फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russia increases missile attacks on Ukraine, claims to push back Ukrainian army from many areas

Russia Ukraine War: यूक्रेन पर रूस ने बढ़ाए मिसाइल हमले, कई क्षेत्रों से यूक्रेनी सेना को पीछे धकेलने का दावा

Fri, 17 Feb 2023 05:55 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, कीव।
एजेंसी, कीव। Published by: देव कश्यप Updated Fri, 17 Feb 2023 05:55 AM IST
सार

यूक्रेनी उप रक्षा मंत्री हन्ना मलयार ने कहा कि दुश्मन ने पूर्वी शहरों में 24 घंटे का युद्ध छेड़ दिया है। हालात तनावपूर्ण हैं, लेकिन हमारे लड़ाके रूसियों से डटकर मुकाबला कर रहे हैं।

विज्ञापन
Russia increases missile attacks on Ukraine, claims to push back Ukrainian army from many areas
रूस-यूक्रेन युद्ध (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : Social Media

विस्तार

रूस द्वारा यूक्रेन पर किए गए हमले की बरसी से ठीक एक सप्ताह पहले रूसी सेना एक बार फिर आक्रामक हो उठी है। उसने पूर्वी यूक्रेन में दो मजबूत रक्षा पंक्तियों को खत्म कर बढ़त बनाने का दावा किया है, जबकि पश्चिमी देश जवाबी हमले की तैयारी में कीव को हथियार देने के लिए सैन्य मदद बढ़ाने पर जोर दे रहे हैं। संकेत हैं कि रूस इस हमले की पहली वर्षगांठ के पूर्व एक बड़े आक्रमण की तैयारी कर रहा है।

विज्ञापन


गुरुवार को रूसी सेना ने दक्षिणी और पूर्वी यूक्रेन में एक के बाद एक कई मिसाइलें दागीं। यूक्रेनी उप रक्षा मंत्री हन्ना मलयार ने कहा कि दुश्मन ने पूर्वी शहरों में 24 घंटे का युद्ध छेड़ दिया है। हालात तनावपूर्ण हैं, लेकिन हमारे लड़ाके रूसियों से डटकर मुकाबला कर रहे हैं। इससे पहले रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा कि यूक्रेनी सेना लुहांस्क क्षेत्र में हमारे अभियानों के सामने पीछे हट गई है। उसने बताया, रूसी हमले के दौरान यूक्रेनी सैनिक पहले से कब्जे वाली लाइनों से 3 किमी तक पीछे हट गए हैं। अब यूक्रेन की दूसरी पंक्ति भी रूसी सैनिकों को रोक नहीं पाएगी। दोनेस्क व दोनबास क्षेत्रों में आंशिक रूप से रूस के कब्जे की खबरें हैं। रूस ने बखमुत शहर पर भी हमले बढ़ा दिए हैं। यहां यूक्रेन को नुकसान हुआ है। यूक्रेनी बलों ने कहा, यहां 15 से ज्यादा कस्बों और गांवों पर गोलीबारी हुई है। 

विज्ञापन
  • लुहांस्क व कई क्षेत्रों से यूक्रेनी सेना को पीछे धकेलने का रूस ने किया दावा।
  • युद्ध शुरू होने की बरसी से एक हफ्ते पहले बड़े हमले की तैयारी में जुटा रूस।
     

जर्मनी आए 11 लाख लोग
बर्लिन। जर्मनी के संघीय सांख्यिकी कार्यालय ने बताया कि 2022 में करीब 11 लाख लोग यूक्रेन से जर्मनी पहुंचे। गत वर्ष मार्च से मई में यूक्रेन पर हमले के बाद प्रथम 3 माह में यूक्रेन से दो तिहाई अप्रवासी पहुंचे। इस बीच, गत एक साल में लाखों यूक्रेनी विस्थापित हुए हैं। एजेंसी

विज्ञापन
विज्ञापन


रूस ने कीव पर छोड़े 6 गुब्बारे, अधिकांश मार गिराए
जासूसी गुब्बारों को लेकर अमेरिका-चीन में जारी तनाव के बीच अब रूस ने भी यूक्रेन की राजधानी कीव के ऊपर छह घातक गुब्बारे छोड़े हैं। हालांकि, यूक्रेनी सेना ने अधिकांश गुब्बारों को मार गिराने का दावा किया है। यूक्रेनी प्रशासन ने गुब्बारों में कॉर्नर रिफ्लेक्टर और टोही उपकरण लगे होने की आशंका जताई है। यूक्रेनी वायु सेना के प्रवक्ता यूरी इहनाट ने भी पुष्टि की है कि हवाई हमले के सायरन राजधानी में उड़ रहे गुब्बारों के कारण बज रहे थे।


यूक्रेन में 36 क्रूज और अन्य मिसाइलों से ताबड़तोड़ हमले
रूस ने 36 क्रूज और अन्य मिसाइलों के साथ यूक्रेन पर ताबड़तोड़ हमला बोला है। यूक्रेन के अधिकारियों ने बताया कि उनमें से कम से कम 16 को यूक्रेनी वायु रक्षा इकाइयों ने नष्ट कर दिया। यूक्रेन के राष्ट्रपति कार्यालय के प्रमुख ने कहा कि देश के उत्तर, पश्चिम और दक्षिण में लक्ष्यों को निशाना बनाया गया। स्थानीय गवर्नर सेरही लिसाक ने बताया कि पूर्वी शहर पावलोह्राद में मिसाइलों के हमले में 79 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई और कम से कम सात अन्य लोग घायल हो गए। पश्चिमी यूक्रेन के एक क्षेत्रीय गवर्नर मैक्सिम कोजित्स्की ने कहा कि लवीव प्रांत में एक महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे में आग लग गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed