फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pahalgam Attack: Speaker of US Parliament condemned Pahalgam attack, said- We are with India against terrorism

Pahalgam Attack: अमेरिकी संसद के स्पीकर ने की पहलगाम हमले की निंदा, कहा- आतंकवाद के खिलाफ हम भारत के साथ

Tue, 06 May 2025 01:51 PM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: बशु जैन Updated Tue, 06 May 2025 01:51 PM IST
सार

अमेरिकी संसद के स्पीकर माइक जॉनसन ने कहा कि भारत में जो भी कुछ हो रहा, उसके लिए हमारी बहुत सहानुभूति है। हम अपने सहयोगियों के साथ हैं।  भारत और अमेरिका का रिश्ता लगातार विकसित हो रहा है। ट्रंप प्रशासन भी इस रिश्ते के महत्व को समझता है। वह आतंकवाद के खतरे के महत्व को भी समझता है।

विज्ञापन
Pahalgam Attack: Speaker of US Parliament condemned Pahalgam attack, said- We are with India against terrorism
माइक जॉनसन - फोटो : एएनआई/रॉयटर्स

विस्तार

पहलगाम आतंकी हमले की लगातार निंदा हो रही है। अब अमेरिकी संसद के स्पीकर माइक जॉनसन ने भी पहलगाम हमले को गलत बताया है। उन्होंने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में अमेरिका भारत का पूरा समर्थन करेगा। भारत कई मायनों में अमेरिका का साझेदार है। माइक जॉनसन ने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर भी बात की। 
विज्ञापन


कैपिटल हिल में कांग्रेस की ब्रीफिंग के दौरान माइक जॉनसन ने कहा कि भारत में जो भी कुछ हो रहा, उसके लिए हमारी बहुत सहानुभूति है। हम अपने सहयोगियों के साथ हैं। मुझे लगता है कि दोनों देशों के बीच व्यापार वार्ता अच्छी तरह से काम करेगी। भारत को आतंकवाद के खिलाफ खड़ा होना होगा। हम अमेरिका में भारत के प्रयासों का समर्थन करने का हर संभव प्रयास करेंगे। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: यूएनएससी में मदद मांगने गया पाकिस्तान खुद फंसा, सुरक्षा परिषद ने जमकर लताड़ा, खूब हुई किरकिरी
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका का रिश्ता लगातार विकसित हो रहा है। ट्रंप प्रशासन भी इस रिश्ते के महत्व को समझता है। वह आतंकवाद के खतरे के महत्व को भी समझता है। इसलिए अगर आतंकवाद बढ़ता है तो ट्रंप प्रशासन इससे निपटने में मदद करने के लिए अधिक ऊर्जा, संसाधन और समय लगाएगा। 


मार्को रूबियो ने जयशंकर से की थी बात
22 अप्रैल को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने 26 निर्दोष पर्यटकों की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस घटना के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर है। भारत ने पाकिस्तान को घटना के लिए जिम्मेदार ठहराया है और पाकिस्तान के साथ सिंधु जल समझौता स्थगित करने का एलान कर दिया है। यूएस के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने पिछले दिनों भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर से फोन पर बात की थी। उन्होंने कहा था कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में अमेरिका, भारत के साथ खड़ा है। पीएम मोदी को हमारा पूरा समर्थन है। 

ये भी पढ़ें:  ट्रंप की नाराजगी के बीच हार्वर्ड विश्वविद्यालय को नहीं मिलेगा अनुदान; कायदों के अनुपालन तक जारी रहेगी रोक

क्षेत्रीय स्थिरता और शांति को कायम रखने की अपील
अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता टैमी ब्रूस ने कहा था कि 'जैसा कि राष्ट्रपति ट्रंप ने बीते हफ्ते पीएम मोदी से बातचीत में अपना समर्थन दिया है। अमेरिका आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत के साथ खड़ा है और पीएम मोदी को हमारा पूरा समर्थन है। ब्रूस ने कहा कि हमारी सरकार लगातार भारत और पाकिस्तान के साथ बातचीत कर रही है। हमने दोनों देशों से जिम्मेदारी भरा व्यवहार करने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed