फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russia claims another Ukrainian village has fallen as it closes in on key city World News In Hindi

Ukraine war: रूस ने डोनेट्स्क क्षेत्र के नोवोवासिलिव्का गांव पर किया कब्जा, पोक्रोवस्क की ओर बढ़ रही सेना

Fri, 31 Jan 2025 10:02 PM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव Published by: शुभम कुमार Updated Fri, 31 Jan 2025 10:02 PM IST
सार

रूस-यूक्रेन के बीच दो साल से ज्यादा समय से चल रहा संघर्ष कम होने का नाम नहीं ले रहा है। इसी बीच रूस ने आज दावा किया है कि उसने पूर्वी यूक्रेन के डोनेट्स्क क्षेत्र में एक और गांव, नोवोवासिलिव्का, पर कब्जा कर लिया है।

विज्ञापन
Russia claims another Ukrainian village has fallen as it closes in on key city World News In Hindi
रूस-यूक्रेन संघर्ष - फोटो : ANI

विस्तार

दो साल से ज्यादा समय से चल रहे रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध में सैकड़ों लोगों की जान चली गई। वहीं हजारों लोगों को अपना घर छोड़ना पड़ा। हालांकि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण के बाद ऐसी संभावना जताई जा रही थी कि अब ये संघर्ष भी अपनी विराम की ओर है। इसी बीच रूस ने शुक्रवार को एक बड़ा दावा कि उसने पूर्वी यूक्रेन के डोनेट्स्क क्षेत्र में एक और गांव नोवोवासिलिव्का पर कब्जा कर लिया है। साथ ही रूसी सेना अब यूक्रेन की एक महत्वपूर्ण शहर पोक्रोवस्क की करीब पहुंचने वाली है। हालांकि, इस दावे की पूरी तरह से पुष्टि नहीं हो पाई है और यूक्रेनी अधिकारियों ने इस पर तुरंत कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। 

विज्ञापन


बता दें कि यूक्रेनी जनरल स्टाफ द्वारा प्रकाशित युद्धक्षेत्र मानचित्रों से पता चलता है कि यह गांव आंशिक रूप से रूसी नियंत्रण में था। मामले में रूस का कहना है कि उसकी सेना पोक्रोवस्क और चासिव यार पर कब्जा करने के लिए महीनों से प्रयास कर रही है, और इन दोनों शहरों के गिरने से रूस को डोनेट्स्क क्षेत्र पर पूरा नियंत्रण मिल सकता है। 
विज्ञापन


रूस लगातार कर रहा ये प्रयास
पोक्रोवस्क एक महत्वपूर्ण सड़क और रेल जंक्शन है, जो फ्रंट लाइन के एक बड़े हिस्से को आपूर्ति प्रदान करता है। रूस ने इसे घेरने के लिए एक रणनीतिक पिंसर मूवमेंट का प्रयास किया है। वहीं, यूक्रेनी जनरल स्टाफ का कहना है कि पिछले 24 घंटों में रूसी सेना द्वारा पोक्रोवस्क पर किए गए 71 हमलों को यूक्रेनी सैनिकों ने विफल कर दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रंप के शपथ ग्रहण के बाद और गंभीर हुआ मामला
यह संघर्ष अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पदभार ग्रहण करने के साथ ही और भी तेज हो गया है, जिन्होंने युद्ध को जल्द समाप्त करने का संकल्प लिया था। इस क्षेत्र में रूस की बढ़ती घुसपैठ दोनों देशों को युद्ध के मैदान पर बढ़त हासिल करने के लिए प्रेरित कर रही है। रूस का लक्ष्य डोनेट्स्क और द्निप्रो क्षेत्र में आगे बढ़ना है, जिससे उसे युद्ध की आगामी रणनीति में लाभ मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed