फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russia expressed apprehension of western conspiracy behind Wagner rebellion

Wagner: पश्चिम देशों की साजिश की रूस ने जताई आशंका, बाइडन बोले- विद्रोह में हाथ नहीं

Tue, 27 Jun 2023 07:20 AM IST
वीरेंद्र शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Tue, 27 Jun 2023 07:20 AM IST
सार

रोस्तोव शहर पर कब्जा कर मॉस्को बढ़ रहे वैगनर समूह के प्रयास के बाद पुतिन ने अपने संबोधन में इसे कुचलने का संकल्प लिया था, लेकिन बेलारूसी नेता अलेक्जेंडर लुकाशेंको की मध्यस्थता में प्रिगोझिन के खिलाफ आपराधिक मामला हटाने और उनके देश में चले जाने का समझौता हुआ।

विज्ञापन
Russia expressed apprehension of western conspiracy behind Wagner rebellion
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रूस ने यूक्रेन समेत कई देेशों में जंग में उतरे भाड़े के सैन्य समूह ‘वैगनर’ के विद्रोह के पीछे पश्चिमी देशों के हाथ होने की आशंका जताई है। रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने एक टीवी इंटरव्यू में कहा कि रूसी जांच एजेंसियां इस मामले में पश्चिमी खुफिया संगठनों के हाथ होने की जांच कर रही हैं। वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने साफ कहा कि विद्रोह के पीछे अमेरिका या उसके किसी सहयोगी देश का हाथ नहीं है। उधर, रूसी समाचार एजेंसियों ने अज्ञात स्रोतों के हवाले से कहा कि वैगनर प्रमुख येवगेनी प्रिगोझिन के खिलाफ आपराधिक मामला खुला है और अभी जांच जारी है।
विज्ञापन


शनिवार को रोस्तोव शहर पर कब्जा कर मॉस्को बढ़ रहे वैगनर समूह के प्रयास के बाद पुतिन ने अपने संबोधन में इसे कुचलने का संकल्प लिया था, लेकिन बेलारूसी नेता अलेक्जेंडर लुकाशेंको की मध्यस्थता में प्रिगोझिन के खिलाफ आपराधिक मामला हटाने और उनके देश में चले जाने का समझौता हुआ। हालांकि अभी रूस में प्रिगोझिन के खिलाफ जांच जारी है। चीजों को व्यवस्थित करने के लिए सोमवार को मॉस्को में गैर-कार्य दिवस घोषित किया गया। क्रेमलिन सूत्रों ने कहा कि दो दशकों से ज्यादा समय से सत्ता पर काबिज पुतिन को इन दिनों अपने शासन की सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक का सामना करना पड़ा है। 
विज्ञापन


व्यवस्था बहाली तक रूस पर दबाव बनाएं : जेलेंस्की
यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन त्रूदो के अलग-अलग फोन कॉल में रूस की घटनाओं पर चर्चा की। बाइडन-त्रूदो ने यूक्रेन के प्रति समर्थन जताया। जेलेंस्की ने कहा, अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था बहाल होने तक दुनिया को रूस पर दबाव बनाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed