फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Romania appoints interim PM after coalition defeat in presidential election

Romania: रोमानिया में अंतरिम पीएम की नियुक्ति, सत्ताधारी गठबंधन की हार के बाद पीएम मार्सेल ने दिया इस्तीफा

Tue, 06 May 2025 02:54 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुखारेस्ट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुखारेस्ट Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 06 May 2025 02:54 PM IST
सार

यह पहले दौर के नतीजे हैं और अब 18 मई को दूसरे दौर का मतदान होगा। कुछ महीने पहले हुए चुनाव मतदान को रोमानिया की शीर्ष अदालत ने मतदान में हुई गड़बड़ियों और रूस के कथित दखल के आरोपों के बाद रद्द कर दिया था।

विज्ञापन
Romania appoints interim PM after coalition defeat in presidential election
रोमानिया का राष्ट्रीय ध्वज - फोटो : फ्रीपिक

विस्तार

रोमानिया के अंतरिम राष्ट्रपति ने मंगलवार को नए प्रधानमंत्री की नियुक्ति की है। दरअसल राष्ट्रपति चुनाव में सत्ताधारी गठबंधन की हार के बाद प्रधानमंत्री मार्सेल सिओलाकू ने सोमवार को इस्तीफे का एलान कर दिया। रोमानिया की नेशनल लाइब्रेरी पार्टी के नेता कैटालिन प्रेडिउ को अंतरिम प्रधानमंत्री बनाया गया है। कैटालिन अगली सरकार के गठन तक अंतरिम पीएम पद की जिम्मेदारी संभालेंगे। रोमानिया में अंतरिम पीएम का कार्यकाल अधिकतम 45 दिनों का हो सकता है। अंतरिम पीएम के पास कार्यकारी शक्तियां भी काफी कम होती हैं। 
विज्ञापन


सत्ताधारी गठबंधन के उम्मीदवार को तीसरे स्थान से करना पड़ा संतोष
रोमानिया में रविवार को नए सिरे से राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान हुआ। चुनाव के नतीजे चौंकाने वाले रहे और धुर दक्षिणपंथी नेता जॉर्ज सिमियन ने जीत हासिल की। वहीं बुखारेस्ट के महापौर निकुसर डैन दूसरे स्थान पर रहे। वहीं सत्ताधारी गठबंधन के संयुक्त उम्मीदवार क्रिन एंटोन्सकू को तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा और उन्हें महज 20 प्रतिशत लोगों का समर्थन मिला। रोमानिया में कुछ महीने पहले भी मतदान हुआ था, लेकिन उसे रद्द कर दिया गया था। इसके चलते यूरोपीय संघ और नाटो का सदस्य देश रोमानिया राजनीतिक संकट में फंस गया था। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Pahalgam Attack: अमेरिकी संसद के स्पीकर ने की पहलगाम हमले की निंदा, कहा- आतंकवाद के खिलाफ हम भारत के साथ
विज्ञापन
विज्ञापन


बढ़ती महंगाई और अर्थव्यवस्था की धीमी रफ्तार से नाराज लोग
यह पहले दौर के नतीजे हैं और अब 18 मई को दूसरे दौर का मतदान होगा। कुछ महीने पहले हुए चुनाव मतदान को रोमानिया की शीर्ष अदालत ने मतदान में हुई गड़बड़ियों और रूस के कथित दखल के आरोपों के बाद रद्द कर दिया था। रोमानिया में बढ़ती महंगाई, बढ़ता बजट घाटा और अर्थव्यवस्था की धीमी रफ्तार के चलते लोग सत्ताधारी गठबंधन से नाराज हैं। यही वजह है कि धुर दक्षिणपंथी पार्टी की सत्ता में वापसी हुई है। अब दूसरे दौर के चुनाव में सिमियन का मुकाबला निकुसर डैन से होना है। अगर दक्षिणपंथी सिमियन की दूसरे दौर में भी जीत होती है, तो इससे रोमानिया की विदेश नीति में बड़ा बदलाव आ सकता है। 

ये भी पढ़ें- UNSC: यूएनएससी में मदद मांगने गया पाकिस्तान खुद फंसा, सुरक्षा परिषद ने जमकर लताड़ा, खूब हुई किरकिरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed