{"_id":"69cabc759f819ef0220065ed","slug":"russia-fm-sergey-lavrov-cautions-against-drawing-gulf-monarchies-into-alien-war-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"West Asia Crisis: 'किसी और की जंग में मत कूदो', खाड़ी देशों को रूस की सख्त चेतावनी; US-इस्राइल पर साधा निशाना","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
West Asia Crisis: 'किसी और की जंग में मत कूदो', खाड़ी देशों को रूस की सख्त चेतावनी; US-इस्राइल पर साधा निशाना
Mon, 30 Mar 2026 11:40 PM IST
Pavan
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
Published by: Pavan
Updated Mon, 30 Mar 2026 11:40 PM IST
सार
रूस ने पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच खाड़ी देशों से अपील की है कि वे सभी किसी और के जंग का हिस्सा न बनें। रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा कि रूस खाड़ी के देशों की संप्रभुता और उनकी क्षेत्रीय अखंडता का पूरी तरह समर्थन करता है और उनके खिलाफ किसी भी तरह के हमले को गलत मानता है।
विज्ञापन
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव
- फोटो : एएनआई (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने साफ कहा है कि खाड़ी देशों को किसी और के युद्ध में घसीटना बेहद खतरनाक होगा और इससे पूरे क्षेत्र में अस्थिरता और बढ़ सकती है। मॉस्को से जारी बयान के अनुसार, लावरोव ने गल्फ कोऑपरेशन काउंसिल (जीसीसी) देशों के विदेश मंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस में बातचीत के दौरान यह बात कही। उन्होंने कहा कि रूस खाड़ी के देशों की संप्रभुता और उनकी क्षेत्रीय अखंडता का पूरी तरह समर्थन करता है और उनके खिलाफ किसी भी तरह के हमले को गलत मानता है।
यह भी पढ़ें - US-Iran War: 'पर्दे के पीछे अमेरिका-ईरान की बातचीत जारी', व्हाइट हाउस का बड़ा दावा; फिर भी तेहरान को चेताया
28 फरवरी से पश्चिम एशिया में तनाव
सर्गेई लावरोव ने खास तौर पर चेतावनी दी कि इन देशों को 'किसी और की लड़ाई' में शामिल करना ठीक नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि नागरिक इलाकों, खासकर बिजली, पानी और ऊर्जा से जुड़े ढांचे पर हमले पूरी तरह अस्वीकार्य हैं, क्योंकि इससे आम लोगों की जिंदगी पर सीधा असर पड़ता है।
विज्ञापन
पिछले एक महीने से पश्चिम एशिया में हालात लगातार बिगड़ रहे हैं। यह संघर्ष 28 फरवरी से शुरू हुआ था, जब अमेरिका और इस्राइल ने ईरान पर हमला किया। इसके जवाब में ईरान ने अमेरिका के सहयोगी देशों और इस्राइल को निशाना बनाना शुरू कर दिया। इसके बाद से पूरे क्षेत्र में तनाव और हमलों का सिलसिला जारी है।
यह भी पढ़ें - Iran War: 'केवल ट्रंप ही इस युद्ध को रोक सकते हैं', फतह अल-सीसी ने की US के राष्ट्रपति से जंग रोकने की अपील
अमेरिका और इस्राइल पर साधा निशाना
रूसी विदेश मंत्री ने इस पूरे संकट के लिए अमेरिका और इस्राइल को जिम्मेदार ठहराते हुए इसे 'बिना उकसावे और बेवजह की आक्रामकता' बताया। उन्होंने कहा कि इस विवाद का हल सिर्फ बातचीत और कूटनीति के जरिए ही निकल सकता है, जिसमें सभी देशों के हितों का ध्यान रखा जाए। रूस ने अंत में अपील की कि तुरंत युद्धविराम होना चाहिए, क्योंकि लगातार हो रही हिंसा से आम लोगों को भारी नुकसान और परेशानी झेलनी पड़ रही है।
अन्य वीडियो

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन