{"_id":"603f812922e0c912680d9c9a","slug":"rocket-attack-on-iraq-airport-where-us-forces-have-been-deployed","type":"story","status":"publish","title_hn":"इराक: अमेरिकी सुरक्षा बलों की मौजूदगी वाले सैन्य हवाई अड्डे पर हुआ रॉकेट हमला","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
इराक: अमेरिकी सुरक्षा बलों की मौजूदगी वाले सैन्य हवाई अड्डे पर हुआ रॉकेट हमला
Wed, 03 Mar 2021 05:59 PM IST
गौरव पाण्डेय
पीटीआई, बगदाद
पीटीआई, बगदाद
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Wed, 03 Mar 2021 05:59 PM IST
विज्ञापन
इराक का ध्वज
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिमी इराक में अमेरिका के नेतृत्व वाले गठबंधन बलों की मौजूदगी वाले एक सैन्य हवाई अड्डे को निशाना बनाकर बुधवार को कम से कम 10 रॉकेट दागे गए। गठबंधन और इराकी बलों ने यह जानकारी दी। अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हमले में कोई हताहत हुआ है या नहीं।
विज्ञापन
गठबंधन के प्रवक्ता कर्नल वायने मारोट्टो ने बताया कि अनबार प्रांत के ऐन अल-असद सैन्य हवाई अड्डे पर सुबह सात बजकर 20 मिनट पर रॉकेट दागे गए। इस हवाई अड्डे पर अमेरिकी बल मौजूद हैं। वायने मारोट्टो ने बताया कि इराकी सुरक्षा बल इस हमले की जांच का नेतृत्व कर रहे हैं।
विज्ञापन
बाद में, इराकी सेना ने एक बयान में कहा कि हमले में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ और सुरक्षा बलों ने मिसाइलों के लिए इस्तेमाल किए गए लॉन्च पैड का पता लगा लिया है। इराकी सेना के एक अधिकारी ने अपनी पहचान गोपनीय रखने की शर्त पर बताया कि ये रॉकेट अनबार के अल बगदादी इलाके में पाए गए।
विज्ञापन
दो दिन बाद इराक यात्रा पर आने वाले हैं पोप फ्रांसिस
उल्लेखनीय है कि यह हमला ऐसे समय में हुआ है, जब दो दिन बाद पोप फ्रांसिस इराक यात्रा पर आने वाले हैं। इस दौरान उनका बगदाद, दक्षिणी इराक और इरबिल जाने का कार्यक्रम है।
पिछले सप्ताह अमेरिकी बल ने किए थे हवाई हमले
अमेरिका ने पिछले सप्ताह सीरिया-इराक की सीमा के पास ईरान-समर्थित मिलिशिया संगठनों के ठिकानों को निशाना बनाकर हवाई हमले किए थे, जिसमें मिलिशिया के एक सदस्य की मौत हो गई थी। अमेरिका के उस हमले के बाद यह पहला हमला है। अमेरिकी हमले के बाद से जवाबी हमले की आशंका जताई जा रही थी ।
उल्लेखनीय है कि पिछले साल बगदाद हवाई अड्डे के बाहर अमेरिका की ओर से किए गए हमले में इराकी जनरल कासिम सुलेमानी की मौत हो गई थी। बुधवार को उसी सैन्य अड्डे को निशाना बनाया गया, जिस पर सुलेमानी की मौत का बदला लेने के लिए पिछले साल जनवरी में मिसाइलों से हमला किया गया था।
डेनमार्क के सैनिक भी इस हवाई अड्डे पर मौजूद थे
इस अड्डे पर डेनमार्क के भी सैनिक थे। डेनमार्क ने इसकी निंदा करते हुए कहा कि ऐन अल असद पर गठबंधन बल इराकी सरकार के अनुरोध पर आए थे, ताकि देश में स्थिरता कायम हो सके। डेनमार्क के विदेश मंत्री जेप्पे कोफोद ने ट्वीट किया, 'इराक में ऐन अल असद सैन्य अड्डे पर निंदनीय हमले पूर्णत: अस्वीकार्य हैं।'