्मान दिया। मंगोलिया में चंगेज खान के स्मारक को मंगोलिया और रूस के झंडे से रंग दिया गया। मंगोलिया एक लोकतांत्रिक देश है, जिसके रूस और चीन दोनों से अच्छे संबंध हैं। मंगोलिया के रूस के साथ सांस्कृतिक संबंध हैं, वहीं चीन के साथ व्यापारिक संबंध हैं। सोवियत संघ के समय मंगोलिया, मॉस्को के प्रभाव में था और जब साल 1991 में सोवियत संघ टूटा तो मंगोलिया ने रूस के साथ ही चीन के साथ भी अपने संबंधों को तवज्जो दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रूसी मीडिया ने बताया कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन मंगोलिया दौरे पर रूस-मंगोलिया कॉप्रिहेंसिव स्ट्रैटजिक पार्टनरशिप सहित द्विपक्षीय संबंधों को आगे बढ़ाने पर चर्चा करेंगे। 2019 के बाद से पुतिन की यह पहली मंगोलिया यात्रा भी है। इस दौरान भी पुतिन खालखिन-गोल युद्ध की 80वीं वर्षगांठ मनाने के लिए मंगोलिया पहुंचे थे।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed