{"_id":"683ad0ff2d54bc4a9c04d901","slug":"russia-missile-strike-kills-child-ukrainian-drones-struck-apartment-buildings-on-russian-town-know-updates-2025-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Russia Ukraine War: शांति वार्ता को लेकर असमंजस के बीच रूस-यूक्रेन ने एक-दूसरे पर किया हमला, एक बच्ची की मौत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Russia Ukraine War: शांति वार्ता को लेकर असमंजस के बीच रूस-यूक्रेन ने एक-दूसरे पर किया हमला, एक बच्ची की मौत
Sat, 31 May 2025 03:21 PM IST
बशु जैन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को/कीव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को/कीव
Published by: बशु जैन
Updated Sat, 31 May 2025 03:21 PM IST
सार
यूक्रेनी वायुसेना ने कहा कि शनिवार को रूस की ओर से किए गए मिसाइल हमले में एक बच्ची की मौत हो गई। रूसी वायुसेना ने कहा कि यूक्रेनी ड्रोन हमले में 14 लोग घायल हो गए। नए हमलों के बाद इंस्ताबुल में प्रस्तावित शांति वार्ता को लेकर असमंजस बरकरार है।
विज्ञापन
रूस यूक्रेन युद्ध का मंजर (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रूस-यूक्रेन के बीच शांतिवार्ता को लेकर असमंजस के बीच शनिवार को दोनों देशों एक दूसरे पर हमला किया। यूक्रेनी वायुसेना ने कहा कि शनिवार को रूस की ओर से किए गए मिसाइल हमले में एक बच्ची की मौत हो गई। जबकि एक किशोर घायल हुआ। जबकि रूसी वायुसेना ने कहा कि यूक्रेनी ड्रोन हमले में 14 लोग घायल हो गए। नए हमलों के बाद इंस्ताबुल में रूस की ओर प्रस्तावित शांति वार्ता में यूक्रेनी राजनयिक के शामिल होने लेकर असमंजस बरकरार है।
यूक्रेन की वायुसेना ने बताया कि रूसी सैनिकों ने शनिवार को यूक्रेन में लगभग 109 ड्रोन और पांच मिसाइलें दागीं। तीन मिसाइलों और 42 ड्रोन को हवाई सुरक्षा द्वारा नष्ट कर दिया गया। जबकि अन्य 30 ड्रोन बिना किसी नुकसान के अपने लक्ष्य तक नहीं पहुंच सके। जोपोरीज्जिया के गवर्नर इवान फेडोरोव ने बताया कि जापोरीज्जिया क्षेत्र के डोलिंका गांव में हुए हमले में एक नौ वर्षीय लड़की की मौत हो गई और 16 वर्षीय किशोर घायल हो गया। हमलों के एक घर नष्ट हो गया। साथ ही कई अन्य घरों, कारों और बाहरी इमारतों को नुकसान पहुंचा।
ये भी पढ़ें: वीजा धारक चीनी छात्रों को ट्रंप की नसीहत, कहा- गारंटी दें जब तक वह अमेरिका में रहेंगे तब तक सब ठीक रहेगा
विज्ञापन
यूक्रेन के हमले में 14 लोग घायल
वहीं रूस ने यूक्रेन पर हमले का आरोप लगाया। कार्यवाहक गवर्नर अलेक्जेंडर खिनश्टाइन ने बताया कि रूसी शहर रील्स्क और पश्चिमी कुर्स्क क्षेत्र के आर्टाकोवो गांव में अपार्टमेंट इमारतों पर यूक्रेनी ड्रोन हमले में 14 लोग घायल हो गए। दोनों हमलों में चार बच्चे घायल हो गए और कई स्थानों पर आग भी लग गई।
ये भी पढ़ें: बीएलए के लड़ाकों ने सुराब शहर पर किया हमला, बैंक लूटा; कई अधिकारियों के घरों में लगाई आग
इंस्ताबुल में होगी नई वार्ता
राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की के सलाहकार आंद्रेई यरमक ने बताया कि वह सोमवार को इस्तांबुल में रूस के साथ सीधी शांति वार्ता फिर से शुरू करने को तैयार है। बातचीत से पहले रूस को अपनी शांति प्रस्ताव से जुड़ा मसौदा यूक्रेन को देना होगा। उन्होंने यह भी कहा कि हम रचनात्मक बातचीत के लिए तैयार हैं, लेकिन जरूरी है कि रूस अपनी स्थिति स्पष्ट करे। अभी चार दिन हैं, जो दस्तावेज भेजने के लिए पर्याप्त समय है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन