फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Roadside bomb kills 4 wounds 10 in Pakistan Latest News Update

पाकिस्तान: बलूचिस्तान प्रांत में सड़क किनारे हुए विस्फोट में चार की मौत, 10 लोग गंभीर रूप से घायल

Fri, 28 Jan 2022 10:01 PM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 28 Jan 2022 10:01 PM IST
सार

इलाके से ताल्लुक रखने वाले सीनेटर सरफराज़ बुग्ती ने हमले की पुष्टि की और कहा कि विस्फोट में जान गंवाने वालों में उनका एक रिश्तेदार भी शामिल है। उन्होंने कहा कि विस्फोट के लिए प्रतिबंधित बलूच रिपब्लिकन आर्मी (बीएलए) जिम्मेदार है।

विज्ञापन
Roadside bomb kills 4 wounds 10 in Pakistan Latest News Update
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : pak media

विस्तार

पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में शुक्रवार को सड़क किनारे हुए एक विस्फोट हुआ। इसमें कम से कम चार लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। यह विस्फोट तब हुआ जब लोग एक गाड़ी में डेरा बुग्ती जिले के मत इलाके से गुजर रहे थे। पुलिस ने कहा कि विस्फोट में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 अन्य जख्मी हो गए।

विज्ञापन


इलाके से ताल्लुक रखने वाले सीनेटर सरफराज़ बुग्ती ने हमले की पुष्टि की और कहा कि विस्फोट में जान गंवाने वालों में उनका एक रिश्तेदार भी शामिल है। उन्होंने कहा कि विस्फोट के लिए प्रतिबंधित बलूच रिपब्लिकन आर्मी (बीएलए) जिम्मेदार है।
विज्ञापन


बुग्ती ने ट्विटर पर पोस्ट किए संक्षिप्त बयान में कहा कि पाकिस्तान की प्रांतीय और संघीय सरकारें बेगुनाह लोगों की हिफाजत करने में नाकाम हो रही हैं। इस तरह के हालात लोगों को खुद कदम उठाने के लिए प्रेरित करेंगे। बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री मीर अब्दुल कुद्दुस बिज़ेन्जो ने कहा कि दुश्मनों ने प्रांत की शांति को तबाह करने के लिए एक बार फिर आतंकवाद के कायराना कृत्य को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आतंकवादियों को इंसाफ के कठघरे में लाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। इससे कुछ दिन पहले ही प्रांत केच इलाके में स्थित एक सुरक्षा चौकी पर हमला किया गया था, जिसमें 10 सैनिकों की मौत हो गई थी।


पाकिस्तान के लिए चीन अंतरिक्ष केंद्र और अधिक उपग्रह बनाएगा
चीन ने पाकिस्तान के लिए एक अंतरिक्ष केंद्र बनाने तथा उसके लिए और अधिक उपग्रह प्रक्षेपित करने सहित इस्लामाबाद के साथ अंतरिक्ष सहयोग बढ़ाने की योजनाओं की शुक्रवार को घोषणा की। चीन के अंतरिक्ष कार्यक्रम: 2021 परिप्रेक्ष्य शीर्षक वाले श्वेत पत्र में पाकिस्तान का कई बार जिक्र किया गया है। इसे स्टेट काउंसिल या सेंट्रल कैब इसमें चीन के बढ़ते अंतरिक्ष उद्योग के लिए भविष्य में उसके विस्तार की योजनाओं को रेखांकित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed