फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Ruchira Kamboj tells UNSC India reaffirms its unwavering commitment to Afghan people

India: 'कई चुनौतियों से मुकाबला कर रहे अफगानिस्तान के लोगों के साथ भारत', UNSC में बोलीं कंबोज

Thu, 21 Dec 2023 11:11 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: काव्या मिश्रा Updated Thu, 21 Dec 2023 11:11 AM IST
सार

कंबोज ने कहा कि अफगानिस्तान की स्थिति अभी भी चिंता का विषय है। अक्तूबर के भूकंप जैसी प्राकृतिक आपदाओं से बिगड़ती मानवीय स्थिति ने लोगों के जीवन पर विनाशकारी प्रभाव डाला है।

विज्ञापन
Ruchira Kamboj tells UNSC India reaffirms its unwavering commitment to Afghan people
Ruchira Kamboj - फोटो : ANI

विस्तार

संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने अफगानिस्तान के लोगों के प्रति देश की अटूट प्रतिबद्धता को दोहराया। इसके साथ ही देश के लिए निरंतर अंतरराष्ट्रीय ध्यान और समर्थन की आवश्यकता पर बल दिया जो पहले से ही आतंकवाद और प्राकृतिक आपदाएं जैसी चुनौतियों का मुकाबला कर रहा है। 

विज्ञापन


बात रखने का दें मौका
कंबोज ने बुधवार को अफगानिस्तान की स्थिति पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से कहा, 'अफगानिस्तान के एक पड़ोसी, उसके मित्र और अफगानिस्तान में शांति व स्थिरता सुनिश्चित करने में प्रत्यक्ष हित रखने वाले देश के रूप में मुझे परिषद के सामने अपनी बात रखने का मौका दें।' 
विज्ञापन


मानवीय स्थितियों के बारे में चिंता व्यक्त की
उन्होंने इस साल अक्तूूबर में आए भूकंप जैसी प्राकृतिक आपदाओं के कारण बिगड़ती मानवीय स्थितियों के बारे में विशेष चिंता व्यक्त की। साथ ही अफगानिस्तान की स्थिति के बारे में चल रही चिंताओं पर प्रकाश डाला। संयुक्त राष्ट्र के अनुसार इस साल की शुरुआत में अक्तूबर में पश्चिमी अफगानिस्तान में आए 6.3 तीव्रता के भूकंप में 320 से अधिक लोग मारे गए थे और सैकड़ों घायल हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ध्यान न खोएं
कंबोज ने कहा कि अफगानिस्तान की स्थिति अभी भी चिंता का विषय है। अक्तूबर के भूकंप जैसी प्राकृतिक आपदाओं से बिगड़ती मानवीय स्थिति ने लोगों के जीवन पर विनाशकारी प्रभाव डाला है। उन्होंने इस चुनौतीपूर्ण समय के दौरान अफगानिस्तान से ध्यान न हटाने के लिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय के महत्व पर जोर दिया।


सक्रिय रूप से जुड़ने...
भारत के स्थायी प्रतिनिधि ने यूएनएससी संकल्प 2679 द्वारा अनिवार्य विशेष समन्वयक फेरिडुन सिनिरलिओग्लू द्वारा प्रस्तुत रिपोर्ट को स्वीकार किया और रिपोर्ट में शामिल सिफारिशों पर ध्यान दिया। उन्होंने अफगानिस्तान में शांति और स्थिरता के अंतिम लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए अन्य भागीदारों के साथ सक्रिय रूप से जुड़ने की भारत की प्रतिबद्धता की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि भारत पहले से ही जमीनी स्तर पर कई संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों के साथ साझेदारी कर रहा है और अफगानिस्तान के लोगों के कल्याण के लिए ऐसा करना जारी रखेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed