फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russia attacks Ukraine with 40 missiles and 123 drones, 19 killed

Russia-Ukraine:  रूस ने यूक्रेन पर 40 मिसाइलों और 123 ड्रोन से किया हमला, 19 लोगों की मौत

Sun, 02 Feb 2025 08:08 PM IST
शिव शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को Published by: शिव शुक्ला Updated Sun, 02 Feb 2025 08:08 PM IST
सार

यूक्रेन की आपातकालीन सेवाओं ने कहा कि पोल्टावा के मध्य शहर स्थित इमारत रूसी मिसाइल की चपेट में आ गई, जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई और 16 लोग घायल हो गए। इनमें चार बच्चे भी शामिल हैं।

विज्ञापन
Russia attacks Ukraine with 40 missiles and 123 drones, 19 killed
रूस यूक्रेन युद्ध का मंजर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

रूस-यूक्रेन युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा है। वहीं, शनिवार को रूस ने रात भर यूक्रेन पर ड्रोन और मिसाइलों की बौछार की, जिसमें 19 लोगों की मौत हो गई। इन हमलों में दर्जनों आवासीय इमारतों के साथ-साथ देश भर के ऊर्जा बुनियादी ढांचे को भी नुकसान पहुंचा। यूक्रेनी सेना ने बताया कि रूस ने 123 ड्रोन व 40 मिसाइलों से हमले किए। वायु रक्षा प्रणाली ने इनमें से 56 को मार गिराया, जबकि 61 को खदेड़ दिया।
विज्ञापन


यूक्रेन की आपातकालीन सेवाओं ने कहा कि पोल्टावा के मध्य शहर स्थित इमारत रूसी मिसाइल की चपेट में आ गई, जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई और 16 लोग घायल हो गए। इनमें चार बच्चे भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि आपातकालीन दल रात भर काम करते रहे और उन्होंने मलबे से 22 लोगों को बचाया। टीवी फुटेज में इमारत के बाहर मलबे के ढेर से धुएं के घने गुबार उठते हुए दिखाई दिए। मलबे का एक हिस्सा धातु व निर्माण सामग्री के मुड़े हुए ढेर में तब्दील हो गया। अग्निशमन कर्मी व दर्जनों बचावकर्मी मलबे में खोजबीन कर रहे थे और मृतकों को स्ट्रेचर पर बाहर ले जा रहे थे।
विज्ञापन

 
स्कूल भवन पर हमले को लेकर बयानबाजी
रूस के कुर्स्क क्षेत्र में एक बोर्डिंग स्कूल भवन पर हुए मिसाइल हमले में चार लोगों की मौत हो गई। रूस के इस क्षेत्र पर पांच महीनों से यूक्रेनी सेना का नियंत्रण है। रूस व यूक्रेन ने स्कूल पर हमले के लिए एक-दूसरे को जिम्मेदार ठहराया है, जिसका डॉरमेट्री के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा था। रूसे सेना ने बताया कि हमले में घायल चार लोगों की हालत गंभीर बताई जाती है। यूक्रेनी राहतकर्मियों ने 84 लोगों को मलबे से जिंदा निकाला है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने रूस पर अपने ही क्षेत्र में हमला करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रूस के बेलगोरोद में यूक्रेनी ड्रोन हमलों में दो की मौत
यूक्रेनी सेना ने रूस के सीमावर्ती शहर बेलगोरोद पर कई ड्रोन हमले किए। इसमें दो लोगों की मौत हो गई। क्षेत्रीय गवर्नर ने बताया कि यूक्रेन ने क्षेत्र के आबादी वाले कई इलाकों पर हमले किए। रूस ने 44 यूक्रेनी ड्रोन को मार गिराने का दावा किया है।

कुर्स्क मोर्चे से उत्तर कोरियाई सैनिक हटाने का दावा
शनिवार को यूक्रेनी सेना ने दावा किया  कि भारी नुकसान के चलते उत्तर कोरियाई सैनिकों को मोर्चे से हटा लिया गया है। यूक्रेनी सुरक्षाबलों के प्रवक्ता ने बताया कि 'पिछले तीन हफ़्तों में, हमने उत्तर कोरियाई लोगों के साथ कोई गतिविधि या सैन्य झड़प नहीं देखी है। हमारा मानना है कि भारी नुकसान के कारण उन्हें वापस बुला लिया गया है।'

यूक्रेन ने पहले कहा था कि उसने कुर्स्क क्षेत्र में तैनात कई उत्तर कोरियाई सैनिकों को पकड़ लिया है या मार दिया है। यूक्रेनी राष्ट्रपति ने कुछ फुटेज भी पेश किए, जिनमें उन्होंने कहा है कि कुर्स्क मोर्चे पर उनकी सेना द्वारा पकड़े गए उत्तर कोरियाई सैनिकों की जानकारी दी। यूक्रेनी अधिकारियों ने कहा है कि घायल उत्तर कोरियाई सैनिक जिंदा पकड़े जाने के बजाय ग्रेनेड से खुद को उड़ा रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed