फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russia blames West for no joint communique at G20 finance ministers meet in Bengaluru

Russia: रूस का बड़ा हमला, कहा- पश्चिमी देशों ने G20 की गतिविधियों को किया अस्थिर, रूस के खिलाफ किया इस्तेमाल

Sun, 26 Feb 2023 11:09 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 26 Feb 2023 11:09 PM IST
सार

रूसी विदेश मंत्रालय ने कहा, हमें अफसोस है कि पश्चिम की ओर से एकजुट होकर जी-20 की गतिविधियों को अस्थिर किया जा रहा है और इसका इस्तेमाल रूस के खिलाफ टकराव वाले नजरिए से किया जा रहा है।

विज्ञापन
Russia blames West for no joint communique at G20 finance ministers meet in Bengaluru
व्लादिमीर पुतिन - फोटो : एएनआई

विस्तार

रूस ने रविवार को आरोप लगाया कि बेंगलुरु में जी-20 के वित्त मंत्रियों की बैठक बिना किसी साझा सरकारी सूचना के खत्म हुई, क्योंकि यूक्रेन को लेकर पश्चिम का सामूहिक रूप से मॉस्को के प्रति टकराव वाला रुख है। 

विज्ञापन


जी-20 के वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंक गवर्नरों की बैठक शनिवार को बिना किसी संयुक्त बयान जारी किए ही खत्म हो गई, क्योंकि रूस और चीन संयुक्त बयान पर सहमत नहीं हुए। हालांकि, बैठक के अंत में भारत ने जी-20 के अध्यक्ष के रूप में सारांश और परिणाम दस्तावेज जारी किया था।
विज्ञापन


रूसी विदेश मंत्रालय ने एक बयान में भारत की अध्यक्षता की रचनात्मक भूमिका का जिक्र किया और कहा कि उसने सभी देशों के हितों और रुख पर निष्पक्ष विचार करने का प्रयास किया। इसमें कहा गया है कि इस संदर्भ में इसने संतुलित दृष्टिकोण अपनाया, जो वित्त और संबंधित क्षेत्रों में आधुनिक चुनौतियों का जवाब देने के लिए एक अच्छी नींव बनाता है, जिसमें आर्थिक विकास और सतत विकास लक्ष्यों का कार्यान्वयन करने के लिए समर्थन हासिल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बयान में कहा गया है, हमें अफसोस है कि पश्चिम की ओर से एकजुट होकर जी-20 की गतिविधियों को अस्थिर किया जा रहा है और इसका इस्तेमाल रूस के खिलाफ टकराव वाले नजरिए से किया जा रहा है। रूस ने आरोप लगाया, हमारे विरोधी (खास तौर पर अमेरिका, यूरोपीय संघ और जी-7) रूस को अलग-थलग करने और अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा व वैश्विक अर्थव्यवस्था के क्षेत्र की समस्याओं के मॉस्को पर दोष मढ़ने के अपने पागल प्रयास को जारी रखे हुए हैं। 

रूसी विदेश मंत्रालय ने पश्चिमी देशों पर यूक्रेन की स्थिति को लेकर बेतुकी धारणाओं को उछालने का भी आरोप लगाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed