फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   UNGA Resolution Calling says Joe Biden Russia Cannot Erase A Sovereign State Read More In Hindi,

UNGA: 'रूस किसी संप्रभु राष्ट्र को दुनिया के नक्शे से मिटा नहीं सकता', निंदा प्रस्ताव की बाइडन ने की तारीफ

Thu, 13 Oct 2022 07:37 AM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Thu, 13 Oct 2022 07:37 AM IST
सार

रूस के खिलाफ निंदा प्रस्ताव के समर्थन से भारत समेत 35 देशों ने परहेज किया, लेकिन 143 सदस्य देशों ने इसका समर्थन किया। पांच देशों ने प्रस्ताव के विरोध में वोट दिया। यह प्रस्ताव रूस द्वारा सुरक्षा परिषद में इसी तरह के एक प्रस्ताव को वीटो करने के कुछ दिनों बाद आया है।

विज्ञापन
UNGA Resolution Calling says Joe Biden Russia Cannot Erase A Sovereign State Read More In Hindi,
जो बाइडन और पुतिन(फाइल) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) द्वारा रूस के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित करने की अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने तारीफ की है। प्रस्ताव में यूक्रेन के चार क्षेत्रों को रूस में मिलाने की निंदा की गई है। बाइडन ने कहा, 'रूस किसी संप्रभु देश को दुनिया के नक्शे से नहीं मिटा सकता।' 

विज्ञापन


रूस-यूक्रेन में जारी जंग के बीच हालिया जनमत के माध्यम से रूस ने चार इलाकों का अपने देश में विलय कर लिया है। इसे लेकर विश्व के सबसे बड़े संगठन संयुक्त राष्ट्र ने रूस की निंदा की है। प्रस्ताव के समर्थन से भारत समेत 35 देशों ने परहेज किया, लेकिन 143 सदस्य देशों ने इसका समर्थन किया। पांच देशों ने प्रस्ताव के विरोध में वोट दिया। यह प्रस्ताव रूस द्वारा सुरक्षा परिषद में इसी तरह के एक प्रस्ताव को वीटो करने के कुछ दिनों बाद आया है, उस प्रस्ताव से भी भारत ने परहेज किया था। बुधवार को यूएन महासभा ने रूस के खिलाफ प्रस्ताव पारित कर दिया, जबकि सुरक्षा परिषद में पूर्व में लाए गए ऐसे ही प्रस्ताव रूस के वीटो के कारण पारित नहीं हो सके थे।
विज्ञापन


विश्व शांति व सुरक्षा की नींव गिरा रहा रूस : बाइडन
बाइडन का यह बयान 193 सदस्यों वाली संयुक्त राष्ट्र महासभा में रूस के खिलाफ प्रस्ताव पारित होने के तुरंत बाद आया। व्हाइट हाउस द्वारा जारी बयान में बाइडन ने कहा, 'आज, दुनिया के हर क्षेत्र के राष्ट्र, बड़े और छोटे देशों, विभिन्न विचारधाराओं और सरकारों वाले देशों ने संयुक्त राष्ट्र चार्टर का बचाव करने के लिए मतदान किया और यूक्रेन के क्षेत्रों पर ताकत से कब्जा करने के रूस के अवैध प्रयास की निंदा की है। 143 राष्ट्र स्वतंत्रता, संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के पक्ष में खड़े हुए।' अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि रूस अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा की नींव गिरा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूक्रेन के चार इलाकों में जनमत संग्रह के बाद आया प्रस्ताव
यूएन महासभा में लाए गए इस प्रस्ताव में कहा गया है कि संगठन तथाकथित जनमत संग्रह के बाद रूस द्वारा चार यूक्रेनी क्षेत्रों पर अवैध रूप से कब्जा करने के प्रयास की निंदा करता है। इस प्रस्ताव के खिलाफ किसी भी सदस्य ने वीटो का प्रयोग नहीं किया। यह मतदान सोमवार को यूएनजीए में यूक्रेन और रूस के बीच भिड़ंत के दो दिन बाद पारित हुआ।

संयुक्त राष्ट्र के सिद्धांतों को बरकरार रखा जाना चाहिए : भारत
रूस की निंदा करने वाले संयुक्त राष्ट्र महासभा के प्रस्ताव से परहेज करने के बाद भारत ने यूक्रेन में संघर्ष के बढ़ने पर गहरी चिंता व्यक्त की। संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने यूएनजीए में कहा कि भारत यूक्रेन में संघर्ष के बढ़ने पर चिंतित है, जिसमें नागरिक बुनियादी ढांचे को निशाना बनाना और नागरिकों की मौत शामिल है। हमने लगातार इस बात की वकालत की है कि मानव जीवन की कीमत पर कोई समाधान कभी नहीं हो सकता। कंबोज ने कहा कि भारत जिस वैश्विक व्यवस्था का सदस्य है वह अंतरराष्ट्रीय कानून, संयुक्त राष्ट्र चार्टर और सभी राज्यों की क्षेत्रीय अखंडता और संप्रभुता के सम्मान पर आधारित है। इन सिद्धांतों को बिना किसी अपवाद के बरकरार रखा जाना चाहिए।

विवादों को सुलझाने के लिए बातचीत ही एकमात्र उपाय: भारत
रुचिरा कंबोज ने कहा कि मतभेदों और विवादों को सुलझाने के लिए बातचीत ही एकमात्र उपाय है, चाहे वह कितना ही कठिन क्यों न हो। शांति के मार्ग के लिए हमें कूटनीति के सभी रास्तों को खुला रखने की आवश्यकता है... भारत तनाव कम करने के उद्देश्य से ऐसे सभी प्रयासों का समर्थन करने के लिए तैयार है। 


पुतिन ने यूक्रेन के इन चार इलाकों को रूस में मिलाया
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सितंबर के अंतिम सप्ताह में यूक्रेन के चार इलाकों- डोनेत्सक, लुहांस्क, खेरसान और झेपारिज्जिया में जनमत संग्रह के बाद अपने देश में विलय का एलान किया है। पुतिन ने इससे संबंधित दस्तावेजों पर दस्तखत के बाद औपचारिक रूप से यह घोषणा की। हालांकि, अमेरिका समेत तमाम पश्चिमी देश रूस के इस कदम को अवैध बता रहे हैं। इस विलय और क्रीमिया पुल पर धमाके के बाद इस सप्ताह रूस और यूक्रेन के बीच तनाव बढ़ गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed