{"_id":"6a7ba0b362fb28d862063287","slug":"robert-gilman-released-by-russia-after-four-years-in-detention-trump-says-former-us-marine-is-coming-home-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Trump: रूस ने चार साल से हिरासत में रखे पूर्व अमेरिकी मरीन रॉबर्ट गिलमैन को छोड़ा, ट्रंप ने कैसे कराई रिहाई?","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Trump: रूस ने चार साल से हिरासत में रखे पूर्व अमेरिकी मरीन रॉबर्ट गिलमैन को छोड़ा, ट्रंप ने कैसे कराई रिहाई?
Wed, 12 Aug 2026 03:53 AM IST
हिमांशु सिंह चंदेल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: हिमांशु सिंह चंदेल
Updated Wed, 12 Aug 2026 03:53 AM IST
सार
Russia releases American Prisoner: रूस ने करीब चार साल से हिरासत में रखे पूर्व अमेरिकी मरीन रॉबर्ट गिलमैन को रिहा कर दिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उनकी व्लादिमीर पुतिन से बातचीत के बाद मानवीय आधार पर यह फैसला हुआ और कोई कैदी आदान-प्रदान नहीं हुआ। गिलमैन अब अमेरिका लौट रहे हैं। सवाल है कि आखिर चार साल तक रूस में क्यों रहे और ट्रंप की बातचीत से उनकी रिहाई कैसे संभव हुई? आइए, सबकुछ विस्तार से जानते हैं...
विज्ञापन
क्या पुतिन के साथ बातचीत से बनी बात?
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
रूस में करीब चार साल से हिरासत में रखे गए पूर्व अमेरिकी मरीन रॉबर्ट गिलमैन को रिहा कर दिया गया है और अब वह अमेरिका लौट रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को इसकी घोषणा करते हुए कहा कि रूस ने गिलमैन को मानवीय आधार पर रिहा किया है। ट्रंप के मुताबिक, उनकी रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बातचीत के बाद यह फैसला हुआ और इसके बदले रूस ने किसी व्यक्ति की मांग नहीं की। यानी दोनों देशों के बीच किसी तरह का कैदी आदान-प्रदान नहीं हुआ।
ये भी पढ़ें- US-Iran Blockade: होर्मुज में अमेरिकी कार्रवाई तेज, ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी तोड़ने वाले जहाज पर किया हमला
विज्ञापन
विज्ञापन
रॉबर्ट गिलमैन की रिहाई कैसे हुई और ट्रंप ने क्या कहा?
32 वर्षीय रॉबर्ट गिलमैन को रूस ने 2022 में हिरासत में लिया था। ट्रंप ने बताया कि गिलमैन मंगलवार रात वॉशिंगटन डीसी के पास एंड्रयूज एयर फोर्स बेस पहुंचेंगे। ट्रंप ने कहा कि उन्होंने गिलमैन से खुद बात की है और अमेरिका लौटने पर गिलमैन ने उनसे सिर्फ एक अच्छी चीजबर्गर खाने की इच्छा जताई। ट्रंप ने कहा कि वह उनकी यह इच्छा पूरी करेंगे। उन्होंने गिलमैन की रिहाई के लिए अपनी टीम और रूस के फैसले का भी आभार जताया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- US-Iran Blockade: होर्मुज में अमेरिकी कार्रवाई तेज, ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी तोड़ने वाले जहाज पर किया हमला
विज्ञापन