फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russia detains another US citizen on charges of drug smuggling

Russia-US: रूस ने एक और अमेरिकी को हिरासत में लिया, भारी मात्रा में ड्रग्स तस्करी की कोशिश करने का आरोप

Sat, 15 Feb 2025 01:22 AM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Sat, 15 Feb 2025 01:22 AM IST
सार

रूस की संघीय सीमा शुल्क सेवा के अधिकारियों के मुताबिक, 28 वर्षीय अमेरिकी नागरिक के. बायर्स को पिछले शुक्रवार को मॉस्को के वनुकोवो हवाई अड्डे पर हिरासत में लिया गया था। उसके सामान में भांग मिला हुआ मुरब्बा पाया गया। यह घटना रूस और अमेरिका के बीच हाल में हुई कैदी अदला-बदली के कुछ दिनों बाद हुई है।
 

विज्ञापन
Russia detains another US citizen on charges of drug smuggling
गिरफ्तारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रूस ने एक और अमेरिकी नागरिक को हिरासत में लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सीमा शुल्क अधिकारियों ने उसके सामान में भांग मिला हुआ मुरब्बा पाया। यह घटना रूस और अमेरिका के बीच हाल में हुई कैदी अदला-बदली के कुछ दिनों बाद हुई है, जिसे व्हाइट हाउस ने कूटनीतिक समझौता और यूक्रेन में लड़ाई खत्म करने के प्रयास के रूप में बताया।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रूस की संघीय सीमा शुल्क सेवा के अधिकारियों ने बताया कि 28 वर्षीय अमेरिकी नागरिक ने काफी मात्रा में रूस में ड्रग्स की तस्करी करने का प्रयास किया था। उसे बीते शुक्रवार को इस्तांबुल से उड़ान भरने के बाद मॉस्को के वनुकोवो हवाई अड्डे पर हिरासत में लिया गया था। 
विज्ञापन


दोषी पाए जाने पर हो सकती है सात साल जेल की सजा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिकी की पहचान केवल के. बायर्स के रूप में हुई है। यदि वह दोषी पाया गया तो उसे सात साल तक जेल की सजा हो सकती है। हालांकि, अमेरिकी विदेश विभाग की ओर से इस पर तुरंत कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैदी अदला-बदली में देखे गए रूसी विशेषज्ञ अलेक्जेंडर
इस महीने अमेरिका और रूस के बीच कैदी अदला-बदली में रूसी क्रिप्टोकरेंसी विशेषज्ञ अलेक्जेंडर विन्निक को देखा गया, जिन्होंने अमेरिका में बिटकॉइन धोखाधड़ी के आरोपों का सामना किया था। वह अमेरिकी मार्क फोगेल के बदले में रूस लौटे, जिन्हें 2021 में रूस में एक स्कूल में काम करते समय हिरासत में लिया गया था। 


पेंसिल्वेनिया के शिक्षक हैं फोगेल
फोगेल पेंसिल्वेनिया के एक शिक्षक हैं। उन्हें चिकित्सकीय रूप से निर्धारित मारिजुआना रखने के लिए के लिए 14 साल की सजा मिली थी। राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रशासन ने दिसंबर में उनके गलत तरीके से हिरासत में होने का दावा किया था।

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed