फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rock star commits suicide in Mexico over sexual abuse allegations 

मेक्सिको: यौन शोषण के आरोप से दुखी हुआ रॉक स्टार, सुसाइड नोट शेयर करने के बाद की खुदकुशी

Tue, 02 Apr 2019 01:02 PM IST
Shilpa Thakur वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Shilpa Thakur Updated Tue, 02 Apr 2019 01:02 PM IST
विज्ञापन
Rock star commits suicide in Mexico over sexual abuse allegations 
अरमांडो वेगा गिल - फोटो : social media

मेक्सिको के रॉक बैंड बोटेलिटा डे जेरेज के संस्थापक अरमांडो वेगा गिल (64) ने सोमवार को ट्विटर पर सुसाइट नोट शेयर करने के बाद आत्महत्या कर ली है। उन्होंने नोट में कहा है कि उनपर नाबालिग के यौन शोषण का झूठा आरोप लगाया गया था। वेगा गिल अपने मेक्सिको सिटी स्थित घर पर मृत पाए गए। इस बात की पुष्टि अधिकारियों ने की है। 

विज्ञापन


संगीतकार ने कहा कि उनपर ट्विटर हैशटैग के माध्यम से एक महिला के यौन शोषण का आरोप लगाया गया था। कहा गया कि जब महिला 13 साल की थी तब उसके साथ गिल ने यौन शोषण किया था। वेगा गिल ने खत में लिखा, "मैं ये स्पष्ट रूप से कहूंगा, ये आरोप झूठा है। मुझे ये स्पष्ट करने दें कि मेरी मौत जुर्म की स्वीकारोक्ति नहीं है। इसके विपरीत ये मेरे निर्दोष होने की घोषणा है।"
विज्ञापन


वेगा गिल के बैंड के प्रवक्ता पॉलो रर्नेंडेज का कहना है कि उसने वेगा से रात के दो बजे बात की थी। यानी वेगा की मौत से दो घंटे पहले। रर्नेंडेज का कहना है, "वह काफी परेशान थे, उन्हें नहीं पता था कि अपना नाम कैसे साफ किया जाए। उन्होंने कहा था कि वो दोषी नहीं हैं, उन्हें अपने बेटे को लेकर भी चिंता थी कि वह ये सब कैसे देखेगा।"
विज्ञापन
विज्ञापन


मेक्सिको में वेगा कि मौत के बाद अब सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। कुछ लोगों का कहना है कि अगर वेगा निर्दोष थे तो उन्हें कानूनी सहायता से ये साबित करना था। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि सोशल मीडिया पर लोगों ने पहले ही वेगा को दोषी साबित कर दिया था और उनकी प्रतिष्ठा को काफी नुकसान पहुंचाया था।

वेगा गिल ने अपने खत के अंत में लिखा है, "मेरी मौत के लिए किसी को जिम्मेदार ना मानें, ये आत्महत्या सचेत, अपनी इच्छा से, स्वतंत्र और निजी फैसला है।"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed