फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russia open to peace with Ukriane but insists on achieving its goals, says Kremlin spokesman

Russia Ukraine War: 'हम शांति के लिए तैयार लेकिन...', ट्रंप के 50 दिनों के अल्टीमेटम के बीच बोला रूस

Sun, 20 Jul 2025 07:58 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को। Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 20 Jul 2025 07:58 PM IST
सार

Russia Ukraine War: रूस ने कहा है कि वह यूक्रेन के साथ शांति चाहता है, लेकिन अपने सैन्य और राजनीतिक लक्ष्य हासिल करना उसकी प्राथमिकता है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस को 50 दिन का अल्टीमेटम दिया था कि वह संघर्षविराम पर सहमत हो, वरना उस पर भारी प्रतिबंध लगाए जाएंगे। इसी बीच, यूक्रेन ने शांति वार्ता का नया प्रस्ताव रखा है और राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने अपने रूसी समकक्ष व्लादिमीर पुतिन से सीधी बातचीत की इच्छा जताई है।

विज्ञापन
Russia open to peace with Ukriane but insists on achieving its goals, says Kremlin spokesman
व्लादिमीर पुतिन, रूसी राष्ट्रपति - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

रूस यूक्रेन के साथ शांति के लिए तैयार है, लेकिन अपने लक्ष्य हासिल करना उसकी प्राथमिकता है। यह बात क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने रविवार को कही। यह बयान उस वक्त आया, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस को 50 दिन की समयसीमा दी है कि वह संघर्षविराम पर सहमत हो जाए, वरना उसे और कड़े प्रतिबंधों का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन


पेस्कोव और अन्य रूसी अधिकारी पहले भी यूक्रेन और पश्चिमी देशों के इस आरोप को खारिज कर चुके हैं कि रूस जानबूझकर शांति वार्ता में देरी कर रहा है। इस बीच, रूस ने यूक्रेन के शहरों पर लंबी दूरी से ड्रोन और मिसाइल हमले तेज कर दिए हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसे हमले और ज्यादा बढ़ सकते हैं। पेस्कोव ने रूसी सरकारी टीवी के रिपोर्टर पावेल जारुबिन से बातचीत में कहा, राष्ट्रपति पुतिन पहले भी कई बार कह चुके हैं कि वह यूक्रेन में शांति चाहते हैं और यह मामला जल्द से जल्द सुलझे। लेकिन यह एक लंबी प्रक्रिया है, इसके लिए मेहनत चाहिए और यह आसान नहीं है। उन्होंने आगे कहा, हमारे लिए सबसे जरूरी बात अपने लक्ष्य हासिल करना है। हमारे लक्ष्य स्पष्ट हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: गाजा में नहीं थम रहा मौत का तांडव; मानवीय मदद पाने की कोशिश में मारे गए 73 फलस्तीनी, 150 घायल
विज्ञापन
विज्ञापन


रूस का कहना है कि कोई भी शांति समझौता तभी हो सकता है, जब यूक्रेन उन चार इलाकों से पीछे हट जाए, जिन्हें रूस ने सितंबर 2022 में अवैध रूप से अपने में मिलाया था, लेकिन पूरी तरह कब्जा नहीं कर पाया। इसके अलावा,  रूस चाहता है कि यूक्रेन नाटो में शामिल होने की अपनी कोशिश छोड़े और अपनी सेना की ताकत सीमित करे। यूक्रेन और उसके पश्चिमी सहयोगी इन मांगों को खारिज कर चुके हैं। 

14 जुलाई को राष्ट्रपति ट्रंप ने रूस को चेतावनी दी थी कि अगर 50 दिन में शांति समझौता नहीं होता तो अमेरिका रूस पर भारी टैरिफ (आयात कर) लगाएगा। ट्रंप ने साथ ही यह भी कहा कि अमेरिका यूक्रेन को हथियार भेजने की प्रक्रिया को फिर से तेज करेगा। इससे पहले रूस और यूक्रेन के बीच इस्तांबुल में कई दौर की वार्ता हो चुकी है, जिनमें कुछ कैदियों की अदला-बदली तो हुई, लेकिन संघर्षविराम पर कोई ठोस प्रगति नहीं हुई।


ये भी पढ़ें: Japan Election: सत्ता गंवा सकते हैं PM इशिबा, एग्जिट पोल में हार के संकेत; सियासी अस्थिरता की संभावना

ट्रंप ने कहा था कि अगर रूस नहीं मानेगा, तो अमेरिका रूस के व्यापारिक साझेदारों को निशाना बनाकर उसे वैश्विक स्तर पर अलग-थलग कर देगा। उन्होंने यह भी दावा किया कि यूरोपीय देश अब अमेरिका से अरबों डॉलर के हथियार खरीदेंगे, जिन्हें यूक्रेन भेजा जाएगा, ताकि वहां के हथियार भंडार को फिर से भरा जा सके। इस योजना में पैट्रियट एयर डिफेंस सिस्टम भी शामिल है, जिसकी यूक्रेन को सबसे ज्यादा जरूरत है, क्योंकि वह रूसी ड्रोन और मिसाइल हमलों से जूझ रहा है। हाल ही में अमेरिका की प्रतिबद्धता पर संदेह तब हुआ, जब पेंटागन ने अपने हथियार भंडार में कमी के कारण यूक्रेन को भेजी जाने वाली आपूर्ति को अस्थायी रूप से रोक दिया था।

जेलेंस्की ने पुतिन के सामने रखा शांति वार्ता का प्रस्ताव
यूक्रेन ने रूस के साथ अगले सप्ताह शांति वार्ता का एक नया दौर आयोजित करने का प्रस्ताव रखा है। यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने शनिवार को पुष्टि करते हुए कहा कि रक्षा परिषद के सचिव रुस्तम उमरोव ने अगले सप्ताह रूसी वार्ताकारों के साथ बैठक का प्रस्ताव दिया है। जेलेंस्की ने राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में कहा, युद्धविराम के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा और किया जाना चाहिए। रूसी पक्ष को वार्ता से बचना बंद करना चाहिए। यूक्रेन के नेता ने पुतिन के साथ आमने-सामने बैठकर बातचीत करने की अपनी तत्परता भी दोहराई। उन्होंने कहा, वास्तविक शांति सुनिश्चित करने के लिए दोनों देश के बीच एक बैठक जरूरी है। हालांकि, इस प्रस्ताव पर रूस की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। बता दें कि पिछले महीने दोनों देशों को बीच शांति वार्ता ठप हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed