फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rupert Murdoch UK tabloids offer rare apology in legal settlement with Prince Harry news in hindi

UK: यूके टैब्लॉइड्स ने प्रिंस हैरी से गोपनीयता उल्लंघन के लिए मांगी माफी, बड़ी राशि का किया जाएगा भुगतान

Wed, 22 Jan 2025 06:29 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: श्वेता महतो Updated Wed, 22 Jan 2025 06:29 PM IST
सार

2023 में प्रिंस हैरी 19वीं सदी के बाद से अदालत में गवाही देने वाले  शाही परिवार के पहले वरिष्ठ सदस्य बन गए। बता दें कि प्रेस के साथ उनका विवाद युवावस्था से ही शुरू हो गया था, जब एक अखबार ने उनकी चोटों से लेकर उनकी गर्लफ्रेंड के साथ ड्रग्स लेने तक हर चीज पर रिपोर्टिंग की थी।

विज्ञापन
Rupert Murdoch UK tabloids offer rare apology in legal settlement with Prince Harry news in hindi
प्रिंस हैरी - फोटो : ANI

विस्तार

रूपर्ट मर्डोक के यूके टैब्लॉइड्स ने प्रिंस हैरी ने उनके गोपनीयता की उल्लंघन मामले को निपटाने के लिए माफी मांगी है। उनके (हैरी) वकील ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रिंस हैरी को एक बड़ी राशि का भुगतान किया जाएगा। न्यूज ग्रुप न्यूजपेपर ने 1996 और 2011 के बीच प्रिंस हैरी के निजी जीवन में हस्तक्षेप करने के लिए उनसे माफी मांगी। ऐसा पहली बार हुआ कि न्यूज ग्रुप न्यूजपेपर्स ने गलत काम को स्वीकार किया। उन्होंने बयान जारी कर फोन हैकिंग, पत्रकारों और प्राइवेट जांचकर्ताओं द्वारा निगरानी और निजी जानकारी के दुरुपयोग को स्वीकार किया। उन्होंने बयान में उनकी दिवंगत मां प्रिंसेस डायना की भी निजी जिंदगी की जानकारी हासिल करने के लिए माफी मांगी। 
विज्ञापन


बयान में कहा गया, "हम ड्यूक को हुई परेशानी और उनके परिवारको हुए नुकसान के लिए माफी मांगते हैं। हम उन्हें पर्याप्त हर्जाना देने के लिए सहमत हैं।" 40 वर्षीय प्रिंस हैरी किंग चार्ल्स तृतीय के छोटे बेटे हैं। प्रिंस हैरी और एक अन्य व्यक्ति 1,300 से अधिक अन्य लोगों में से केवल दो शेष दावेदार थे, जिन्होंने न्यूज ग्रुप न्यूजपेपर्स के खिलाफ उन मुकदमों का निपटारा कर दिया था, जिनमें आरोप लगाया गया था कि उनके फोन हैक किए गए थे और जांचकर्ताओं ने उनके जीवन में अवैध रूप से हस्तक्षेप किया था।
विज्ञापन


मामला जैसे ही मंगलवार की सुबह को शुरू हुआ प्रिंस हैरी के वकील ने एक घंटे का अवकाश मांगा, अदालत ने शेष दिन के लिए सुनवाई को स्थगित कर दी। हालांकि, यह स्पष्ट हो गया था कि समझौते पर काम चल रहा है। यह मामला उन तीन मुकदमों में से एक था, जिसमें प्रिंस हैरी ने ब्रिटिश टैब्लॉइड्स पर फोन हैकिंग कर जासूसी करके और निजी जांचकर्ताओं का उपयोग करके गैरकानूनी तरीके उनकी गोपनीयता का उल्लंघन करने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अदालत में गवाही देने वाले पहले शाही परिवार के सदस्य
2023 में प्रिंस हैरी 19वीं सदी के बाद से अदालत में गवाही देने वाले  शाही परिवार के पहले वरिष्ठ सदस्य बन गए। बता दें कि प्रेस के साथ उनका विवाद युवावस्था से ही शुरू हो गया था, जब एक अखबार ने उनकी चोटों से लेकर उनकी गर्लफ्रेंड के साथ ड्रग्स लेने तक हर चीज पर रिपोर्टिंग की थी। प्रिंस हैरी अपनी मां की मौत के लिए मीडिया को जिम्मेदार ठहराते हैं। प्रिंसेस डायना की मौत 1997 में पेरिस में पत्रकारों द्वारा पीछा करने के दौरान एक कार हादसे में हुई थी। 

प्रिंस हैरी ने अदालत में बताया कि उनके पिता ने इस मुकदमें का विरोध किया था। उन्होंने कहा कि उनके बड़े भाई प्रिंस विलियम ने न्यूज  ग्रुप के खिलाफ एक मामले का निपटारा कर लिया था। इस मामले को लेकर उनके वकील ने बताया कि इस मामले का निपटान करने के लिए एक मिलियन पाउंड ((1.23 मिलियन अमेरिकी डॉलर) का भुगतान किया गया था।


अभिनेता ह्यूज ग्रैंट समेत प्रिंस हैरी उन शिकायतकर्ताओं में से एक हैं जिन्होंने न्यूज ग्रुप पत्रकारों और जांचकर्ताओं पर 1994 से 2016 के बीच वाइसमेल को इंटरसेप्ट करके, फोन टैप करके और कारों को बगिंग करके उनकी गोपनीय जानकारी हासिल करने का आरोप लगाया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed