{"_id":"682b0bbc686fc40c4b046472","slug":"russia-bans-amnesty-international-those-supporting-human-rights-organization-will-be-prosecuted-2025-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Russia: रूस ने एमनेस्टी इंटरनेशनल पर लगाया प्रतिबंध, मानवाधिकार संगठन का समर्थन करने वालों पर चलेगा मुकदमा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Russia: रूस ने एमनेस्टी इंटरनेशनल पर लगाया प्रतिबंध, मानवाधिकार संगठन का समर्थन करने वालों पर चलेगा मुकदमा
Mon, 19 May 2025 04:15 PM IST
बशु जैन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
Published by: बशु जैन
Updated Mon, 19 May 2025 04:15 PM IST
सार
एमनेस्टी इंटरनेशनल एक वैश्विक मानवाधिकार संगठन है जो मानवाधिकारों के हनन को रोकने के लिए शोध और कार्रवाई करता है। रूसी अधिकारियों ने बताया कि एमनेस्टी इंटरनेशनल को अवांछित संगठन घोषित कर दिया गया है। 2015 के कानून के तहत ऐसे संगठनों के साथ संबंध रखना अपराध होगा।
विज्ञापन
व्लादिमीर पुतिन, रूसी राष्ट्रपति
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रूस ने अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन एमनेस्टी इंटरनेशनल पर प्रतिबंध लगा दिया है। इस संगठन को रूस ने अवांछित संगठन घोषित किया है। अब संगठन को रूस में अपने काम बंद करने होंगे। साथ ही रूस में कोई भी अगर संगठन का सहयोग या समर्थन करेगा तो उस पर मुकदमा चलेगा।
रूसी अधिकारियों ने बताया कि एमनेस्टी इंटरनेशनल को अवांछित संगठन घोषित कर दिया गया है। 2015 के कानून के तहत ऐसे संगठनों के साथ संबंध रखना अपराध होगा। रूसी अभियोजक जनरल के कार्यालय ने इस फैसले की घोषणा की।रूसी अभियोजक जनरल के कार्यालय ने कहा कि एमनेस्टी इंटरनेशनल रूस विरोधी प्रोजेक्ट चला रहा है। वह यूक्रेन की वकालत कर रहा है। एमनेस्टी इंटरनेशनल क्षेत्र में सैन्य टकराव बढ़ाने का प्रयास कर रहा है। वह यूक्रेन के लिए फंडिंग बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें: 'रूस पर स्थायी शांति कायम करने के लिए पर्याप्त बल', पुतिन का यूक्रेन को करारा जवाब
विज्ञापन
यह फैसला रूस के आलोचकों, पत्रकारों और कार्यकर्ताओं पर लगातार की जा रही कार्रवाई की दिशा में नया कदम है। इससे पहले रूस ने अमेरिकी सरकार के ब्रॉडकास्टर आरएफई/आरएल और अंतरराष्ट्रीय पर्यावरण संगठन ग्रीनपीस को प्रतिबंधित किया था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक रूस अब तक 223 संगठनों पर प्रतिबंध लगा चुका है।
ये भी पढ़ें: मार्को रुबियो ने रूसी समकक्ष से की बातचीत, युद्ध बंदियों के आदान-प्रदान पर सहमति का किया स्वागत
वैश्विक मानवाधिकार संगठन है एमनेस्टी इंटरनेशनल
उल्लेखनीय है कि एमनेस्टी इंटरनेशनल एक वैश्विक मानवाधिकार संगठन है जो मानवाधिकारों के हनन को रोकने के लिए शोध और कार्रवाई करता है। इसका मुख्यालय लंदन में है। यह मानवाधिकार रक्षकों के लिए समर्थन और वकालत के जरिए मानवाधिकारों को बढ़ावा देने का काम करता है। हाल ही में एमनेस्टी ने एक रिपोर्ट जारी की थी। इसमें यूक्रेन पर रूस के हमलों की आलोचना की गई थी। रिपोर्ट में रूस पर मानवता के खिलाफ अपराध का आरोप लगाया गया है। संगठन ने रूस की कार्रवाई के खिलाफ आवाज उठाई थी।
संबंधित वीडियो

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन