{"_id":"6489108221a18a9ffc0cf1e4","slug":"russia-attacks-zelensky-hometown-with-missiles-11-killed-many-injured-2023-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Russia Ukraine War: रूस का जेलेंस्की के गृहनगर पर मिसाइलों से हमला, 11 की मौत, कई लोग घायल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Russia Ukraine War: रूस का जेलेंस्की के गृहनगर पर मिसाइलों से हमला, 11 की मौत, कई लोग घायल
Wed, 14 Jun 2023 06:27 AM IST
वीरेंद्र शर्मा
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, कीव
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, कीव
Published by: वीरेंद्र शर्मा
Updated Wed, 14 Jun 2023 06:27 AM IST
सार
क्रिवीवी रिह यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की का गृहनगर है। रूस ने रणनीतिक रूप से यहां रात भर हमले किए, जिससे क्षेत्र में काफी नुकसान हुआ।
विज्ञापन
कीव में हमला (फाइल फोटो)
- फोटो : twitter/KyivIndependent
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य यूक्रेनी शहर क्रिवीवी रिह में मंगलवार को रात भर रूसी मिसाइलों के हमले में 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि 28 अन्य लोग घायल हैं। क्षेत्रीय अधिकारियों ने कहा कि बचाव दल मलबे के नीचे फंसे लोगों को निकालने में जुटा रहा। निप्रॉपेट्रोस क्षेत्र के गवर्नर सेरही लिसाक ने कहा, क्रूज मिसाइलों से जुड़े हमले ने 5 मंजिला आवासीय इमारत को निशाना बनाया।
क्रिवीवी रिह यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की का गृहनगर है। रूस ने रणनीतिक रूप से यहां रात भर हमले किए, जिससे क्षेत्र में काफी नुकसान हुआ। रूसी सेना के युद्ध में यह तबाही ताजा रक्तपात की घटना है, जबकि यूक्रेनी सेना रूसियों को खदेड़ने के प्रयास में लगातार पश्चिमी आपूर्ति वाली मारक क्षमता का इस्तेमाल कर रही है। जेलेंस्की ने कुछ तस्वीरें साझा की हैं जिसमें दमकलकर्मी आग को बुझाने का प्रयास करते नजर आ रहे हैं। जेलेंस्की ने लिखा, आतंकवादियों की और मिसाइलें...रूसी हत्यारे रिहाइशी इमारतों, शहरों और आम लोगों के खिलाफ युद्ध जारी रखे हैं।